बैतूल में जल संकट गहराया: दूषित पानी से बच्चे बीमार, दिग्विजय सिंह ने उठाए सवाल

बैतूल

मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में दूषित पानी के कारण बच्चों में त्वचा संबंधी बीमारियों के बढ़ते मामलों ने चिंता बढ़ा दी है। घोड़ाडोंगरी ब्लॉक के दनवाखेड़ा गांव में बच्चों में खुजली (स्केबीज), सर्दी-खांसी और बुखार जैसी समस्याएं सामने आई हैं। इस मामले को लेकर वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने प्रशासन से ध्यान देने को कहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव में कम से कम 20 बच्चे त्वचा रोग और अन्य बीमारियों से पीड़ित मिले हैं। जिला प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देख गांव में मेडिकल कैंप लगाकर बच्चों का इलाज शुरू कराया है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा मनोज हुरमाड़े ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोड़ाडोंगरी में ग्राम दानवाखेड़ा के मंगल पिता सेखलाल उम्र 38, कस्तूरी पति मंगल उम्र 35, सतीश पिता मंगल उम्र चार वर्ष, मुन्नी पिता मंगल उम्र आठ वर्ष, रीना पिता मंगल उम्र छह और गीता पिता मंगल सेलुकर उम्र तीन माह को उपचार के लिए भर्ती किया है। सभी मरीज खुजली की बीमारी से ग्रसित हैं, जिनकी स्थिति सामान्य है। ग्राम में स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार निगरानी कर रही है।

त्वचा संबंधी रोग से पीड़ित होने के प्रमुख कारण सामने आने पर ग्रामीणों को पानी उबालकर ही पीने की सलाह दी जा रही है। गांव में स्थिति सामान्य बनी हुई है।

दिग्विजय सिंह ने प्रशासन पर उठाए सवाल

राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने कहा कि दूषित पानी के कारण मासूम बच्चे बीमार हो रहे हैं, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने आरोप लगाया कि करीब छह महीने पहले भी इसी तरह की बीमारी से बच्चों की मौत हो चुकी थी, लेकिन प्रशासन ने इससे कोई सबक नहीं लिया।

सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने की मांग

उन्होंने कहा कि ग्रामीण लगातार विरोध और शिकायत कर रहे हैं, फिर भी उन्हें साफ पीने का पानी नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने राज्य सरकार और जिला प्रशासन से तत्काल साफ पानी की व्यवस्था करने व दूषित स्रोतों की जांच कर सुधार करने की मांग की है।

 

admin

Related Posts

मध्यप्रदेश राज्य पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम के अध्यक्ष केशव सिंह बघेल ने किया पदभार ग्रहण

भोपाल म.प्र. राज्य पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम के अध्यक्ष केशव सिंह बघेल ने गुरुवार को भोपाल स्थित निगम कार्यालय पहुंचकर पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर सांसद ग्वालियर  भारत…

9.09 लाख किसानों से 53.40 लाख मीट्रिक टन गेहूँ का हुआ उपार्जन : खाद्य मंत्री राजपूत

भोपाल  खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री  गोविन्द सिंह राजपूत ने बताया है कि अभी तक 9 लाख 9 हजार किसानों से 53 लाख 40 हजार मीट्रिक टन गेहूँ…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 2 views
ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

कोलकाता इवेंट में अव्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद और आरोप-प्रत्यारोप

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
कोलकाता इवेंट में अव्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद और आरोप-प्रत्यारोप

Satwiksairaj Rankireddy ने जाहिर किया दर्द, कहा—हमें नहीं मिलती बराबर की पहचान

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
Satwiksairaj Rankireddy ने जाहिर किया दर्द, कहा—हमें नहीं मिलती बराबर की पहचान

बुकायो साका के गोल से आर्सेनल फाइनल में, रेफरी के फैसलों पर उठा विवाद

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
बुकायो साका के गोल से आर्सेनल फाइनल में, रेफरी के फैसलों पर उठा विवाद

शिखर धवन की नई पारी: ग्रैंड वेडिंग के बाद सोफी शाइन संग शादी हुई ऑफिशियल

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 1 views
शिखर धवन की नई पारी: ग्रैंड वेडिंग के बाद सोफी शाइन संग शादी हुई ऑफिशियल