ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेट इतिहास में सैंडपेपर कांड ऐसा धब्बा है, जो कभी नहीं मिटेगा, एडिलेड में गरमाया माहौल

नई दिल्ली
ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेट इतिहास में सैंडपेपर कांड ऐसा धब्बा है, जो कभी नहीं मिटेगा। स्टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर और कैमरून बैनक्रॉफ्ट 2018 में साउथ अफ्रीका दौरे पर इस कांड की चपेट में आए थे। एक भारतीय फैन ने अब ऑस्ट्रेलिया के उसी पुराने जख्म को कुरेद डाला है। फैन ने एडिलेड ओवल में खेले गए इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया दूसरे टेस्ट के दौरान सैंडपेपर दिखाया, जिसके बाद माहौल गरमा गया। भारतीय फैन के ऐसा करने पर ऑस्ट्रेलियाई दर्शक चिढ़ गए। सुरक्षा अधिकारियों ने फौरन भारतीय फैन को स्टेडियम से बाहर निकाल दिया, जिसका वीडियो वायरल हो रहा।
'भारतीय फैन से खतरा नहीं था'

वीडियो में देखा जा सकता है कि भारतीय फैन के हाथ में पीले रंग का सैंडपेपर है। वहीं, ऑस्ट्रेलियाई दर्शक चिल्लाते हुए नजर आ रहे हैं। कुछ दर्शकों ने भारतीय फैन को निकालने का इशारा किया। वायरल वीडियो पर लोगों के जमकर रिएक्शन आ रहे हैं। एक यूजर ने कटाक्ष करते हुए लिखा, ''सिर्फ ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को ही स्टेडियम में सैंडपेपर लाने की इजाजत है।'' दूसरे ने कमेंट किया, ''हमारे भारतीय फैंस बाकी सभी से अलग हैं। उनका अपना अनूठा अंदाज है।'' अन्य ने कहा, ''फैन को स्टेडियम से बाहर नहीं निकालना चाहिए था उससे कोई खतरा नहीं था। उसने तो बस ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के एक काले अध्याय की याद दिलाई।''

आखिर क्या है सैंडपेपर कांड?
ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बैनक्रॉफ्ट 24 मार्च 2018 को साउथ अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन टेस्ट में गेंद पर सैंडपेपर रगड़े हुए नजर आए थे। उन्होंने मैच के तीसरे दिन बॉल टेम्परिंग की थी। उस वक्त ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्मिथ और उपकप्तान वॉर्नर थे। मैदान पर की गई बेईमानी कैमरे में कैद हो गई थी, जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया की दुनियाभर में आलोचना हुई। स्मिथ और वॉर्नर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में गलती कबूल की थी और कांड में शामिल तीनों खिलाड़ियों को बैन झेलना पड़ा। ऑस्ट्रेलिया ने स्मिथ और वॉर्नर पर एक-एक साल जबकि बेनक्रॉफ्ट पर 9 महीने का बैन लगाया था।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही पांच टेस्ट मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (बीजीटी) फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है। भारत ने पर्थ में 295 रनों से विजयी परचम फहराया और एडिलेड में 10 विकेट से हार का सामना किया। बीजीटी की तीसरा टेस्ट शनिवार (14 दिसंबर) से ब्रिस्बेन के गाबा स्टेडियम में खेला जाएगा।

  • admin

    Related Posts

    हैदराबाद की विस्फोटक बल्लेबाजी: अभिषेक शर्मा-हेनरिक क्लासेन चमके, 194 रन ठोके

    नई दिल्ली आईपीएल 2026 के 27वें मुकाबले में आज चेन्‍नई सुपर किंग्‍स का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से हो रहा है हैदराबाद के होम ग्राउंड राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में मुकाबला…

    विरोधी के लिए ऐसा नहीं करते: श्रेयस अय्यर ने पंजाब किंग्स को दिया IPL 2026 जीतने का सीक्रेट मंत्र

    नई दिल्ली कप्तान श्रेयस अय्यर ने पंजाब किंग्स को आईपीएल 2026 जीत का मंत्र दिया है। उन्होंने अपने खिलाड़ियों से कहा कि वर्तमान में रहें, जज्बात में नहीं बहें। पंजाब…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    हैदराबाद की विस्फोटक बल्लेबाजी: अभिषेक शर्मा-हेनरिक क्लासेन चमके, 194 रन ठोके

    • By admin
    • April 18, 2026
    • 3 views
    हैदराबाद की विस्फोटक बल्लेबाजी: अभिषेक शर्मा-हेनरिक क्लासेन चमके, 194 रन ठोके

    विरोधी के लिए ऐसा नहीं करते: श्रेयस अय्यर ने पंजाब किंग्स को दिया IPL 2026 जीतने का सीक्रेट मंत्र

    • By admin
    • April 18, 2026
    • 4 views
    विरोधी के लिए ऐसा नहीं करते: श्रेयस अय्यर ने पंजाब किंग्स को दिया IPL 2026 जीतने का सीक्रेट मंत्र

    सनराइजर्स हैदराबाद की अच्छी शुरुआत, ओपनर्स ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा का शानदार फॉर्म

    • By admin
    • April 18, 2026
    • 4 views
    सनराइजर्स हैदराबाद की अच्छी शुरुआत, ओपनर्स ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा का शानदार फॉर्म

    जीत की पटरी पर लौटी दिल्ली कैपिटल्स, रोमांचक मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ढेर

    • By admin
    • April 18, 2026
    • 4 views
    जीत की पटरी पर लौटी दिल्ली कैपिटल्स, रोमांचक मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ढेर

    रोहित शर्मा का रिकॉर्ड ध्वस्त, स्मृति मंधाना बनीं भारत की नंबर 1 T20I रन स्कोरर

    • By admin
    • April 18, 2026
    • 2 views
    रोहित शर्मा का रिकॉर्ड ध्वस्त, स्मृति मंधाना बनीं भारत की नंबर 1 T20I रन स्कोरर

    कोचिंग स्टाइल पर खुलासा: हरभजन सिंह ने आशीष नेहरा को लेकर बेबाक राय रखी

    • By admin
    • April 18, 2026
    • 4 views
    कोचिंग स्टाइल पर खुलासा: हरभजन सिंह ने आशीष नेहरा को लेकर बेबाक राय रखी