WhatsApp फ्रॉड केस: DP बदलकर कंपनी को लगाया करोड़ों का चूना, हवाला तक पहुंचा नेटवर्क

जयपुर

राजस्थान पुलिस की साइबर यूनिट ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतरराज्यीय साइबर अपराधियों के एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जिसने महज एक व्हाट्सएप मैसेज के जरिए एक कंपनी को 5 करोड़ 30 लाख रुपये की चपत लगा दी। पुलिस ने प्रदेश के पांच अलग-अलग जिलों में कार्रवाई करते हुए कुल 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

DP लगाकर दिया झांसा, खातों में ट्रांसफर कराए करोड़ों
पुलिस उपमहानिरीक्षक (साइबर अपराध) शांतनु कुमार सिंह ने बताया कि यह ठगी 24 अप्रैल 2026 को हुई थी. ठगों ने कंपनी के चेयरमैन की फोटो और नाम का इस्तेमाल कर एक फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बनाया और अकाउंटेंट दीपेंद्र सिंह को संदेश भेजा. अकाउंटेंट को लगा कि निर्देश सीधे मालिक की ओर से आए हैं, जिसके बाद उसने बताए गए बैंक खातों में 5.30 करोड़ रुपये ट्रांसफर कर दिए। बाद में हकीकत सामने आने पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई.

तकनीकी जांच और हवाला कनेक्शन
पुलिस अधीक्षक (साइबर अपराध) सुमित मेहरडा की निगरानी में गठित विशेष टीमों ने जब ट्रांजेक्शन की जांच की, तो परतें खुलती चली गईं। ठगी की राशि को दर्जनों खातों में घुमाया गया और बाद में उसे 'यूएसडीटी' (USDT) और हवाला के जरिए ठिकाने लगाया गया.

चाय की थड़ियों पर होती थी डील, वकालत का छात्र भी शामिल
हैरानी की बात यह है कि गिरफ्तार किए गए 17 आरोपियों में कानून (वकालत) का एक छात्र, सैलून कर्मी और स्पेयर पार्ट्स बेचने वाला दुकानदार भी शामिल है, ये लोग किसी को शक न हो, इसलिए कमीशन के बंटवारे और पासबुक-चेकबुक के लेन-देन के लिए चाय की थड़ियों पर मिलते थे,

इन जिलों से हुई गिरफ्तारियां
पुलिस ने कोटा ग्रामीण, पाली, बांसवाड़ा, जोधपुर और बाड़मेर पुलिस के सहयोग से छापेमारी की. गिरफ्तार आरोपियों में सोहेल खान, मोहम्मद राशिद, समीर, तोहिद, नवीन सिंह (कोटा), अविनाश जैन, प्रवीण, अमित, भव्य, मुकेश (बांसवाड़ा), घनश्याम, राहुल, कमलेश (जोधपुर), दीपेंद्र, वीरेंद्र, हरीश (पाली) और सदराम (बाड़मेर) शामिल हैं.

पुलिस की चेतावनी
पुलिस ने आम जनता और संस्थानों से अपील की है कि व्हाट्सएप या किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आने वाले वित्तीय निर्देशों की पुष्टि सीधे फोन कॉल के जरिए जरूर करें. गिरोह के अन्य सदस्यों और विदेशी कनेक्शन को लेकर जांच जारी है.

admin

Related Posts

Rajasthan Weather Alert: पश्चिमी विक्षोभ से राहत, लेकिन आंधी-तूफान से नुकसान जारी

जयपुर राजस्थान के पश्चिमी भाग में गर्मी का प्रकोप है. दूसरी ओर आंधी-बारिश का दौर भी जारी है. मौसम लोगों पर दोहरी मार कर रहा है. शनिवार देर शाम प्रदेश…

स्टाम्प पेपर पर भक्ति का करार, सांवलिया सेठ मंदिर में अनोखी आस्था की परंपरा

चित्तौड़गढ़  राजस्थान के प्रसिद्ध श्रीसांवलिया सेठ मंदिर में इस साल आस्था का ऐसा सैलाब उमड़ा कि दान के सभी पुराने रिकॉर्ड टूट गए। पिछले एक साल में मंदिर के भंडार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

कौन है वह अरबपति? ₹2.70 लाख करोड़ नेटवर्थ, 75 साल की उम्र में खरीदी राजस्थान रॉयल्स

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 1 views
कौन है वह अरबपति? ₹2.70 लाख करोड़ नेटवर्थ, 75 साल की उम्र में खरीदी राजस्थान रॉयल्स

राजस्थान रॉयल्स की सेल फंसी—बड़ा निवेशक मौजूद, लेकिन फंडिंग संकट बरकरार

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 1 views
राजस्थान रॉयल्स की सेल फंसी—बड़ा निवेशक मौजूद, लेकिन फंडिंग संकट बरकरार

राजस्थान रॉयल्स विवाद के बाद BCCI अलर्ट, खिलाड़ियों-टीमों पर नजर होगी सख्त

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 1 views
राजस्थान रॉयल्स विवाद के बाद BCCI अलर्ट, खिलाड़ियों-टीमों पर नजर होगी सख्त

अनदेखी के बाद चमके अर्जुन तेंदुलकर—नई टीम ने 5 गुना दाम देकर किया शामिल

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 1 views
अनदेखी के बाद चमके अर्जुन तेंदुलकर—नई टीम ने 5 गुना दाम देकर किया शामिल

अर्जुन तेंदुलकर की डिमांड हाई, नीलामी में बेस प्राइस से कई गुना ज्यादा कीमत मिली

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 2 views
अर्जुन तेंदुलकर की डिमांड हाई, नीलामी में बेस प्राइस से कई गुना ज्यादा कीमत मिली

India vs France: प्रणय-श्रीकांत भी नहीं बचा सके मैच, फ्रांस ने फाइनल में बनाई जगह

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 1 views
India vs France: प्रणय-श्रीकांत भी नहीं बचा सके मैच, फ्रांस ने फाइनल में बनाई जगह