पानी के लिए प्रदर्शन, राजमार्ग पर दोनों ओर लगी वाहनों की लंबी कता, समझाइश के बाद बंद किया प्रदर्शन

खंडवा
नर्मदा जल योजना की मुख्य पाइप लाइन बार बार फूटने से खंडवा शहर में भीषण जलसंकट की स्थिति बनी हुई है। पानी नहीं मिलने से नाराज लोगों ने रविवार को खंडवा डेढ़तलाई राजमार्ग पर जाम लगा दिया। महिलाएं सड़क पर आकर पानी की मांग करने लगीं। देखते ही देखते रोड के दोनों ही ओर वाहनों के पहिए थम गए। सड़क पर जाम लगाने वाली महिलाओं ने कहा कि हमें पंद्रह दिन से पानी नहीं मिला है। आज जब नर्मदा पाइप लाइन सुधार गई है तो कहा जा रहा है कि आपके क्षेत्र का शेड्यूल नहीं है।
 
टैंकर का पानी इतना गंदा की कपड़े भी नहीं धो सकते
टैंकर भेजे जाते हैं लेकिन पानी इतना गंदा आ रहा है कि पीने क्या कपड़े धोने के लिए भी उपयोग नहीं कर सकते। स्टेट हाइवे पर जाम की सूचना मिलते ही मौके पर कोतवाली टीआई अशोक चौहान पहुंचे। उन्होंने जाम नहीं लगाने का अनुरोध किया लेकिन लोग नहीं माने।

महिलाएं नगर निगम के अधिकारियों को मौके पर बुलाने की बात पर अड़ी रहीं। कुछ ही देर में निगम उपायुक्त सचिन सिटोले और एसडीएम बजरंग बहादुर पहुंचे। एसडीएम ने लोगों को चेतावनी दी कि यदि जाम नहीं हटाया तो जेल भेज देंगे। इस पर लोग भड़क गए और अधिकारियों की खरी-खरी सुनाई।

जल्द पानी दिलाने का आश्वासन दिया
महिलाओं ने कहा कि हमें जेल ही ले चलो, कम से कम वहां पानी तो मिलेगा। करीब एक घंटे तक यहां अधिकारी जाम लगाने वाले लोगों को मनाने पर अड़े रहे। उपायुक्त सिटोले द्वारा जल्द ही नर्मदा जल की आपूर्ति शुरू करने का आश्वासन दिए जाने के बाद जाम हटाया जा सका। विदित हो कि नर्मदा जल योजना की मुख्य पाइप लाइन नौ दिनों के चार बार फूट चुकी है। इससे पूरे शहर में जल वितरण व्यवस्था पूरी तरह गड़बड़ा चुकी है।

admin

Related Posts

सिंहस्थ 2026 के लिए उज्जैन में 2,451 करोड़ का निवेश, पीने के पानी और सीवरेज सिस्टम में सुधार

उज्जैन  बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन को वैश्विक स्तर के धार्मिक और पर्यटन केंद्र के रूप में स्थापित करने के लिए सरकार ने मास्टर प्लान तैयार कर लिया है। इस…

राज्य प्रशासनिक सेवा के 13 अधिकारियों को मिलेगा IAS का दर्जा, सूची भेजी गई; गैर-राप्रसे अधिकारी मायूस

भोपाल  मध्य प्रदेश में बहुत जल्द राज्य प्रशासनिक सेवा (SAS) अधिकारियों को एक बड़ी सौगात मिल सकती है। दरअसल मध्य प्रदेश में राज्य प्रशासनिक सेवा (SAS) के अधिकारियों को भारतीय…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

हैदराबाद की विस्फोटक बल्लेबाजी: अभिषेक शर्मा-हेनरिक क्लासेन चमके, 194 रन ठोके

  • By admin
  • April 18, 2026
  • 3 views
हैदराबाद की विस्फोटक बल्लेबाजी: अभिषेक शर्मा-हेनरिक क्लासेन चमके, 194 रन ठोके

विरोधी के लिए ऐसा नहीं करते: श्रेयस अय्यर ने पंजाब किंग्स को दिया IPL 2026 जीतने का सीक्रेट मंत्र

  • By admin
  • April 18, 2026
  • 4 views
विरोधी के लिए ऐसा नहीं करते: श्रेयस अय्यर ने पंजाब किंग्स को दिया IPL 2026 जीतने का सीक्रेट मंत्र

सनराइजर्स हैदराबाद की अच्छी शुरुआत, ओपनर्स ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा का शानदार फॉर्म

  • By admin
  • April 18, 2026
  • 4 views
सनराइजर्स हैदराबाद की अच्छी शुरुआत, ओपनर्स ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा का शानदार फॉर्म

जीत की पटरी पर लौटी दिल्ली कैपिटल्स, रोमांचक मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ढेर

  • By admin
  • April 18, 2026
  • 4 views
जीत की पटरी पर लौटी दिल्ली कैपिटल्स, रोमांचक मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ढेर

रोहित शर्मा का रिकॉर्ड ध्वस्त, स्मृति मंधाना बनीं भारत की नंबर 1 T20I रन स्कोरर

  • By admin
  • April 18, 2026
  • 3 views
रोहित शर्मा का रिकॉर्ड ध्वस्त, स्मृति मंधाना बनीं भारत की नंबर 1 T20I रन स्कोरर

कोचिंग स्टाइल पर खुलासा: हरभजन सिंह ने आशीष नेहरा को लेकर बेबाक राय रखी

  • By admin
  • April 18, 2026
  • 4 views
कोचिंग स्टाइल पर खुलासा: हरभजन सिंह ने आशीष नेहरा को लेकर बेबाक राय रखी