सचिन की तारीफ करते हुए बोले जो रूट, ‘उनका लंबा करियर और प्रदर्शन अविश्वसनीय’

नई दिल्ली

टेस्ट क्रिकेट में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का सबसे बड़ा रिकॉर्ड अब खतरे में नजर आने लगा है. इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज जो रूट जिस अंदाज में रन बना रहे हैं, उसे देखकर पूरी क्रिकेट दुनिया में एक ही सवाल गूंज रहा है कि क्या वो पूर्व भारतीय

कप्तान सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ देंगे?
इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट  टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में दूसरे नंबर पर पहुंच चुके हैं. उनके नाम पर 163 टेस्ट मैचों में 13943 रन दर्ज हैं, जबकि सचिन तेंदुलकर 200 टेस्ट मैचों में 15921 रनों के साथ अब भी नंबर-1 पर काबिज हैं. यानी रूट अब सचिन के ऐतिहासिक रिकॉर्ड को तोड़ने से सिर्फ 1979 रन दूर हैं.

न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज से पहले जब जो रूट से इस रिकॉर्ड के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने पहली बार खुलकर प्रतिक्रिया दी. आमतौर पर इस सवाल से बचने वाले रूट ने इस बार सचिन की जमकर तारीफ की और कहा कि उनके साथ तुलना होना भी अपने आप में बड़ी बात है.

'उनका प्रदर्शन अविश्वसनीय…'
जो रूट ने कहा, 'उन्होंने टेस्ट डेब्यू मेरे जन्म से पहले किया था और मेरे टेस्ट डेब्यू तक खेलते रहे. उनका लंबा करियर और लगातार शानदार प्रदर्शन अविश्वसनीय है. सिर्फ टेस्ट क्रिकेट ही नहीं, उन्होंने वनडे में भी 49 शतक लगाए.' जो रूट ने यह भी स्वीकार किया कि इतने लंबे समय तक लगातार प्रदर्शन बनाए रखना आसान नहीं होता.

उन्होंने कहा कि वह आज भी अपनी बल्लेबाजी में सुधार करने और नई चीजें जोड़ने की कोशिश करते रहते हैं. जो रूट कहते हैं, 'मैं हमेशा खुद को बेहतर बनाने की कोशिश करता हूं. मैं चाहता हूं कि मैच के दौरान तकनीकी चीजों के बारे में सोचने की जरूरत ही ना पड़े और मैं सिर्फ खेल पर फोकस कर सकूं.'

साल 2020 के बाद से जो रूट टेस्ट क्रिकेट में अलग ही स्तर पर बल्लेबाजी कर रहे हैं. उन्होंने लगातार बड़े स्कोर बनाए हैं. वो विराट कोहली, स्टीव स्मिथ और केन विलियमसन जैसे फैब-4 बल्लेबाजों से टेस्ट क्रिकेट में काफी आगे निकल चुके हैं.

admin

Related Posts

लीग स्टेज का आखिरी मैच, KKR और DC के बीच कांटे की टक्कर तय

कोलकाता इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 70वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का सामना दिल्ली कैपिटल्स (DC) से होगा। KKR अभी भी प्लेऑफ की दौड़ में बनी हुई…

दिल्ली हाईकोर्ट ने विनेश फोगाट को दी बड़ी जीत, चयन ट्रायल में शामिल होने की मंजूरी

नई दिल्ली मुख्य न्यायाधीश डी.के. उपाध्याय और न्यायमूर्ति तेजस कारिया की खंडपीठ ने केंद्र सरकार को निर्देश दिया कि वह विशेषज्ञों की एक समिति गठित करे, जो विनेश फोगाट की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सचिन की तारीफ करते हुए बोले जो रूट, ‘उनका लंबा करियर और प्रदर्शन अविश्वसनीय’

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 1 views
सचिन की तारीफ करते हुए बोले जो रूट, ‘उनका लंबा करियर और प्रदर्शन अविश्वसनीय’

लीग स्टेज का आखिरी मैच, KKR और DC के बीच कांटे की टक्कर तय

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 0 views
लीग स्टेज का आखिरी मैच, KKR और DC के बीच कांटे की टक्कर तय

दिल्ली हाईकोर्ट ने विनेश फोगाट को दी बड़ी जीत, चयन ट्रायल में शामिल होने की मंजूरी

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
दिल्ली हाईकोर्ट ने विनेश फोगाट को दी बड़ी जीत, चयन ट्रायल में शामिल होने की मंजूरी

टी20 क्रिकेट में पारी ब्रेक घटाकर 15 मिनट करने पर विचार, ICC कर सकती है नियमों में संशोधन

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
टी20 क्रिकेट में पारी ब्रेक घटाकर 15 मिनट करने पर विचार, ICC कर सकती है नियमों में संशोधन

एफआईएच प्रो लीग से पहले पाकिस्तान हॉकी टीम में विवाद, आर्थिक संकट और असमंजस बढ़ा

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 3 views
एफआईएच प्रो लीग से पहले पाकिस्तान हॉकी टीम में विवाद, आर्थिक संकट और असमंजस बढ़ा

सात साल बाद अल नासर बना चैंपियन, रोनाल्डो की कप्तानी में दमैक को 4-1 से हराया

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
सात साल बाद अल नासर बना चैंपियन, रोनाल्डो की कप्तानी में दमैक को 4-1 से हराया