अक्षय तृतीया पर सोने खरीदने का शुभ चौघड़िया मुहूर्त, जानिए सटीक टाइमिंग

इंदौर 

आज अक्षय तृतीया का पर्व पूरे देश में मनाया जा रहा है. हिंदू पंचांग में इसे अत्यंत शुभ और फलदायी दिन माना गया है, जिसे अबूझ मुहूर्त भी कहा जाता है. मान्यता है कि इस दिन किए गए पूजा-पाठ, दान और नए कार्यों का फल अक्षय होता है, यानी उसका शुभ प्रभाव कभी समाप्त नहीं होता. यही कारण है कि आज के दिन लोग सोना-चांदी खरीदने, पूजा करने और नए कार्यों की शुरुआत करने को विशेष महत्व देते हैं. अक्षय तृतीया 2026 पर पूरे दिन कई शुभ चौघड़िया बन रहे हैं, जो इस दिन को और भी खास बना रहे हैं। 

सुबह का चौघड़िया
चर, लाभ और अमृत के योग के साथ यह समय बेहद शुभ माना गया है. आज सुबह 10:49 बजे से दोपहर 12:38 बजे तक रहेगा. अपराह्न चौघड़िया जिसे शुभ चौघड़िया कहा गया है, जो कार्यों की सफलता के लिए अच्छा माना जाता है. ये दोपहर 02:13 बजे से 03:47 बजे तक रहेगा.संध्या काल चौघड़िया के समय शुभ, अमृत और चर तीनों योग बन रहे हैं, जो इस समय को अत्यंत प्रभावशाली बनाते हैं. जो शाम 06:57 बजे से रात 11:12 बजे तक रहेगा। 

रात्रि चौघड़िया
रात में लाभ चौघड़िया का योग बन रहा है, जो प्रगति और लाभ का संकेत देता है. यह 20 अप्रैल देर रात 02:02 बजे से 03:28 बजे तक रहेगा. उषाकाल चौघड़िया सुबह का यह समय अमृत योग के साथ अत्यंत शुभ माना गया है.  यह 20 अप्रैल सुबह 06:18 बजे से 07:27 बजे तक रहेगा। 

पूजा मुहूर्त का विशेष समय
पंचांग के अनुसार अक्षय तृतीया पर पूजा करने के लिए कुल 1 घंटा 49 मिनट का विशेष शुभ मुहूर्त प्राप्त हो रहा है.

पूजा का समय: 19 अप्रैल सुबह 10:49 बजे से दोपहर 12:38 बजे तक रहेगा. इस अवधि में भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करना अत्यंत फलदायी माना जाता है. 

अक्षय तृतीया का महत्व
इस दिन सोना-चांदी खरीदना, दान करना और नए कार्य शुरू करना बेहद शुभ माना जाता है. मान्यता है कि इस दिन किए गए कार्य जीवन में स्थायी समृद्धि और सफलता देते हैं. चौघड़िया मुहूर्तों के अनुसार किया गया कार्य और भी अधिक शुभ फल देता है। 

admin

Related Posts

19 अप्रैल 2026 राशिफल: कुछ राशियों के लिए भाग्य के सितारे मजबूत, कुछ को होंगे कठिन अनुभव

मेष राशिफल 19 अप्रैल आज का दिन आपके लिए थोड़ा व्यस्त रह सकता है। ऑफिस या बिजनेस में नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। पैसों के मामले में जल्दबाजी ना…

अक्षय तृतीया 2026: सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त और पूरी तिथि का विवरण

 हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया को बेहद शुभ और फलदायी तिथि माना जाता है. यह पर्व वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाया जाता है, जो इस बार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

आरसीबी की हार में 5 विलेन का हाथ, स्टार खिलाड़ी ने फैंस का दिल तोड़ा

  • By admin
  • April 19, 2026
  • 1 views
आरसीबी की हार में 5 विलेन का हाथ, स्टार खिलाड़ी ने फैंस का दिल तोड़ा

हैदराबाद ने सीएसके को हराया, मलिंगा ने तीन विकेट लेकर की शानदार गेंदबाजी

  • By admin
  • April 19, 2026
  • 2 views
हैदराबाद ने सीएसके को हराया, मलिंगा ने तीन विकेट लेकर की शानदार गेंदबाजी

हैदराबाद की विस्फोटक बल्लेबाजी: अभिषेक शर्मा-हेनरिक क्लासेन चमके, 194 रन ठोके

  • By admin
  • April 18, 2026
  • 3 views
हैदराबाद की विस्फोटक बल्लेबाजी: अभिषेक शर्मा-हेनरिक क्लासेन चमके, 194 रन ठोके

विरोधी के लिए ऐसा नहीं करते: श्रेयस अय्यर ने पंजाब किंग्स को दिया IPL 2026 जीतने का सीक्रेट मंत्र

  • By admin
  • April 18, 2026
  • 4 views
विरोधी के लिए ऐसा नहीं करते: श्रेयस अय्यर ने पंजाब किंग्स को दिया IPL 2026 जीतने का सीक्रेट मंत्र

सनराइजर्स हैदराबाद की अच्छी शुरुआत, ओपनर्स ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा का शानदार फॉर्म

  • By admin
  • April 18, 2026
  • 4 views
सनराइजर्स हैदराबाद की अच्छी शुरुआत, ओपनर्स ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा का शानदार फॉर्म

जीत की पटरी पर लौटी दिल्ली कैपिटल्स, रोमांचक मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ढेर

  • By admin
  • April 18, 2026
  • 4 views
जीत की पटरी पर लौटी दिल्ली कैपिटल्स, रोमांचक मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ढेर