CM डॉ. यादव के नेतृत्व में तेज़ हुआ ग्रामीण विकास: राज्यमंत्री पंवार का दावा

भोपाल

मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  नारायण सिंह पंवार ने शनिवार को विभिन्न कार्यों का भूमि-पूजन एवं शिलान्यास किया। ब्यावरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम लखनवास को उन्होंने 26 करोड़ 79 लाख रुपए की लागत के विकास एवं निर्माण कार्यों की सौगात दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार ग्रामीण विकास के प्रति संकल्पित होकर उन्हें सशक्त एवं समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

कार्यक्रम में लखनवास से दूधिया दीवान (नरसिंहगढ़) मार्ग (7.70 किलोमीटर) के उन्नयन एवं चौड़ीकरण कार्य का शुभारंभ किया गया। इस सड़क के विकसित होने से क्षेत्र में आवागमन की सुविधा बेहतर होगी, साथ ही व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच भी आसान बनेगी। साथ ही ग्राम लखनवास में नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का लोकार्पण किया। जिससे ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम पंचायत गांगाहोनी, आमडोर, पाडलीगुसाई, लखनवास, सीलखेड़ा, भंवास, पातलापानी, तरेना, बगवाज, बेरियाखेड़ी, सेमलापार, टोडी, चुकल्या, खेजड़ामहाराजा, कुंडीखेड़ा, आगर एवं सुंदरपुरा में विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण भी किया गया। इन कार्यों से ग्रामीण अधोसंरचना को मजबूती मिलेगी और स्थानीय स्तर पर विकास को नई दिशा प्राप्त होगी। इस अवसर पर पूर्व राज्यमंत्री  बद्रीलाल यादव,  दिलवर यादव,  इंदर सिंह लववंशी,  जसवंत गुर्जर,  नारायण सिंह सालरियाखेड़ी,  दिनेश मीना,  श्याम सिंह चौहान,  बलवान सिंह,  इंदर सिंह सौंधिया,  रामगोपाल मीना,  राजू गुप्ता,  बिट्टू सक्सेना,  आशीष मीना, जनपद सीईओ  आर.के. मंडल, एसडीओ  प्रवीण भील समेत बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

 

admin

Related Posts

मध्यप्रदेश राज्य पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम के अध्यक्ष केशव सिंह बघेल ने किया पदभार ग्रहण

भोपाल म.प्र. राज्य पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम के अध्यक्ष केशव सिंह बघेल ने गुरुवार को भोपाल स्थित निगम कार्यालय पहुंचकर पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर सांसद ग्वालियर  भारत…

9.09 लाख किसानों से 53.40 लाख मीट्रिक टन गेहूँ का हुआ उपार्जन : खाद्य मंत्री राजपूत

भोपाल  खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री  गोविन्द सिंह राजपूत ने बताया है कि अभी तक 9 लाख 9 हजार किसानों से 53 लाख 40 हजार मीट्रिक टन गेहूँ…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
दिल्ली में आज बड़ा मुकाबला, बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग बनी पिच पर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद

ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 2 views
ई-सिगरेट स्कैंडल: IPL 2026 में युजवेंद्र चहल का हवाई जहाज वीडियो वायरल

कोलकाता इवेंट में अव्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद और आरोप-प्रत्यारोप

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
कोलकाता इवेंट में अव्यवस्था को लेकर बड़ा विवाद और आरोप-प्रत्यारोप

Satwiksairaj Rankireddy ने जाहिर किया दर्द, कहा—हमें नहीं मिलती बराबर की पहचान

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
Satwiksairaj Rankireddy ने जाहिर किया दर्द, कहा—हमें नहीं मिलती बराबर की पहचान

बुकायो साका के गोल से आर्सेनल फाइनल में, रेफरी के फैसलों पर उठा विवाद

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 3 views
बुकायो साका के गोल से आर्सेनल फाइनल में, रेफरी के फैसलों पर उठा विवाद

शिखर धवन की नई पारी: ग्रैंड वेडिंग के बाद सोफी शाइन संग शादी हुई ऑफिशियल

  • By admin
  • May 7, 2026
  • 1 views
शिखर धवन की नई पारी: ग्रैंड वेडिंग के बाद सोफी शाइन संग शादी हुई ऑफिशियल