दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

नई दिल्ली

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 51वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (DC) का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से होगा। DC ने इस संस्करण 10 मुकाबले खेले हैं। 4 मैच में टीम को जीत मिली है। 6 मुकाबलों में उसे हार का सामना करना पड़ा है। KKR ने अब तक 9 मैच खेले हैं। 3 मैच में उसे जीत और 5 मुकाबलों में हार मिली है। ऐसे में आइए मैच से जुड़ी जरूरी बातों पर एक नजर डालते हैं।

DC के खिलाफ KKR का पलड़ा रहा है भारी
IPL में दोनों के बीच 35 मुकाबले हुए हैं। इस दौरान DC ने 15 मैचों में जीत दर्ज की है। KKR ने 19 मुकाबले जीते हैं। पिछले 3 मुकाबलों में DC की टीम को KKR के खिलाफ हार मिली है। IPL 2025 में KKR को 14 रन से जीत मिली थी। IPL 2024 में उसने पहले मैच में DC को 106 रन और दूसरे मैच में 7 विकेट से हराया था। DC को आखिरी जीत 2023 में मिली थी।

ये हो सकती है KKR की प्लेइंग इलेवन
KKR ने लगातार 3 मैच अपने नाम किए हैं। ऐसे में वह अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बड़ा बदलाव नहीं करना चाहेगी। कप्तान अजिंक्य रहाणे अभी भी अपने लय में नजर नहीं आए हैं। ऐसे में उनसे एक ताबड़तोड़ पारी की उम्मीद रहेगी। गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती और सुनील नरेन अच्छा करना चाहेंगे। संभावित एकादश: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी और वरुण चक्रवर्ती।

इस संयोजन के साथ उतर सकती है DC
DC की टीम को पिछले मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में वह अपने प्लेइंग इलेवन में कुछ बदलाव कर सकती है। पृथ्वी शॉ को पथुम निसांका की जगह मौका मिल सकता है। वहीं, डेविड मिलर की भी वापसी हो सकती है। संभावित एकादश: केएल राहुल (विकेटकीपर), पृथ्वी शॉ, नितीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी और मुकेश कुमार।

ये हो सकते हैं इम्पैक्ट प्लेयर
DC: विप्रज निगम, अभिषेक पोरेल, आकिब नबी डार, करुण नायर और टि नटराजन। KKR: फिन एलन, रमनदीप सिंह, तेजस्वी दहिया, नवदीप सैनी और टिम साइफर्ट।
कैसा है अरुण जेटली स्टेडियम की पिच का मिजाज?

अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग है। तेज आउटफील्ड और छोटी सीमाएं बल्लेबाजों को तेजी से रन बनाने की प्रेरित करती हैं। इस पिच पर तेज गेंदबाजों के लिए ज्यादा कुछ नहीं है। ऐसे में उन्हें विकेट निकालने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने होते हैं। स्पिनरों को पिच से मदद मिलती है और उनका रिकॉर्ड भी अच्छा है। हाउस्टेट के मुताबिक, इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 170 रन है।

ऐसा रहेगा दिल्ली का मौसम
एक्यूवेदर के मुताबिक, 8 मई को दिल्ली में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री रहने की उम्मीद है। मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। दिल्ली में मौसम साफ रहेगा और बारिश की संभावना नहीं है।

इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रेहगी नजर
राहुल ने पिछले 10 मुकाबलों में 180.89 की स्ट्राइक रेट से 445 रन बनाए हैं। KKR के लिए रघुवंशी के बल्ले से पिछले 10 मैचों में 132.39 की स्ट्राइक रेट से 282 रन निकले हैं। रिंकू ने पिछले 10 मैचों में 246 रन बनाए हैं। गेंदबाजी में अक्षर ने पिछले 10 मैच में 9 विकेट चटकाए हैं। एनगिडी के नाम 7 मैच में 8 विकेट है। KKR के लिए नरेन ने पिछले 9 मैच में 11 विकेट लिए हैं।

कब और कहां देखें मुकाबला?
KKR और DC के बीच यह मुकाबला 8 मई को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर इस मैच का सीधा प्रसारण देखा जा सकता है।

 

admin

Related Posts

ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

मुंबई  पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के अनुभवी स्पिनर युजवेंद्र चहल आईपीएल 2026 के बीच विवादों में घिर गए हैं। चहल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा,…

कोलकाता इवेंट में अव्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद और आरोप-प्रत्यारोप

 कोलकाता  कोलकाता के साल्टलेक स्टेडियम में अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोन मेसी के कार्यक्रम के दौरान हुए कुप्रबंधन मामले में मुख्य आयोजक शतद्रु दत्ता ने बंगाल के पूर्व खेल मंत्री…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 2 views
दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 2 views
ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

कोलकाता इवेंट में अव्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद और आरोप-प्रत्यारोप

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
कोलकाता इवेंट में अव्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद और आरोप-प्रत्यारोप

Satwiksairaj Rankireddy ने जाहिर किया दर्द, कहा—हमें नहीं मिलती बराबर की पहचान

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
Satwiksairaj Rankireddy ने जाहिर किया दर्द, कहा—हमें नहीं मिलती बराबर की पहचान

बुकायो साका के गोल से आर्सेनल फाइनल में, रेफरी के फैसलों पर उठा विवाद

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
बुकायो साका के गोल से आर्सेनल फाइनल में, रेफरी के फैसलों पर उठा विवाद

शिखर धवन की नई पारी: ग्रैंड वेडिंग के बाद सोफी शाइन संग शादी हुई ऑफिशियल

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 1 views
शिखर धवन की नई पारी: ग्रैंड वेडिंग के बाद सोफी शाइन संग शादी हुई ऑफिशियल