ट्रैविस हेड ने सिरदर्द करके रखा हुआ, हरभजन सिंह ने बताया बॉलिंग में प्लान अच्छा करना है, गाबा फतह करेगा भारत

नई दिल्ली
इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया पांच मैचों की टेस्ट सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है। तीसरा मैच शनिवार (14 दिसंबर) से ब्रिस्बेन के गाबा स्टेडियम में शुरू होगा। पूर्व दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह ने गाबा फतह करने के लिए भारत को थ्री-इन-वन फॉर्मूला दिया है। उन्होंने कहा कि अगर भारतीय टीम ने एक ही मैच में उनकी तीनों सलाह पर अमल किया तो जीत निश्चित है। उन्होंने भारत के सिरदर्द का इलाज भी बताया है। बता दें कि भारत ने पर्थ टेस्ट में 295 रनों से जीत हासिल की थी और एडिलेड में 10 विकेट से करारी हार का मुंह देखना पड़ा।

'छोटी-छोटी पार्नटरशिप कीजिए और…'
हरभजन ने स्टार स्पोर्ट्स से कहा, ''पहली और सबसे अहम बात यह है कि भारत को बैटिंग अच्छी करनी है। एडिलेड में बल्लेबाजी अच्छी नहीं हुई। पार्टनरशिप नहीं हुई। 30-40 रन की छोटी-छोटी पार्नटरशिप कीजिए, फिर उसके बाद मौका बनता है तो लंबी साझेदारी करें। हमने पर्थ में ऐसी पार्टनरशिप देखी थी। उस एक पार्टनरशिप ने मैच जिताया था। गाबा में पहली पारी में 300-350 जरूर लगाएं।'' एडिलेड में कोई भी भारतीय खिलाड़ी अर्धशतक नहीं जड़ा सका था। नीतीश रेड्डी के बल्ले से सर्वाधिक 42 रन निकले।

'ट्रैविस हेड ने सिरदर्द करके रखा हुआ है'
पूर्व स्पिनर ने कहा, ''दूसरी बात यह है कि बॉलिंग में प्लान अच्छा करना है। ट्रैविस हेड ने सिरदर्द करके रखा हुआ है। बहुत मैचों में हमने उन्हें देख लिया है। वह प्वाइंट और कवर की दिशा में रन बनाते हैं। आप एक काम करिए कि हेड को सीधा खिलाइए। थोड़ा बॉल आगे डालें। उन्हें लेग स्टंप की तरफ रन बनाने दें। थोड़ा बाउंसर भी डालिए। वह बाउंसर अच्छा नहीं खेलते। मुझे लगता है कि यह प्लान उनके खिलाफ काम कर सकता है।'' हेड ने एडिलेड में 140 रन की तूफानी पारी खेली थी और प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए।

'पेसर प्रसिद्ध गाबा में कामयाब हो सकते हैं'
भज्जी ने आगे कहा, ''तीसरी बात है कि एक चेंज होना चाहिए। तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा और आकाशदीप में से किसी एक को गाबा में खिलाना चाहिए। हर्षित राणा की जगह मौका देना चाहिए। मैं ऐसा नहीं कह रहा कि हर्षित का प्रदर्शन खराब रहा। लेकिन एक चेंज के तौर पर मुझे लगता है कि ऐसा करना बेहतर रहेगा। गाबा की पिच फास्ट है, उसमें बाउंस है, वहां फास्ट बॉलर काफी विकेट लेते हैं। मुझे लगता है कि प्रसिद्ध के पास वो बाउंस है और वह कामयाब हो सकते हैं। भारत अगर यह तीन चीजें करेगा तो जीत निश्चित है।''

admin

Related Posts

हैदराबाद की विस्फोटक बल्लेबाजी: अभिषेक शर्मा-हेनरिक क्लासेन चमके, 194 रन ठोके

नई दिल्ली आईपीएल 2026 के 27वें मुकाबले में आज चेन्‍नई सुपर किंग्‍स का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से हो रहा है हैदराबाद के होम ग्राउंड राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में मुकाबला…

विरोधी के लिए ऐसा नहीं करते: श्रेयस अय्यर ने पंजाब किंग्स को दिया IPL 2026 जीतने का सीक्रेट मंत्र

नई दिल्ली कप्तान श्रेयस अय्यर ने पंजाब किंग्स को आईपीएल 2026 जीत का मंत्र दिया है। उन्होंने अपने खिलाड़ियों से कहा कि वर्तमान में रहें, जज्बात में नहीं बहें। पंजाब…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

हैदराबाद की विस्फोटक बल्लेबाजी: अभिषेक शर्मा-हेनरिक क्लासेन चमके, 194 रन ठोके

  • By admin
  • April 18, 2026
  • 2 views
हैदराबाद की विस्फोटक बल्लेबाजी: अभिषेक शर्मा-हेनरिक क्लासेन चमके, 194 रन ठोके

विरोधी के लिए ऐसा नहीं करते: श्रेयस अय्यर ने पंजाब किंग्स को दिया IPL 2026 जीतने का सीक्रेट मंत्र

  • By admin
  • April 18, 2026
  • 3 views
विरोधी के लिए ऐसा नहीं करते: श्रेयस अय्यर ने पंजाब किंग्स को दिया IPL 2026 जीतने का सीक्रेट मंत्र

सनराइजर्स हैदराबाद की अच्छी शुरुआत, ओपनर्स ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा का शानदार फॉर्म

  • By admin
  • April 18, 2026
  • 3 views
सनराइजर्स हैदराबाद की अच्छी शुरुआत, ओपनर्स ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा का शानदार फॉर्म

जीत की पटरी पर लौटी दिल्ली कैपिटल्स, रोमांचक मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ढेर

  • By admin
  • April 18, 2026
  • 3 views
जीत की पटरी पर लौटी दिल्ली कैपिटल्स, रोमांचक मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ढेर

रोहित शर्मा का रिकॉर्ड ध्वस्त, स्मृति मंधाना बनीं भारत की नंबर 1 T20I रन स्कोरर

  • By admin
  • April 18, 2026
  • 2 views
रोहित शर्मा का रिकॉर्ड ध्वस्त, स्मृति मंधाना बनीं भारत की नंबर 1 T20I रन स्कोरर

कोचिंग स्टाइल पर खुलासा: हरभजन सिंह ने आशीष नेहरा को लेकर बेबाक राय रखी

  • By admin
  • April 18, 2026
  • 3 views
कोचिंग स्टाइल पर खुलासा: हरभजन सिंह ने आशीष नेहरा को लेकर बेबाक राय रखी