रमजान में टाइम टेबल बदलने पर विहिप का अल्टीमेटम, कहा ये गुजरात है, पाकिस्तान या बांग्लादेश नहीं…

वडोदरा
 असम, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश रमजान ब्रेक कंट्रोवर्सी के बाद गुजरात टाइम टेबल बदलने पर विवाद खड़ा हो गया है। यह विवाद गुजरात के वडोदरा में शिक्षण समिति के आदेश के बाद खड़ा हुआ है। वडोदरा नगर प्राथमिक शिक्षण समिति (Vadodara Nagar Prathmik Shikshan Samiti) ने रमजान को ध्यान में रखते हुए नगर निगम की सभी स्कूल में मुस्लिम धर्म के बच्चों के लिए समय में बदलाव किया जिसके बाद गुजरात में विश्व हिंदू परिषद (VHP) द्वारा इस पूरे मुद्दे पर वडोदरा महानगर पालिका (Vadodara Municipal Corporation) को अपना फैसला रद्द करने के लिए कहा है। इसमें मोटे तौर पर मुस्लिम बच्चों को देर से आने और जल्दी छोड़ने के निर्देश हैं।

 यह गुजरात है, पाकिस्तान या बांग्लादेश नहीं- गुजरात वीएचपी

गुजरात वीएचपी के प्रवक्ता हितेंद्र राजपूत ने फेसबुक पर लिखा, ‘मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई की सरकार यूसीसी (समान नागरिक संहिता) लागू करने की तैयारी कर रही है दूसरी तरफ वडोदरा एजुकेशन कमिटी ने एजुकेशन डिपार्टमेंट में धर्म आधारित तुष्टिकरण को बढ़ाने वाला सर्कुलर जारी किया है। सरकार को यह नहीं भूलना चाहिए कि तुष्टिकरण का विरोध इसकी ताकत का केंद्र है।’

विहिप गुजरात ने अपने एक्स अकाउंट से शिक्षा मंत्री कुबेर डिंडोर को टैग करके लिखा है कि कृपया इस परिपत्र की सत्यता की जांच करवाएं और तत्काल रद्द करवाएं। जिम्मेदारों के सामने कार्यवाही भी जरूरी है। याद रहे, तृष्टीकरण का विरोध ही बीजेपी के मजबूत जनाधार का कारण है। यह गुजरात है, पाकिस्तान या बांग्लादेश नहीं। विहिप ने एक अन्य एक्स पोस्ट में सीएम भूपेंद्र पटेल के यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) को उल्लेखन करती हुई फोटो के साथ लिखा है कि लगता है अधिकारी, मंत्री सरकार के इरादों से अवगत नहीं है और वडोदरा नगर निगम तो गुजरात सरकार के निर्णय से बिल्कुल स्वतंत्र है।

वहीं, नगर प्राथमिक शिक्षण समिति की शासनाधिकारी श्वेताबेन पारगी का कहना है कि रमजान महीने को लेकर इस तरह का आदेश सालों से जारी होता आया है। शिक्षण समिति निर्णय बदल सकती है।

विहिप का अल्टीमेटम
वीएचपी ने आज दोपहर 12 बजे वडोदरा शहर में प्रदर्शन रखा है। विहिप ने अपने एक्स पर अपने गुजरात वाले अकाउंट से शिक्षा मंत्री कुबेर डिंडोर को टैग करके लिखा है कि कृपया इस परिपत्र की सत्यता की जांच करवाएं और तत्काल रद्द करवाए। जिम्मेदारों के सामने कार्यवाही भी जरूरी है। याद रहे, तृष्टीकरण का विरोध ही बीजेपी के मजबूत जनाधार का कारण है। यह गुजरात है, पाकिस्तान या बांग्लादेश नहीं। विहिप ने एक अन्य एक्स पोस्ट में सीएम भूपेंद्र पटेल के यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) को उल्लेखन करती हुई फोटो के साथ लिखा है कि लगता है अधिकारी, मंत्री सरकार के इरादों से अवगत नहीं है और वडोदरा नगर निगम तो गुजरात सरकार के निर्णय से बिल्कुल स्वतंत्र है।

