कौन है वह अरबपति? ₹2.70 लाख करोड़ नेटवर्थ, 75 साल की उम्र में खरीदी राजस्थान रॉयल्स

जयपुर 

आईपीएल (IPL 2026) चल रहा है, क्रिकेट के मैदान पर चौकों-छक्कों की बारिश देखने को मिल रही है. वहीं दूसरी ओर इसमें हिस्सा लेने वाली टीमों की खरीद-बिक्री भी जोर शोर पर है. राजस्थान रॉयल्स टीम को नया मालिक मिला है. भारतीय मूल के अरबपति और स्टील किंग के नाम से पहचाने जाने वाले लक्ष्मी मित्तल परिवार ने Rajsthan Royals को खरीद लिया है. इसके लिए लिए डील 15,660 करोड़ रुपये में डन हुई है। 

अरबपति Lakshmi Mittal के परिवार ने देश में वैक्सीन किंग कहे जाने वाले सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला के साथ मिलकर ये डील की है. रिपोर्ट के मुताबिक, आईपीएल टीम का सौदा पूरा होने के बाद, मित्तल फैमिली के पास राजस्थान रॉयल्स का लगभग 75% मैजोरिटी स्टेक होगा, जबकि Adar Poonawalla के पास करीब 18% हिस्सा रहेगा. बाकी की हिस्सा अन्य निवेशकों के पास होगा। 

मित्तल-पूनावाला ने मिलकर की डील डन 
स्टील किंग अरबपति लक्ष्मी मित्तल आर्सेलरमित्तल के फाउंडर हैं. उनकी फैमिली ने ने अदार पूनावाला के साथ मिलकर राजस्थान रॉयल्स में नियंत्रक हिस्सेदारी हासिल करने पर सहमति जताई, और फिर मनोज बदले व उनके ग्रुप से राजस्थान रॉयल्स का अधिग्रहण किया है. इस सौदे की वैल्यू करीब 1.65 अरब डॉलर ( लगभग 15,660 करोड़ रुपये) बताई गई है। 

लक्ष्मी मित्तल, आदित्य मित्तल, वनीशा मित्तल-भाटिया, आदर पूनावाला और मनोज बदले राजस्थान रॉयल्स के बोर्ड में शामिल होंगे. आदित्य मित्तल लक्ष्मी मित्तल के बेटे हैं, जबकि वनीशा मित्तल-भाटिया उनकी बेटी हैं। 

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI), भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग, आईपीएल गवर्निंग काउंसिल और अन्य रेग्युलेटर्स से अनुमोदन मिलने के बाद 2026 की तीसरी तिमाही में यह सौदा पूरा होने की उम्मीद जताई जा रही है। 

लक्ष्मी मित्तल बोले- मैं बहुत उत्साहित
राजस्थान रॉयल्स आईपीएल की शुरुआती टीमों में से एक है और इसने साल 2008 में पहला आईपीएल सीजन अपने नाम किया था. इस डील को लेकर अरबपति लक्ष्मी मित्तल ने कहा है कि इस इन्वेस्टमेंट के साथ उनका व्यक्तिगत जुड़ाव है। 

मित्तल के मुताबिक, 'मुझे क्रिकेट से प्यार है और मेरा परिवार राजस्थान से ही है, इसलिए राजस्थान रॉयल्स के अलावा मैं किसी और IPL Team का हिस्सा नहीं बनना चाहूंगा. कई महान खिलाड़ियों ने राजस्थान रॉयल्स की जर्सी पहनी है और मैं इस शानदार टीम का हिस्सा बनने के लिए उत्सुक हूं.' वहीं सीरम इंस्टीट्यूट के सीईओ अदार पूनावाला ने कहा कि वे इस सौदे से खुश हैं, राजस्थान रॉयल्स एक मजबूत विरासत वाली प्रमुख आईपीएल फ्रेंचाइजी है। 

स्टील किंग की इतनी है नेटवर्थ
लक्ष्मी मित्तल का जन्म और पालन-पोषण उत्तरी राजस्थान के सादुलपुर में हुआ था और उन्हें देश में Steel King के तौर पर पहचाना जाता है. भारतीय मूल के स्टील टाइकून अरबपति Lakshmi Mittal अब तक ब्रिटेन के सबसे अमीरों की लिस्ट में शामिल रहे थे. बीते कुछ समय पहले ही उन्होंने ब्रिटेन (UK) छोड़ने का फैसला लेते हुए सबको चौंका दिया था। 

