पत्नी ने कर दी हत्या, छत्तीसगढ़-जशपुर में पति ने शराब लाने बेच दिया चावल

जशपुर.

जशपुर जिले के सोनक्यारी क्षेत्र के ग्राम चिरोटोली शैला में घरेलू विवाद के कारण हुई एक हत्या ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी। घर में रखे चावल को बेचने को लेकर हुए विवाद में पत्नी ने अपने शराबी पति की गमछे से गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी महिला जंगल में छिप गई थी, लेकिन जशपुर पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

सन्ना थाना प्रभारी बृजेश यादव ने बताया मृतक वकील राम आदतन शराबी था और उसकी पत्नी बिरसी बाई के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। घटना 10 नवंबर की शाम करीब 7 बजे की है, जब दिन में सरकारी चावल को शराब पीने के लिए पत्नी को बिना बताए बेच दिया। रात को पत्नी ने  इसको लेकर विवाद शुरू किया। इस दौरान बिरसी बाई ने अपने पति के गले में गमछा कसकर उसकी हत्या कर दी और घसीटते हुए कमरे से बाहर निकाल रही थी। इस वारदात के चश्मदीद मृतक वकील राम के बड़े भाई मद्रास राम ने अगले दिन चौकी सोनक्यारी में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें घटना का विवरण देते हुए बताया कि अपने भाई को बचाने की कोशिश की लेकिन तब तक वकील राम की मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलने के बाद जशपुर पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने तुरंत तीन टीमों का गठन किया और आरोपी महिला की तलाश शुरू की। पुलिस टीमों ने जंगलों और संभावित ठिकानों पर सघन छापेमारी की। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी महिला को जंगल से गिरफ्तार किया, जहां वह छिपी हुई थी और भूख लगने पर बाहर निकली थी। पूछताछ में बिरसी बाई ने अपने अपराध को स्वीकार किया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त गमछा भी बरामद कर लिया है। आरोपी महिला बिरसी बाई को भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में थाना सन्ना के थाना प्रभारी उप निरीक्षक बृजेश यादव, चौकी सोनक्यारी प्रभारी बालकृष्ण भगत सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्यों का विशेष योगदान रहा। समाज में शराब पीने के कारण बढ़ते घरेलू विवादों के कारण होने वाली इस तरह की घटनाएं समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय है।

admin

Related Posts

छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार की धूम, CM साय आज विभिन्न कार्यक्रमों में देंगे सौगातें

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज विभिन्न आधिकारिक और निजी कार्यक्रमों में शामिल होंगे। उनका दिन व्यस्त कार्यक्रमों से भरा रहेगा, जिसमें छत्तीसगढ़ के साथ-साथ मध्यप्रदेश का दौरा भी शामिल है।…

सुशासन तिहार में किसानों को राहत, आसान ऋण सुविधा से खेती को मिली नई ताकत

रायपुर  जिले में सुशासन की अवधारणा को धरातल पर उतारने के उद्देश्य से आयोजित ‘‘सुशासन तिहार‘‘ आज किसानों के लिए खुशहाली का नया पैगाम लेकर आया है। ग्राम हल्बारास में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 2 views
ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

कोलकाता इवेंट में अव्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद और आरोप-प्रत्यारोप

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
कोलकाता इवेंट में अव्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद और आरोप-प्रत्यारोप

Satwiksairaj Rankireddy ने जाहिर किया दर्द, कहा—हमें नहीं मिलती बराबर की पहचान

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
Satwiksairaj Rankireddy ने जाहिर किया दर्द, कहा—हमें नहीं मिलती बराबर की पहचान

बुकायो साका के गोल से आर्सेनल फाइनल में, रेफरी के फैसलों पर उठा विवाद

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
बुकायो साका के गोल से आर्सेनल फाइनल में, रेफरी के फैसलों पर उठा विवाद

शिखर धवन की नई पारी: ग्रैंड वेडिंग के बाद सोफी शाइन संग शादी हुई ऑफिशियल

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 1 views
शिखर धवन की नई पारी: ग्रैंड वेडिंग के बाद सोफी शाइन संग शादी हुई ऑफिशियल