शादी का झांसा देकर किया ब्लैकमेल, छत्तीसगढ़-कोण्डागांव में दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने दबोचा

कोण्डागांव.

कोण्डागांव जिले के माकडी थाना क्षेत्र में युवती से बर्बरता पूर्वक दुष्कर्म के आरोपी फिरोज अहमद को पुलिस ने महज 72 घंटों में गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पीड़िता को शादी का झांसा देकर पहले माकडी में शारीरिक संबंध बनाए और उसकी अश्लील तस्वीरें खींचीं। इन तस्वीरों का इस्तेमाल कर उसे मुंबई के धारावी तक ले गया, जहां भी उसने कई बार जबरन शारीरिक संबंध बनाए।

मामले की शिकायत पीड़िता की मां ने कोण्डागांव कोतवाली में की, जिसके बाद केस दर्ज कर थाना माकडी में स्थानांतरित किया गया। रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी ने पीड़िता को धमकी दी कि अगर उसने बात नहीं मानी, तो उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। इस घटना के बाद पीड़िता किसी तरह अपने गृह जिले कोण्डागांव लौटी, जहां उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक वाय. अक्षय कुमार के निर्देशन में, एएसपी कौशलेन्द्रदेव पटेल और साइबर प्रभारी सतीश भार्गव के नेतृत्व में टीम बनाई गई। पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई कर आरोपी फिरोज अहमद उर्फ शहरोज (22 वर्ष) को उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले से हिरासत में लिया और ट्रांजिट रिमांड पर कोण्डागांव लाया गया। आरोपी को आज न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया।

admin

Related Posts

छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार की धूम, CM साय आज विभिन्न कार्यक्रमों में देंगे सौगातें

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज विभिन्न आधिकारिक और निजी कार्यक्रमों में शामिल होंगे। उनका दिन व्यस्त कार्यक्रमों से भरा रहेगा, जिसमें छत्तीसगढ़ के साथ-साथ मध्यप्रदेश का दौरा भी शामिल है।…

सुशासन तिहार में किसानों को राहत, आसान ऋण सुविधा से खेती को मिली नई ताकत

रायपुर  जिले में सुशासन की अवधारणा को धरातल पर उतारने के उद्देश्य से आयोजित ‘‘सुशासन तिहार‘‘ आज किसानों के लिए खुशहाली का नया पैगाम लेकर आया है। ग्राम हल्बारास में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 2 views
ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

कोलकाता इवेंट में अव्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद और आरोप-प्रत्यारोप

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
कोलकाता इवेंट में अव्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद और आरोप-प्रत्यारोप

Satwiksairaj Rankireddy ने जाहिर किया दर्द, कहा—हमें नहीं मिलती बराबर की पहचान

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
Satwiksairaj Rankireddy ने जाहिर किया दर्द, कहा—हमें नहीं मिलती बराबर की पहचान

बुकायो साका के गोल से आर्सेनल फाइनल में, रेफरी के फैसलों पर उठा विवाद

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
बुकायो साका के गोल से आर्सेनल फाइनल में, रेफरी के फैसलों पर उठा विवाद

शिखर धवन की नई पारी: ग्रैंड वेडिंग के बाद सोफी शाइन संग शादी हुई ऑफिशियल

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 1 views
शिखर धवन की नई पारी: ग्रैंड वेडिंग के बाद सोफी शाइन संग शादी हुई ऑफिशियल