भोपाल में गृहमंत्री अमित सहकारिता सम्मेलन में हुए शामिल, दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए डेयरी विकास बोर्ड के बीच हुआ अनुबंध

भोपाल
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह पहुंचे। वह यहां रवींद्र भवन में राज्य स्तरीय सहकारिता सम्मेलन में भाग ले रहे हैं। इस अवसर पर मप्र राज्य सहकारी दुग्ध संघ और राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (एनडीडीबी) के बीच प्रदेश में दूध का उत्पादन और प्रसंस्करण बढ़ाने के लिए अनुबंध हुआ।

मुख्यमंत्री बनने के तुरंत बाद डॉ. मोहन यादव ने दुग्ध उत्पादक किसानों की आय दोगुनी करने के लिए एनडीडीबी के साथ अनुबंध की पहल की थी। सहकारिता सम्मेलन दोपहर 12 बजे से प्रारंभ होगा। इसमें कई कार्यक्रम होंगे। यह भी बता दें कि 17 अप्रैल को भी अमित शाह मप्र के नीमच में आ रहे हैं। वह यहां सीआरपीएफ की परेड और गोपालकों के सम्मेलन में सम्मिलित होंगे। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह का मुख्यमंत्री निवास में उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने पुष्प-गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

लंच के बाद अमित शाह रविंद्र भवन में राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन में शामिल होने पहुंच गए हैं। जहां उनकी मौजूदगी में मध्य प्रदेश दुग्ध संघ और नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड (NDDB) के बीच एमओयू साइन होने जा रहा है। इसके अलावा एमपी के छह दुग्ध संघों और एनडीडीबी के बीच छह अलग-अलग एमओयू भी किए जाएंगे।
यह भी पढ़ें- भोपाल MANIT में एक साथ 120 बच्चों की तबियत बिगड़ी, मचा हड़कंप

अगले पांच साल में जोड़े जाएंगे डेढ़ लाख किसान
इस संबंध में पशुपालन और डेयरी मंत्री लखन पटेल ने कहा कि, आज क्रांतिकारी फैसला होने जा रहा है। अगले 5 साल में डेढ़ लाख किसानों को जोड़ा जाएगा। 10 लाख लीटर के करीब दूध उत्पादन को बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है। सहकारी संस्थाओं को भी बढ़ाया जाएगा। मध्य प्रदेश को तीसरे पायदान से दूध उत्पादन में पहले पायदान पर लाया जाएगा। मध्य प्रदेश डेयरी फेडरेशन में एमओयू के जरिए कई ऐतिहासिक बदलाव होंगे।

 

admin

Related Posts

MP के किसानों को मिली राहत! सरकार ने लिया बड़ा फैसला, जानें क्या है नया आदेश

भोपाल  मध्यप्रदेश के किसानों के लिए बड़ी राहत की खबर है। राज्य सरकार ने गेहूं उपार्जन के लिए स्लॉट बुकिंग की अंतिम तारीख 6 दिन बढ़ाकर अब 30 अप्रैल 2026…

सिंहस्थ 2026 के लिए उज्जैन में 2,451 करोड़ का निवेश, पीने के पानी और सीवरेज सिस्टम में सुधार

उज्जैन  बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन को वैश्विक स्तर के धार्मिक और पर्यटन केंद्र के रूप में स्थापित करने के लिए सरकार ने मास्टर प्लान तैयार कर लिया है। इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

आरसीबी की हार में 5 विलेन का हाथ, स्टार खिलाड़ी ने फैंस का दिल तोड़ा

  • By admin
  • April 19, 2026
  • 1 views
आरसीबी की हार में 5 विलेन का हाथ, स्टार खिलाड़ी ने फैंस का दिल तोड़ा

हैदराबाद ने सीएसके को हराया, मलिंगा ने तीन विकेट लेकर की शानदार गेंदबाजी

  • By admin
  • April 19, 2026
  • 1 views
हैदराबाद ने सीएसके को हराया, मलिंगा ने तीन विकेट लेकर की शानदार गेंदबाजी

हैदराबाद की विस्फोटक बल्लेबाजी: अभिषेक शर्मा-हेनरिक क्लासेन चमके, 194 रन ठोके

  • By admin
  • April 18, 2026
  • 3 views
हैदराबाद की विस्फोटक बल्लेबाजी: अभिषेक शर्मा-हेनरिक क्लासेन चमके, 194 रन ठोके

विरोधी के लिए ऐसा नहीं करते: श्रेयस अय्यर ने पंजाब किंग्स को दिया IPL 2026 जीतने का सीक्रेट मंत्र

  • By admin
  • April 18, 2026
  • 4 views
विरोधी के लिए ऐसा नहीं करते: श्रेयस अय्यर ने पंजाब किंग्स को दिया IPL 2026 जीतने का सीक्रेट मंत्र

सनराइजर्स हैदराबाद की अच्छी शुरुआत, ओपनर्स ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा का शानदार फॉर्म

  • By admin
  • April 18, 2026
  • 4 views
सनराइजर्स हैदराबाद की अच्छी शुरुआत, ओपनर्स ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा का शानदार फॉर्म

जीत की पटरी पर लौटी दिल्ली कैपिटल्स, रोमांचक मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ढेर

  • By admin
  • April 18, 2026
  • 4 views
जीत की पटरी पर लौटी दिल्ली कैपिटल्स, रोमांचक मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ढेर