‘छटपटाहट ठीक नहीं’ – विजय शर्मा का मंत्रिमंडल विस्तार पर तीखा संकेत

रायपुर

 छत्तीसगढ़ में संभावित मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चल रही अटकलों पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सधे हुए अंदाज़ में प्रतिक्रिया दी है। रायपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि कुछ ना कुछ पद तो खाली होते ही हैं, जब ज़रूरत होगी, मुख्यमंत्री तय करेंगे। डिप्टी सीएम शर्मा ने आगे कहा मंत्रिमंडल बना है और कामकाज सुचारू रूप से चल रहा है। इसमें इतनी छटपटाहट क्यों है? किसी को छटपटाने की आवश्यकता नहीं है।

गृहमंत्री विजय शर्मा ने यह भी बताया कि राज्य सरकार पंचायत स्तर पर घुसपैठ पर अंकुश लगाने के लिए एक नई व्यवस्था लागू करने पर विचार कर रही है। उन्होंने कहा कि “फिलहाल निर्णय नहीं हुआ है, लेकिन इस पर गंभीर चर्चा चल रही है।” पंचायतों में पहले से 16 प्रकार की पंजियां (रिकॉर्ड रजिस्टर) रखी जाती हैं। अब एक नई पंजी जिसे ‘पलायन पंजी’ या ‘श्रमवीर पंजी’ कहा जा सकता है लाने की योजना है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि इस पंजी के माध्यम से गांव में पहले से रहने वालों की एक सूची तैयार की जाएगी और जो लोग बाद में आकर बसेंगे, उनकी अलग सूची बनेगी। उन्होंने कहा गांवों में भी बड़ी संख्या में बाहरी लोग घुसपैठ कर रहे हैं, इसलिए उन्हें चिन्हित करने के लिए यह व्यवस्था जरूरी है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज द्वारा नारायणपुर में अधिकारियों पर जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा करने के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दो टूक कहा, अगर कोई अधिकारी जनप्रतिनिधियों या आम नागरिकों के साथ दुर्व्यवहार करता है, तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ राजनीतिक मुद्दा नहीं है, बल्कि सामान्य जन के साथ भी यदि कोई अधिकारी अनुचित व्यवहार करता है तो सरकार उसे गंभीरता से लेगी और निर्णय लेकर कार्रवाई करेगी।

  • admin

    Related Posts

    डी-लिस्टिंग मुद्दे पर मतभेद तेज, UD मिंज खिलाफ तो अरविंद नेताम समर्थन में उतरे

    रायपुर. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में जनजाति सांस्कृतिक समागम के मंच पर डी-लिस्टिंग की मांग के बाद छत्तीसगढ़ में भी इसे लेकर चर्चाएं तेज हो गई है. अन्य धर्म अपना चुके…

    डिजिटल सिस्टम से आसान होगी भवन अनुमति प्रक्रिया, छत्तीसगढ़ में विकास को मिलेगी रफ्तार

    रायपुर. भारत में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस (Ease of Doing Business) सुधारों का दायरा अब केवल उद्योग और कर व्यवस्था तक सीमित नहीं रह गया है. अब केंद्र सरकार का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    गेल मोनफिल्स की भावुक विदाई, सबालेंका ने फ्रेंच ओपन में दर्ज की दमदार शुरुआत

    • By admin
    • May 27, 2026
    • 0 views
    गेल मोनफिल्स की भावुक विदाई, सबालेंका ने फ्रेंच ओपन में दर्ज की दमदार शुरुआत

    निशेश बसावरेड्डी का धमाका, फ्रेंच ओपन में अमेरिकी दिग्गज को हराकर दूसरी राउंड में पहुंचे

    • By admin
    • May 27, 2026
    • 0 views
    निशेश बसावरेड्डी का धमाका, फ्रेंच ओपन में अमेरिकी दिग्गज को हराकर दूसरी राउंड में पहुंचे

    सिंगापुर ओपन: भारत के कई खिलाड़ी बाहर, सिंधू और पुरुष डबल्स ने बढ़ाया उम्मीद का दायरा

    • By admin
    • May 27, 2026
    • 1 views
    सिंगापुर ओपन: भारत के कई खिलाड़ी बाहर, सिंधू और पुरुष डबल्स ने बढ़ाया उम्मीद का दायरा

    मेसी-रोनाल्डो-नेयमार युग का अंत? फीफा 2026 में दिखेगा आखिरी बार बड़ा सितारा कारवां

    • By admin
    • May 27, 2026
    • 1 views
    मेसी-रोनाल्डो-नेयमार युग का अंत? फीफा 2026 में दिखेगा आखिरी बार बड़ा सितारा कारवां

    राजस्थान रॉयल्स के युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी पर टिकी नजरें, ड्रू मैकइंटायर की पोस्ट वायरल

    • By admin
    • May 27, 2026
    • 1 views
    राजस्थान रॉयल्स के युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी पर टिकी नजरें, ड्रू मैकइंटायर की पोस्ट वायरल

    लगातार 5 जीत से मजबूत हैदराबाद, राजस्थान के लिए आसान नहीं एलिमिनेटर मुकाबला

    • By admin
    • May 27, 2026
    • 3 views
    लगातार 5 जीत से मजबूत हैदराबाद, राजस्थान के लिए आसान नहीं एलिमिनेटर मुकाबला