फोर्ब्स रियल टाइम बिलेनियर्स इंडेक्स के आंकड़ों को देखें, तो लक्ष्मी मित्तल भारतीय अमीरों की लिस्ट में चौथे पायदान पर शामिल हैं. उनकी नेटवर्थ (Lakshmi MIttal Networth) 28.4 अरब डॉलर है। 

1995 में लंदन शिफ्ट हुए थे मित्तल
लक्ष्मी मित्तल साल 1995 में लंदन गए थे और वे जल्द ही ब्रिटेन के सबसे प्रमुख भारतीय कारोबारियों में से एक बन गए.  उन्होंने अपनी संपत्ति आर्सेलर मित्तल के माध्यम से बनाई, जो विश्व की दूसरी सबसे बड़ी स्टील निर्माता कंपनी है. इसमें Lakshmi Mittal और उनके परिवार के पास लगभग 40% की हिस्सेदारी है. 2021 में लक्ष्मी मित्तल ने सीईओ की भूमिका अपने बेटे आदित्य मित्तल को सौंप दी थी, लेकिन कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में काम करना जारी रखा है। 

ब्रिटेन में संपत्ति के अलावा अरबपति लक्ष्मी मित्तल के पास दुबई में एक हवेली है और अब उन्होंने यूनाइटेड अरब अमीरात (UAE) में पास नाया आइलैंड पर एक डेवलपमेंट प्रोजेक्स में बड़े हिस्से खरीदे हैं. इसके अलावा बिलियनेयर्स-रो कहे जाने वाले केंसिंग्टन पैलेस गार्डन्स में उनकी संपत्तियां देश के सबसे महंगे घरों में शामिल हैं। 

admin

Related Posts

2036 ओलंपिक से पहले भारत को सुधार की चेतावनी, डोपिंग पर रिपोर्ट

 नई दिल्ली   ओलंपिक खेलों और अन्य प्रमुख वैश्विक प्रतियोगिताओं में डोपिंगरोधी कार्यक्रम का प्रबंधन करने वाली संस्था अंतरराष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (आईटीए) के महानिदेशक बेंजामिन कोहेन ने भारत में डोपिंग…

SRH की जीत का सिलसिला थमा, कोलकाता ने घरेलू मैदान पर दी शिकस्त, प्लेऑफ की रेस हुई और रोमांचक

हैदराबाद  कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद का विजय रथ रोक दिया है। केकेआर ने रविवार को 8 विकेट से जीत हासिल की। केकेआर ने 166 रनों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

2036 ओलंपिक से पहले भारत को सुधार की चेतावनी, डोपिंग पर रिपोर्ट

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 0 views
2036 ओलंपिक से पहले भारत को सुधार की चेतावनी, डोपिंग पर रिपोर्ट

SRH की जीत का सिलसिला थमा, कोलकाता ने घरेलू मैदान पर दी शिकस्त, प्लेऑफ की रेस हुई और रोमांचक

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 1 views
SRH की जीत का सिलसिला थमा, कोलकाता ने घरेलू मैदान पर दी शिकस्त, प्लेऑफ की रेस हुई और रोमांचक

पंजाब के खिलाफ गुजरात का बड़ा फैसला, टॉस जीतकर किया ये चयन, देखें पूरी टीम सूची

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 1 views
पंजाब के खिलाफ गुजरात का बड़ा फैसला, टॉस जीतकर किया ये चयन, देखें पूरी टीम सूची

मानस धामने का धमाका: ATP चैलेंजर फाइनल में पहली बार बनाई जगह

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 2 views
मानस धामने का धमाका: ATP चैलेंजर फाइनल में पहली बार बनाई जगह

वानखेड़े में हाईस्कोरिंग मैच की उम्मीद: MI बनाम LSG हेड-टू-हेड में लखनऊ आगे

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 2 views
वानखेड़े में हाईस्कोरिंग मैच की उम्मीद: MI बनाम LSG हेड-टू-हेड में लखनऊ आगे

जैमीसन के व्यवहार पर IPL सख्त: सजा के बाद फर्ग्यूसन उतरे समर्थन में

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 2 views
जैमीसन के व्यवहार पर IPL सख्त: सजा के बाद फर्ग्यूसन उतरे समर्थन में