आदेश में किया निर्देश दिया गया?
वडोदरा नगर निगम के अधीन आने वाली नगर प्राथमिक शिक्षण समिति के आदेश स्कूलों का समय बदला गया है। सुबह संचालित होने वाली स्कूलों का समय सुबह 8 बजे से 12 बजे तक है। इसमें 9:30 से 10 बजे तक ब्रेक रहेगा। दोपहर के बाद के स्कूलों का समय 12:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक है। इसमें दो बजे से 2:30 विश्राम रखा गया है। इसी प्रकार एक पाली में संचालित होने वाले स्कूलों का समय दोपहर समय 12:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक है। इसमें दो बजे से 2:30 विश्राम रखा गया है। आदेश में कहा गया है कि जिन स्कूलों में मुस्लिम बच्चों की संख्या अधिक है। वहां पर इसे लागू किया जाएगा। नगर प्राथमिक शिक्षण समिति की शासनाधिकारी श्वेताबेन पारगी का कहना है कि रमजान महीने को लेकर इस तरह का आदेश सालों से जारी होता आया है। शिक्षण समिति निर्णय बदल सकती है। चेयरमैन निषिध देसाई ने विवाद के तूल पकड़ने पर कहा है कि वह देखेंगे क्यों बच्चों के लिए पढ़ाई सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है।

admin

Related Posts

पेट्रोल-डीजल की किल्लत या अफवाह? इंडियन ऑयल ने देशभर में ईंधन सप्लाई को लेकर कही बड़ी बात

नई दिल्ली  देश की सबसे बड़ी पेट्रोलियम मार्केटिंग कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) ने देश में पेट्रोल एवं डीजल की समग्र किल्लत से इनकार करते हुए शनिवार को कहा कि…

कोलकाता में बड़ा एक्शन! ममता बनर्जी की बनाई फुटबॉल मूर्ति तोड़ी गई, राजनीति गरमाई

कलकत्ता ममता बनर्जी को सत्ता से बेदखल कर सरकार बनाने वाले सीएम शुभेंदु सरकार लगातार बड़े फैसले ले रहे हैं। इसी क्रम में पश्चिम बंगाल में शनिवार को ममता के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

सचिन की तारीफ करते हुए बोले जो रूट, ‘उनका लंबा करियर और प्रदर्शन अविश्वसनीय’

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
सचिन की तारीफ करते हुए बोले जो रूट, ‘उनका लंबा करियर और प्रदर्शन अविश्वसनीय’

लीग स्टेज का आखिरी मैच, KKR और DC के बीच कांटे की टक्कर तय

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
लीग स्टेज का आखिरी मैच, KKR और DC के बीच कांटे की टक्कर तय

दिल्ली हाईकोर्ट ने विनेश फोगाट को दी बड़ी जीत, चयन ट्रायल में शामिल होने की मंजूरी

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
दिल्ली हाईकोर्ट ने विनेश फोगाट को दी बड़ी जीत, चयन ट्रायल में शामिल होने की मंजूरी

टी20 क्रिकेट में पारी ब्रेक घटाकर 15 मिनट करने पर विचार, ICC कर सकती है नियमों में संशोधन

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
टी20 क्रिकेट में पारी ब्रेक घटाकर 15 मिनट करने पर विचार, ICC कर सकती है नियमों में संशोधन

एफआईएच प्रो लीग से पहले पाकिस्तान हॉकी टीम में विवाद, आर्थिक संकट और असमंजस बढ़ा

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 3 views
एफआईएच प्रो लीग से पहले पाकिस्तान हॉकी टीम में विवाद, आर्थिक संकट और असमंजस बढ़ा