जेलेंस्की को यूरोप का सहारा, ब्रिटेन-फ्रांस का बड़ा वादा

लंदन

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने रूस यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने और देश को रूस से बचाने के लिए यूक्रेन के साथ मिलकर काम करने के लिए चार सूत्री योजना की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि ब्रिटेन, फ्रांस और अन्य देश गठबंधन के तहत अपने प्रयासों को आगे बढ़ाएंगे और यूक्रेन के लिए अपने समर्थन में अमेरिका को शामिल करने का प्रयास करेंगे।

स्टार्मर ने 18 नेताओं के शिखर सम्मेलन के बाद कहा कि आज हम इतिहास के एक चौराहे पर हैं। शिखर सम्मेलन में अधिकतर नेता यूरोप से थे और उनमें यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की भी शामिल थे। ज़ेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन को मजबूत समर्थन मिला और शिखर सम्मेलन में लंबे समय से न देखी गई यूरोपीय एकता प्रदर्शित हुई। यह घटना व्हाइट हाउस में यूक्रेनी राष्ट्रपति और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच हुई तीखी नोकझोंक के दो दिन बाद आई है।

यूरोप को यूक्रेन को धन मुहैया कराना जारी रखना चाहिए- ब्रिटेन के प्रधानमंत्री

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने रविवार को कहा कि वह अमेरिका को एक अविश्वसनीय सहयोगी के रूप में नहीं देखते हैं लेकिन यूरोप को यूक्रेन को धन मुहैया कराना जारी रखना चाहिए ताकि शांति वार्ता के लिए उसे मजबूत स्थिति में रखा जा सके। लंदन में अन्य यूरोपीय और विश्व नेताओं के साथ सुरक्षा शिखर सम्मेलन के समापन अवसर स्टार्मर ने कहा कि कोई भी शुक्रवार को ‘व्हाइट हाउस’ में हुई वार्ता को विफल होते नहीं देखना चाहता था लेकिन अमेरिका एक महत्वपूर्ण सहयोगी बना हुआ है।

अमेरिका कई दशकों से ब्रिटेन का भरोसेमंद सहयोगी रहा है- कीर स्टार्मर

स्टार्मर ने कहा, ‘‘अमेरिका कई दशकों से ब्रिटेन का भरोसेमंद सहयोगी रहा है और आगे भी बना रहेगा। हमारे दोनों देशों के बीच जितने घनिष्ठ संबंध हैं, इतने किसी भी अन्य दो देशों के बीच आपस में गहरे संबंध नहीं हैं।’’ स्टार्मर ने कहा कि यूक्रेन में शांति के लिए वह जिस योजना पर काम कर रहे हैं, उसे अमेरिका का समर्थन मिलने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि ब्रिटेन यूक्रेन के लिए पांच हजार वायु रक्षा मिसाइलों की आपूर्ति के लिए फंडिंग के क्रम में 1.6 अरब पाउंड (दो अरब अमेरिकी डॉलर) का उपयोग करेगा।

बैठक के तुरंत बाद एक संवाददाता सम्मेलन में बोलते हुए स्टार्मर ने कहा कि चार बिंदुओं पर सहमति बनी है: यूक्रेन को सैन्य सहायता जारी रखना, और रूस पर आर्थिक दबाव बढ़ाना, किसी भी स्थायी शांति के लिए यूक्रेन की संप्रभुता और सुरक्षा सुनिश्चित होनी चाहिए और यूक्रेन को किसी भी शांति वार्ता में उपस्थित होना चाहिए, शांति समझौते की स्थिति में, किसी भी भावी आक्रमण को रोकने के लिए यूक्रेन की रक्षात्मक क्षमताओं को बढ़ाना, यूक्रेन में समझौते की रक्षा करने और उसके बाद शांति की गारंटी देने के लिए इच्छुक लोगों का गठबंधन विकसित करना।

स्टार्मर ने यह नहीं बताया कि गठबंधन में शामिल होने के लिए कौन से देश सहमत हुए

कीर ने 5,000 से अधिक वायु रक्षा मिसाइलों की खरीद के लिए अतिरिक्त 2 बिलियन डॉलर के यूके निर्यात वित्त की भी घोषणा की। उन्होंने कहा, “हमें अतीत की गलतियों से सीखना होगा, हम एक कमजोर समझौते को स्वीकार नहीं कर सकते जिसे रूस आसानी से तोड़ सकता है, इसके बजाय किसी भी समझौते को मजबूती से समर्थित होना चाहिए।” प्रधानमंत्री ने यह नहीं बताया कि इस गठबंधन में शामिल होने के लिए कौन से देश सहमत हुए हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि जिन देशों ने प्रतिबद्धता जताई है, वे वास्तविक तत्परता के साथ योजना बनाने में तेजी लाएंगे।

admin

Related Posts

पेट्रोल-डीजल की किल्लत या अफवाह? इंडियन ऑयल ने देशभर में ईंधन सप्लाई को लेकर कही बड़ी बात

नई दिल्ली  देश की सबसे बड़ी पेट्रोलियम मार्केटिंग कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) ने देश में पेट्रोल एवं डीजल की समग्र किल्लत से इनकार करते हुए शनिवार को कहा कि…

कोलकाता में बड़ा एक्शन! ममता बनर्जी की बनाई फुटबॉल मूर्ति तोड़ी गई, राजनीति गरमाई

कलकत्ता ममता बनर्जी को सत्ता से बेदखल कर सरकार बनाने वाले सीएम शुभेंदु सरकार लगातार बड़े फैसले ले रहे हैं। इसी क्रम में पश्चिम बंगाल में शनिवार को ममता के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

सचिन की तारीफ करते हुए बोले जो रूट, ‘उनका लंबा करियर और प्रदर्शन अविश्वसनीय’

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
सचिन की तारीफ करते हुए बोले जो रूट, ‘उनका लंबा करियर और प्रदर्शन अविश्वसनीय’

लीग स्टेज का आखिरी मैच, KKR और DC के बीच कांटे की टक्कर तय

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
लीग स्टेज का आखिरी मैच, KKR और DC के बीच कांटे की टक्कर तय

दिल्ली हाईकोर्ट ने विनेश फोगाट को दी बड़ी जीत, चयन ट्रायल में शामिल होने की मंजूरी

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
दिल्ली हाईकोर्ट ने विनेश फोगाट को दी बड़ी जीत, चयन ट्रायल में शामिल होने की मंजूरी

टी20 क्रिकेट में पारी ब्रेक घटाकर 15 मिनट करने पर विचार, ICC कर सकती है नियमों में संशोधन

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
टी20 क्रिकेट में पारी ब्रेक घटाकर 15 मिनट करने पर विचार, ICC कर सकती है नियमों में संशोधन

एफआईएच प्रो लीग से पहले पाकिस्तान हॉकी टीम में विवाद, आर्थिक संकट और असमंजस बढ़ा

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 3 views
एफआईएच प्रो लीग से पहले पाकिस्तान हॉकी टीम में विवाद, आर्थिक संकट और असमंजस बढ़ा