पुलिस से मारपीट कर राजकार्य में डाली थी बाधा, राजस्थान-केकड़ी में दस महीने से फरार चार आरोपी गिरफ्तार

केकड़ी.

केकड़ी सिटी थाना पुलिस ने नोटिस तामील कराने गए पुलिसकर्मी के साथ मारपीट करने एवं राजकार्य में बांधा पहुंचाने के मामले में पिछले 10 महीने से फरार चल रहे चार इनामी वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन पर पुलिस द्वारा दो-दो हजार रुपयों का इनाम घोषित था। प्राप्त विवरण के अनुसार, गत वर्ष नौ दिसम्बर को थाने के कांस्टेबल छोटूराम मीणा ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि वह स्थायी वारंटी राम सिंह पुत्र भंवर सिंह एवं करण सिंह पुत्र अमर सिंह को अदालती नोटिस तामील करवाने के लिए उनके गांव लसाड़िया गया हुआ था।

राम सिंह के घर के बाहर एक व्यक्ति मिला, जिससे नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम राम सिंह पुत्र भंवर सिंह बताया। इस पर कांस्टेबल छोटूराम ने राम सिंह को बताया कि वह कई थानों में स्थायी वारंटी है। इसके बाद वह उसे लेकर रवाना होने लगा। इसी दौरान रतन सिंह पुत्र बाल सिंह, प्रताप सिंह पुत्र राम सिंह, भगवान सिंह पुत्र अमर सिंह एवं एक अन्य लड़के व दो लड़कियों ने रास्ता रोककर उसके साथ धक्का मुक्की की तथा स्थायी वारंटी रामसिंह को छुड़वा लिया। इसके बाद रामसिंह ने अन्दर से तलवार लाकर मारकाट करने की एलानियां धमकियां दी तथा कांस्टेबल को जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया। पुलिस ने रामसिंह, रतन सिंह, प्रताप सिंह एवं भगवान सिंह के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी। घटना के बाद चारों आरोपी गिरफ्तारी के डर से फरार हो गए। पुलिस अधीक्षक ने चारों आरोपियों की गिरफ्तारी पर 2-2 हजार रुपये का इनाम घोषित किया, लेकिन आरोपी पुलिस की पकड़ में नहीं आए। पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामचन्द्र सिंह व पुलिस उप अधीक्षक हर्षित शर्मा के सुपरविजन में पुलिस ने विशेष टीम का गठन कर आरोपियों की तलाश शुरु की गई। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सिटी थाना पुलिस ने रामसिंह पुत्र भंवरसिंह जाति राजपूत उम्र 54 वर्ष, रतन सिंह पुत्र बाल सिंह जाति राजपूत उम्र 56 वर्ष, प्रतापसिंह पुत्र रामसिंह जाति राजपूत उम्र 28 वर्ष एवं भगवान सिंह पुत्र अमर सिंह जाति राजपूत उम्र 35 वर्ष को जिले के ग्राम जूनियां के समीप गिरफ्तार कर लिया। ये चारों आरोपी केकड़ी जिले के ग्राम लसाड़िया के निवासी है। आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाधिकारी अयूब खान, वृत कार्यालय के रीडर एवं एएसआई रामसिंह, हैड कांस्टेबल राकेश कुमार, कांस्टेबल राकेश कुमार, वृत कार्यालय के कांस्टेबल जीवराज व सांवरलाल एवं सिटी थाना पुलिस के कांस्टेबल शुभकरण, मुकेश कुमार व शिवचरण शामिल रहे।

admin

Related Posts

सेहत के लिए फायदेमंद होगा ऊंटनी के दूध का पनीर, बीकानेर के वैज्ञानिकों ने किया तैयार

बीकानेर रेगिस्तान की पहचान माने जाने वाले ऊंट अब केवल परिवहन या दूध उत्पादन तक सीमित नहीं रहेंगे. बीकानेर स्थित राष्ट्रीय उष्ट्र अनुसंधान केंद्र (एनआरसीसी) के वैज्ञानिकों ने ऊंटनी के…

बॉर्डर सुरक्षा पर अमित शाह का सख्त संदेश, BSF से कहा- 50KM दायरे की सुरक्षा भी आपकी जिम्मेदारी

बीकानेर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बीकानेर के दौरे पर हैं. उन्होंने मंगलवार को बीकानेर के सीमावर्ती इलाकों का दौरा किया. उन्होंने बीएसएफ के जवानों से बातचीत में कहा कि बीएसएफ…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

RCB का धमाका जारी! पाटीदार ने उड़ाए गुजरात के होश, टीम पहुंची फाइनल

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 1 views
RCB का धमाका जारी! पाटीदार ने उड़ाए गुजरात के होश, टीम पहुंची फाइनल

IPL प्लेऑफ में रन बरसे: पाटीदार की शानदार बल्लेबाजी से गुजरात पर बढ़ा दबाव

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 3 views
IPL प्लेऑफ में रन बरसे: पाटीदार की शानदार बल्लेबाजी से गुजरात पर बढ़ा दबाव

वनडे-T20 के लिए श्रीलंका को नया कप्तान, तीनों फॉर्मेट की टीम का हुआ ऐलान

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 2 views
वनडे-T20 के लिए श्रीलंका को नया कप्तान, तीनों फॉर्मेट की टीम का हुआ ऐलान

युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बड़ा ऐलान, T20 क्रिकेट में 200 रन ठोकने का जताया भरोसा

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 3 views
युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बड़ा ऐलान, T20 क्रिकेट में 200 रन ठोकने का जताया भरोसा

धर्मशाला में भिड़ेंगी दिग्गजों की फौज, कोहली की टीम के सामने रबाडा और राशिद का दमदार हमला

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 2 views
धर्मशाला में भिड़ेंगी दिग्गजों की फौज, कोहली की टीम के सामने रबाडा और राशिद का दमदार हमला

फ्लॉप प्रदर्शन पड़ा भारी? IPL 2026 के बाद 5 टीमों में हो सकता है बड़ा कप्तानी बदलाव

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 2 views
फ्लॉप प्रदर्शन पड़ा भारी? IPL 2026 के बाद 5 टीमों में हो सकता है बड़ा कप्तानी बदलाव