आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल, राजस्थान-अलवर में खेत की विवादित डोल पर दो पक्षों में खूनी संघर्ष

अलवर.

जिले के तिजारा थाना क्षेत्र के गांव डोटाना में कल रात खेत पर डोल के विवाद को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों में खूनी संघर्ष छिड़ गया। इसमें करीब आधा दर्जन महिला और पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें दो को गंभीर हालत में अलवर रैफर किया गया है। जानकारी के अनुसार तिजारा के डोटाना गांव निवासी शेर मोहम्मद और उसके पुत्र का परिवार के मुनफेद, गफ्फार, इलियास, अब्बास और शाहिद समेत करीब आधा दर्जन लोगों के साथ जमीन की डोल को लेकर विवाद हो गया था।

शेर मोहम्मद के परिवार ने पुलिस थाने में इसकी सूचना दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उस समय तो किसी तरह मामला शांत करा दिया लेकिन उसके कुछ देर बाद रात करीब 10 बजे दोनों पक्ष आपस में फिर से भिड़ गए। जिसमें राहिल, साहुनी, शेर मोहम्मद और खुशिमन घायल हो गए, वहीं दूसरे पक्ष के मुनफेद और गफ्फार भी लाठी फरसी चलने से गंभीर घायल हो गए। बाद में राहील और मुनफेद को गंभीर हालत में अलवर रैफर किया गया है, जबकि अन्य घायलों का उपचार तिजारा अस्पताल में किया जा रहा है। यह झगड़ा जिस जमीन की डोल को लेकर हुआ उस पर दोनों पक्ष अपना हक जता रहे हैं और इसी के चलते कल लाठी-फरसे चल गए।

admin

Related Posts

पांचना बांध पर फिर टकराव, कोर्ट की डेडलाइन से प्रशासन अलर्ट

 करौली राजस्थान के करौली जिले में स्थित पांचना बांध का विवाद एक बार फिर ज्वालामुखी की तरह फूट पड़ा है. करीब दो दशकों से सूखी पड़ी नहरों में पानी छोड़ने…

WhatsApp फ्रॉड केस: DP बदलकर कंपनी को लगाया करोड़ों का चूना, हवाला तक पहुंचा नेटवर्क

जयपुर राजस्थान पुलिस की साइबर यूनिट ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतरराज्यीय साइबर अपराधियों के एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जिसने महज एक व्हाट्सएप मैसेज के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

मानस धामने का धमाका: ATP चैलेंजर फाइनल में पहली बार बनाई जगह

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 1 views
मानस धामने का धमाका: ATP चैलेंजर फाइनल में पहली बार बनाई जगह

वानखेड़े में हाईस्कोरिंग मैच की उम्मीद: MI बनाम LSG हेड-टू-हेड में लखनऊ आगे

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 1 views
वानखेड़े में हाईस्कोरिंग मैच की उम्मीद: MI बनाम LSG हेड-टू-हेड में लखनऊ आगे

जैमीसन के व्यवहार पर IPL सख्त: सजा के बाद फर्ग्यूसन उतरे समर्थन में

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 1 views
जैमीसन के व्यवहार पर IPL सख्त: सजा के बाद फर्ग्यूसन उतरे समर्थन में

कौन है वह अरबपति? ₹2.70 लाख करोड़ नेटवर्थ, 75 साल की उम्र में खरीदी राजस्थान रॉयल्स

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 1 views
कौन है वह अरबपति? ₹2.70 लाख करोड़ नेटवर्थ, 75 साल की उम्र में खरीदी राजस्थान रॉयल्स

राजस्थान रॉयल्स की सेल फंसी—बड़ा निवेशक मौजूद, लेकिन फंडिंग संकट बरकरार

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 1 views
राजस्थान रॉयल्स की सेल फंसी—बड़ा निवेशक मौजूद, लेकिन फंडिंग संकट बरकरार

राजस्थान रॉयल्स विवाद के बाद BCCI अलर्ट, खिलाड़ियों-टीमों पर नजर होगी सख्त

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 2 views
राजस्थान रॉयल्स विवाद के बाद BCCI अलर्ट, खिलाड़ियों-टीमों पर नजर होगी सख्त