मौसम का मिजाज बदला: छत्तीसगढ़ में बारिश और आकाशीय बिजली का खतरा

रायपुर

प्रदेश में 30 जुलाई तक कई स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं, एक-दो जगहों पर वज्रपात के साथ तेज बारिश हो सकती है। रायपुर में 28 जुलाई को आसमान आमतौर पर मेघाच्छादित रहेगा और बारिश की संभावना बनी हुई है।

रविवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 29.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.9 डिग्री कम था, जबकि न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री रहा। दुर्ग में अधिकतम 30.6 डिग्री और न्यूनतम 18.6 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ, जो पूरे प्रदेश में सबसे चरम पर रहा।

मौसम विभाग का अलर्ट
विभाग ने चेतावनी दी है कि आगामी दो दिनों में मेघगर्जन और वज्रपात के साथ भारी वर्षा की स्थिति बन सकती है। कई इलाकों में जलभराव और बाढ़ का खतरा बढ़ सकता है।

बारिश के मुख्य आंकड़े
भानुप्रतापपुर में 100 मिमी, बड़े बचेली 90 मिमी, औंधी खड़गांव सहित अन्य क्षेत्रों 60 मिमी इसके अलावा बस्तर, सरगुजा और दुर्ग संभागों में बादल छाए रहे और कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी।

बना हुआ है यह सिस्टम
एक अवदाब उत्तर छत्तीसगढ़ और झारखंड के ऊपर बना है। इसके पश्चिम दिशा में बढ़ते हुए पूर्वी मध्य प्रदेश की ओर जाने की संभावना है। मानसून द्रोणिका समुद्र तल पर अनूपगढ़, चूरू, ग्वालियर, रीवा, अवदाब केंद्र, पुरुलिया, कोंटई होते हुए दक्षिण-पूर्व में पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी तक फैली है।

29 और 30 जुलाई को संभावना
सोमवार को प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। एक-दो स्थानों पर वज्रपात होने के आसार हैं।

  • admin

    Related Posts

    डिजिटल सिस्टम से आसान होगी भवन अनुमति प्रक्रिया, छत्तीसगढ़ में विकास को मिलेगी रफ्तार

    रायपुर. भारत में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस (Ease of Doing Business) सुधारों का दायरा अब केवल उद्योग और कर व्यवस्था तक सीमित नहीं रह गया है. अब केंद्र सरकार का…

    गर्मी बनी मुसीबत, त्वचा पर पड़ रहे धब्बे; अस्पतालों में बढ़े सनबर्न के मरीज

    जगदलपुर. बस्तर में बढ़ती गर्मी अब केवल तापमान तक सीमित नहीं रही, बल्कि लोगों की त्वचा और सेहत पर असर दिखाने लगी है. 40 डिग्री के करीब पहुंचते पारे ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    सिंगापुर ओपन: भारत के कई खिलाड़ी बाहर, सिंधू और पुरुष डबल्स ने बढ़ाया उम्मीद का दायरा

    • By admin
    • May 27, 2026
    • 0 views
    सिंगापुर ओपन: भारत के कई खिलाड़ी बाहर, सिंधू और पुरुष डबल्स ने बढ़ाया उम्मीद का दायरा

    मेसी-रोनाल्डो-नेयमार युग का अंत? फीफा 2026 में दिखेगा आखिरी बार बड़ा सितारा कारवां

    • By admin
    • May 27, 2026
    • 0 views
    मेसी-रोनाल्डो-नेयमार युग का अंत? फीफा 2026 में दिखेगा आखिरी बार बड़ा सितारा कारवां

    राजस्थान रॉयल्स के युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी पर टिकी नजरें, ड्रू मैकइंटायर की पोस्ट वायरल

    • By admin
    • May 27, 2026
    • 0 views
    राजस्थान रॉयल्स के युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी पर टिकी नजरें, ड्रू मैकइंटायर की पोस्ट वायरल

    लगातार 5 जीत से मजबूत हैदराबाद, राजस्थान के लिए आसान नहीं एलिमिनेटर मुकाबला

    • By admin
    • May 27, 2026
    • 3 views
    लगातार 5 जीत से मजबूत हैदराबाद, राजस्थान के लिए आसान नहीं एलिमिनेटर मुकाबला

    RCB का धमाका जारी! पाटीदार ने उड़ाए गुजरात के होश, टीम पहुंची फाइनल

    • By admin
    • May 27, 2026
    • 5 views
    RCB का धमाका जारी! पाटीदार ने उड़ाए गुजरात के होश, टीम पहुंची फाइनल

    IPL प्लेऑफ में रन बरसे: पाटीदार की शानदार बल्लेबाजी से गुजरात पर बढ़ा दबाव

    • By admin
    • May 26, 2026
    • 3 views
    IPL प्लेऑफ में रन बरसे: पाटीदार की शानदार बल्लेबाजी से गुजरात पर बढ़ा दबाव