IAS रिंकू सिंह की पोस्टिंग अटकी, 13 दिन बाद भी इंतजार—सियासत या संयोग?

लखनऊ

उत्तर प्रदेश के IAS अफ़सर रिंकू सिंह राही ने यह इल्ज़ाम लगाते हुए इस्तीफा दे दिया था कि उनको लंबे समय से पोस्टिंग नहीं दी जा रही है. नहीं कोई काम दिया जा रहा है. वो उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद से संबद्ध है. उनके पास न कोई काम और न ही गरिमापूर्ण कार्य आवंटन. अपने विस्तृत पत्र में उन्होंने आरोप लगाया था कि उन्हें काम करने का अवसर नहीं दिया गया और “संवैधानिक व्यवस्था के समानांतर एक अलग सिस्टम” चल रहा है. इन सबके बाद अब IAS अफ़सर रिंकू सिंह राही ने अपना इस्तीफा 20 अप्रैल को वापस ले लिया था. हालांकि, इस्तीफा वापस लेने के 13 दिन बाद भी उन्हें पोस्टिंग नहीं मिली है.

रिंकू सिंह राही ने कहा, मुझे सिर्फ काम चाहिए. सरकार कहीं भी पोस्टिंग दे दे, मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता. मुझे काम न करके सिर्फ वेतन लेना ठीक नहीं लग रहा. सरकार ने रिंकू सिंह राही को राजस्व परिषद में अटैच किया है. परिषद के अध्यक्ष अनिल कुमार हैं. सोर्स के मुताबिक, पिछले दिनों अनिल कुमार ने रिंकू सिंह को कुछ विभागीय काम सौंपे थे. जिन्हें IAS अधिकारी ने पूरा भी कर दिया.

वेतन मिल रहा था, लेकिन जनसेवा का मौका नहीं
शाहजहांपुर में SDM रहते हुए कार्रवाई के बाद उन्हें साइडलाइन किया गया था. राही ने कहा वेतन मिल रहा था, लेकिन जनसेवा का मौका नहीं. इसे उन्होंने नैतिक निर्णय बताया था. 2009 में घोटाला उजागर करने पर राही को 7 गोलियां लगी थीं, फिर भी वे बच गए थे. शाहजहांपुर वकीलों के एक प्रदर्शन में उठक बैठक का उनका वीडियो वायरल हुआ था तब सरकार ने उनको अटैच कर दिया था.

वकीलों के सामने की थी उठक-बैठक
रिंकू सिंह शाहजहांपुर में जॉइंट मजिस्ट्रेट के पद पर तैनात थे. वहां वकीलों से उनका विवाद हुआ था. जिसके बाद सार्वजनिक रूप से उन्होंने उठक-बैठक करके वकीलों से माफी मांगी थी. इसके बाद उन्हें शाहजहांपुर से हटाकर राजस्व परिषद से संबद्ध कर दिया गया था. फिलहाल रिंकू सिंह ने गुपचुप तरीके से अपना इस्तीफा वापस ले लिया है. कहा जा रहा है कि जल्द ही उन्हें नई तैनाती दी जा सकती है.

admin

Related Posts

2026-27 में 1.5 लाख से ज्यादा सरकारी भर्तियों का लक्ष्य तय

लखनऊ यूपी में पिछले नौ वर्षों में 9 लाख से अधिक नौजवानों को सरकारी नौकरी दी गई है। यह किसी भी राज्य में सर्वाधिक नियुक्तियों की प्रक्रिया को सकुशल एवं…

हादसा बना मातम: महिलाओं पर ढही मिट्टी, मां-बेटी सहित 3 ने गंवाई जान

कौशांबी एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां मिट्टी का टीला महिलाओं के ऊपर भर-भराकर गिर गया. घटना में 3 महिलाओं की मौत होने की जानकारी सामने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

2036 ओलंपिक से पहले भारत को सुधार की चेतावनी, डोपिंग पर रिपोर्ट

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 0 views
2036 ओलंपिक से पहले भारत को सुधार की चेतावनी, डोपिंग पर रिपोर्ट

SRH की जीत का सिलसिला थमा, कोलकाता ने घरेलू मैदान पर दी शिकस्त, प्लेऑफ की रेस हुई और रोमांचक

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 1 views
SRH की जीत का सिलसिला थमा, कोलकाता ने घरेलू मैदान पर दी शिकस्त, प्लेऑफ की रेस हुई और रोमांचक

पंजाब के खिलाफ गुजरात का बड़ा फैसला, टॉस जीतकर किया ये चयन, देखें पूरी टीम सूची

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 1 views
पंजाब के खिलाफ गुजरात का बड़ा फैसला, टॉस जीतकर किया ये चयन, देखें पूरी टीम सूची

मानस धामने का धमाका: ATP चैलेंजर फाइनल में पहली बार बनाई जगह

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 2 views
मानस धामने का धमाका: ATP चैलेंजर फाइनल में पहली बार बनाई जगह

वानखेड़े में हाईस्कोरिंग मैच की उम्मीद: MI बनाम LSG हेड-टू-हेड में लखनऊ आगे

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 2 views
वानखेड़े में हाईस्कोरिंग मैच की उम्मीद: MI बनाम LSG हेड-टू-हेड में लखनऊ आगे

जैमीसन के व्यवहार पर IPL सख्त: सजा के बाद फर्ग्यूसन उतरे समर्थन में

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 2 views
जैमीसन के व्यवहार पर IPL सख्त: सजा के बाद फर्ग्यूसन उतरे समर्थन में