राजस्थान रॉयल्स के युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी पर टिकी नजरें, ड्रू मैकइंटायर की पोस्ट वायरल

15 साल के वैभव सूर्यवंशी का क्रेज अब क्रिकेट की सीमाएं पार कर WWE तक पहुंच गया है. WWE सुपरस्टार ड्रू मैकइंटायर जिम में राजस्थान रॉयल्स (RR) की जर्सी पहनकर वर्कआउट करते नजर आए, जिसकी पीठ पर वैभव सूर्यवंशी का नाम लिखा था. ड्रू के 'Chosen One' कैप्शन ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी, जबकि राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग भी खुद को रोक नहीं पाए और उन्होंने 'OMG!' लिखकर प्रतिक्रिया दी.

इसके साथ ही अब वैभव के सामने IPL 2026 एलिमिनेटर की सबसे बड़ी परीक्षा है. बुधवार को न्यू चंडीगढ़ में राजस्थान रॉयल्स का मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद से होगा, जहां एक बार फिर सभी निगाहें इस किशोर बल्लेबाज पर टिकी रहेंगी.

सबसे बड़ा खतरा वैभव!
बेखौफ अंदाज में बल्लेबाजी करने वाले वैभव सूर्यवंशी इस सीजन गेंदबाजों के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं रहे हैं. पैट कमिंस, ईशान मलिंगा और साकिब हुसैन जैसे गेंदबाजों के खिलाफ भी वह आक्रामक रवैया अपनाने से पीछे नहीं हटेंगे. अगर वैभव पावरप्ले में टिक गए तो कुछ ही ओवरों में मैच का रुख बदल सकते हैं.

बल्लेबाजों का स्वर्ग है न्यू चंडीगढ़
एलिमिनेटर जिस मैदान पर खेला जाना है, वहां इस सीजन बल्लेबाजों का दबदबा रहा है। खेले गए चार मुकाबलों में से तीन में 220 से ज्यादा रन बने. इसी मैदान पर पंजाब किंग्स ने 254 रन का विशाल स्कोर भी खड़ा किया था. ऐसे में वैभव जैसे विस्फोटक बल्लेबाज के लिए यह मंच बिल्कुल मुफीद माना जा रहा है.

अब प्लेऑफ में अग्निपरीक्षा
ड्रू मैकइंटायर का वैभव की जर्सी पहनना इस बात का संकेत है कि 15 साल के बल्लेबाज का नाम अब वैश्विक खेल जगत में भी चर्चा का विषय बन चुका है. लेकिन असली चुनौती अब एलिमिनेटर में है, जहां राजस्थान रॉयल्स को जीत दिलाने की जिम्मेदारी काफी हद तक वैभव सूर्यवंशी और जोफ्रा आर्चर के कंधों पर होगी. अगर वैभव का बल्ला चला, तो WWE स्टार का यह 'Chosen One' कैप्शन और भी ज्यादा चर्चा में आ सकता है.

ड्रू मैकइंटायर कौन हैं?
40 साल के Drew McIntyre दुनिया के सबसे बड़े प्रोफेशनल रेसलिंग संगठन WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक हैं. उनका असली नाम एंड्रयू मैकलीन गैलोवे IV (Andrew McLean Galloway IV) है और वे स्कॉटलैंड के रहने वाले हैं.

admin

Related Posts

सिंगापुर ओपन: भारत के कई खिलाड़ी बाहर, सिंधू और पुरुष डबल्स ने बढ़ाया उम्मीद का दायरा

 सिंगापुर  स्टार भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू मंगलवार को पांचवीं वरीयता प्राप्त पुत्री कुसुमा वरदानी को सीधे गेम में हराकर सिंगापुर ओपन के दूसरे दौर में पहुंच गईं। महिला सिंगल्स…

मेसी-रोनाल्डो-नेयमार युग का अंत? फीफा 2026 में दिखेगा आखिरी बार बड़ा सितारा कारवां

 नई दिल्ली  फुटबॉल के महाकुंभ फीफा विश्व कप 2026 में अब कुछ ही दिन शेष हैं और ओलिंपिक के बाद खेलों की दुनिया का यह सबसे बड़ा उत्सव इसके कुछ…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सिंगापुर ओपन: भारत के कई खिलाड़ी बाहर, सिंधू और पुरुष डबल्स ने बढ़ाया उम्मीद का दायरा

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 0 views
सिंगापुर ओपन: भारत के कई खिलाड़ी बाहर, सिंधू और पुरुष डबल्स ने बढ़ाया उम्मीद का दायरा

मेसी-रोनाल्डो-नेयमार युग का अंत? फीफा 2026 में दिखेगा आखिरी बार बड़ा सितारा कारवां

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 0 views
मेसी-रोनाल्डो-नेयमार युग का अंत? फीफा 2026 में दिखेगा आखिरी बार बड़ा सितारा कारवां

राजस्थान रॉयल्स के युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी पर टिकी नजरें, ड्रू मैकइंटायर की पोस्ट वायरल

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 1 views
राजस्थान रॉयल्स के युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी पर टिकी नजरें, ड्रू मैकइंटायर की पोस्ट वायरल

लगातार 5 जीत से मजबूत हैदराबाद, राजस्थान के लिए आसान नहीं एलिमिनेटर मुकाबला

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 3 views
लगातार 5 जीत से मजबूत हैदराबाद, राजस्थान के लिए आसान नहीं एलिमिनेटर मुकाबला

RCB का धमाका जारी! पाटीदार ने उड़ाए गुजरात के होश, टीम पहुंची फाइनल

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 5 views
RCB का धमाका जारी! पाटीदार ने उड़ाए गुजरात के होश, टीम पहुंची फाइनल

IPL प्लेऑफ में रन बरसे: पाटीदार की शानदार बल्लेबाजी से गुजरात पर बढ़ा दबाव

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 3 views
IPL प्लेऑफ में रन बरसे: पाटीदार की शानदार बल्लेबाजी से गुजरात पर बढ़ा दबाव