नगर निगम अब चंदन नगर को एयरपोर्ट से जोड़ने के लिए लिंक रोड बनाने जा रहा, 150 से ज्यादा निर्माण हटेंगे

इंदौर
40 वर्ष से अधूरी पड़ी पश्चिम रिंग रोड छोड़कर नगर निगम अब चंदन नगर को एयरपोर्ट से जोड़ने के लिए लिंक रोड बनाने जा रहा है। यह लिंक रोड 60 फीट चौड़ी होगी। इसके तैयार होने के बाद एयरपोर्ट रोड पर यातायात दबाव कम करने में मदद मिलेगी। फिलहाल भारी वाहन बड़ा गणपति क्षेत्र से होकर गुजरते हैं। दरअसल मास्टर प्लान में पश्चिम रिंग रोड की चौड़ाई 60 मीटर (200 फीट) है, लेकिन पिछले 40 वर्ष में इस क्षेत्र में इतनी सघन बसाहट हो गई है कि इतनी चौड़ी सड़क बनाना संभव ही नहीं है।

यही वजह है कि नगर निगम ने चंदन नगर लिंक रोड बनाने का निर्णय लिया है। लिंक रोड चंदन नगर से नंदन नगर, नगीन नगर होते हुए कालानी नगर पर मिलेगी। सड़क की लागत लगभग 25 करोड़ रुपये होगी। इसकी जद में 150 से ज्यादा निर्माण आएंगे। इनमें से 100 से ज्यादा पूरे टूटेंगे जबकि शेष का कुछ हिस्सा तोड़ा जाएगा। नगर निगम ने वर्ष 2025-26 के बजट में इस सड़क को स्वीकृति भी दी है। वर्तमान में कालानी नगर से विजयश्री नगर ब्रिज तक 60 फीट चौड़ाई में सड़क बनकर तैयार है। इसके आगे चंदन नगर तक कहीं 25 तो कहीं 30 फीट सड़क है। नगर निगम बाधक हिस्से हटाकर 60 फीट चौड़ी लिंक रोड बनाएगा।

पश्चिम रिंग रोड का वर्ष 2008 में हो गया था भूमिपूजन
पश्चिम रिंग रोड की योजना 40 वर्ष से ज्यादा पुरानी है। वर्ष 2008 में इसकी कवायद शुरू हुई थी। तत्कालीन कलेक्टर विवेक अग्रवाल चाहते थे कि यह सड़क तैयार हो जाए। प्रशासन ने चंदन नगर क्षेत्र के रहवासियों को स्कीम 136 में भूखंड भी आवंटित कर दिए थे। तत्कालीन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने सड़क का भूमिपूजन भी कर दिया था, लेकिन बाद में शासन की तरफ से अनुमति नहीं मिली और सड़क का काम अटक गया। इसके बाद से जब-जब भी इंदौर विकास प्राधिकरण के अधिकारी क्षेत्र में नपती के लिए पहुंचे, उन्हें रहवासियों ने धमका दिया। वर्तमान में पश्चिम रिंग रोड को बनाया जाता है तो 500 से ज्यादा मकान तोड़ना पड़ेंगे।

  • admin

    Related Posts

    संघर्ष से सफलता तक: पूजा सिंह ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी

    भोपाल उमरिया जिले के घंघरी ग्राम की पूजा सिंह ने अपनी वस्त्र निर्माण इकाई स्थापित कर आत्मनिर्भरता की प्रेरक कहानी रची है। आज उनकी इकाई द्वारा निर्मित वस्त्र प्रदेश के…

    एमपी में नई पहल: डॉ. मोहन यादव के हाथों शुरू होगी हेली पर्यटन सेवा, ओरछा-चंदेरी जुड़ेंगे

    भोपाल अब हवाई मार्ग से जुड़ेगा ओरछा और चंदेरी से भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश में पर्यटन और धार्मिक यात्राओं को सुगम, सुरक्षित और आनंददायक बनाने की दिशा में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    हैदराबाद की विस्फोटक बल्लेबाजी: अभिषेक शर्मा-हेनरिक क्लासेन चमके, 194 रन ठोके

    • By admin
    • April 18, 2026
    • 3 views
    हैदराबाद की विस्फोटक बल्लेबाजी: अभिषेक शर्मा-हेनरिक क्लासेन चमके, 194 रन ठोके

    विरोधी के लिए ऐसा नहीं करते: श्रेयस अय्यर ने पंजाब किंग्स को दिया IPL 2026 जीतने का सीक्रेट मंत्र

    • By admin
    • April 18, 2026
    • 4 views
    विरोधी के लिए ऐसा नहीं करते: श्रेयस अय्यर ने पंजाब किंग्स को दिया IPL 2026 जीतने का सीक्रेट मंत्र

    सनराइजर्स हैदराबाद की अच्छी शुरुआत, ओपनर्स ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा का शानदार फॉर्म

    • By admin
    • April 18, 2026
    • 4 views
    सनराइजर्स हैदराबाद की अच्छी शुरुआत, ओपनर्स ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा का शानदार फॉर्म

    जीत की पटरी पर लौटी दिल्ली कैपिटल्स, रोमांचक मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ढेर

    • By admin
    • April 18, 2026
    • 4 views
    जीत की पटरी पर लौटी दिल्ली कैपिटल्स, रोमांचक मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ढेर

    रोहित शर्मा का रिकॉर्ड ध्वस्त, स्मृति मंधाना बनीं भारत की नंबर 1 T20I रन स्कोरर

    • By admin
    • April 18, 2026
    • 3 views
    रोहित शर्मा का रिकॉर्ड ध्वस्त, स्मृति मंधाना बनीं भारत की नंबर 1 T20I रन स्कोरर

    कोचिंग स्टाइल पर खुलासा: हरभजन सिंह ने आशीष नेहरा को लेकर बेबाक राय रखी

    • By admin
    • April 18, 2026
    • 4 views
    कोचिंग स्टाइल पर खुलासा: हरभजन सिंह ने आशीष नेहरा को लेकर बेबाक राय रखी