ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे बड़े मैच विनर इस समय ट्रैविस हेड, उनका शतक देता है टीम को जीत की गारंटी

नई दिल्ली
ट्रैविस हेड ने टीम इंडिया के पसीने छुड़ाए हुए हैं। आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 के फाइनल की बात हो या फिर वनडे विश्व कप 2023 के फाइनल की बात हो या अब एडिलेड में खेले गए पिंक बॉल टेस्ट मैच की बात हो। ट्रैविस हेड ने इन तीनों ही मैचों में दमदार शतक अपनी टीम के लिए जड़े और अपनी टीम को मैच जिताने में सफल रहे, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे बड़े मैच विनर इस समय ट्रैविस हेड ही हैं। ट्रैविस हेड का इंटरनेशनल क्रिकेट में शतक जड़ना, ऑस्ट्रेलिया के लिए एक तरह से जीत की गारंटी होता है।

दरअसल, बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने अब तक इंटरनेशनल क्रिकेट में जितने भी शतक जड़े हैं, उनमें एक बार भी ऑस्ट्रेलिया की टीम को हार नहीं मिली है। ऐसे में कहा जा सकता है कि उनका शतक ऑस्ट्रेलिया के लिए जीत की गारंटी होता है। टेस्ट क्रिकेट में वे 8 शतक और वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में 6 शतक जड़ चुके हैं। इन सभी मैचों में ऑस्ट्रेलिया को जीत मिली है। जिन मैचों में ट्रैविस हेड ने शतक जड़े हैं, वे खास मैच ही थे। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के बड़े मैच विनर इस समय ट्रैविस हेड ही हैं। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया गेंदबाजी के दम पर ज्यादा मैच जीतती है।

ट्रैविस हेड ने टेस्ट क्रिकेट में 8 में से सात शतक ऑस्ट्रेलिया में जड़े हैं और इनमें से भी तीन शतक एडिलेड में आए हैं। एक शतक उन्होंने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जड़ा था, जो इंग्लैंड में खेला गया था। वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में भी एक शतक वे एडिलेड के मैदान पर जड़ चुके हैं। एक और शतक वे मेलबर्न में जड़ने में सफल रहे हैं, जबकि वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में अन्य चार शतक उन्होंने भारत (2), पाकिस्तान और इंग्लैंड की सरजमीं पर जड़े हैं। भारत के खिलाफ वे अब तक इंटरनेशनल क्रिकेट में चार शतक जड़ चुके हैं और चारों बार ऑस्ट्रेलिया की टीम को जीत मिली है।

  • admin

    Related Posts

    हैदराबाद की विस्फोटक बल्लेबाजी: अभिषेक शर्मा-हेनरिक क्लासेन चमके, 194 रन ठोके

    नई दिल्ली आईपीएल 2026 के 27वें मुकाबले में आज चेन्‍नई सुपर किंग्‍स का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से हो रहा है हैदराबाद के होम ग्राउंड राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में मुकाबला…

    विरोधी के लिए ऐसा नहीं करते: श्रेयस अय्यर ने पंजाब किंग्स को दिया IPL 2026 जीतने का सीक्रेट मंत्र

    नई दिल्ली कप्तान श्रेयस अय्यर ने पंजाब किंग्स को आईपीएल 2026 जीत का मंत्र दिया है। उन्होंने अपने खिलाड़ियों से कहा कि वर्तमान में रहें, जज्बात में नहीं बहें। पंजाब…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    हैदराबाद की विस्फोटक बल्लेबाजी: अभिषेक शर्मा-हेनरिक क्लासेन चमके, 194 रन ठोके

    • By admin
    • April 18, 2026
    • 3 views
    हैदराबाद की विस्फोटक बल्लेबाजी: अभिषेक शर्मा-हेनरिक क्लासेन चमके, 194 रन ठोके

    विरोधी के लिए ऐसा नहीं करते: श्रेयस अय्यर ने पंजाब किंग्स को दिया IPL 2026 जीतने का सीक्रेट मंत्र

    • By admin
    • April 18, 2026
    • 4 views
    विरोधी के लिए ऐसा नहीं करते: श्रेयस अय्यर ने पंजाब किंग्स को दिया IPL 2026 जीतने का सीक्रेट मंत्र

    सनराइजर्स हैदराबाद की अच्छी शुरुआत, ओपनर्स ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा का शानदार फॉर्म

    • By admin
    • April 18, 2026
    • 4 views
    सनराइजर्स हैदराबाद की अच्छी शुरुआत, ओपनर्स ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा का शानदार फॉर्म

    जीत की पटरी पर लौटी दिल्ली कैपिटल्स, रोमांचक मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ढेर

    • By admin
    • April 18, 2026
    • 4 views
    जीत की पटरी पर लौटी दिल्ली कैपिटल्स, रोमांचक मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ढेर

    रोहित शर्मा का रिकॉर्ड ध्वस्त, स्मृति मंधाना बनीं भारत की नंबर 1 T20I रन स्कोरर

    • By admin
    • April 18, 2026
    • 2 views
    रोहित शर्मा का रिकॉर्ड ध्वस्त, स्मृति मंधाना बनीं भारत की नंबर 1 T20I रन स्कोरर

    कोचिंग स्टाइल पर खुलासा: हरभजन सिंह ने आशीष नेहरा को लेकर बेबाक राय रखी

    • By admin
    • April 18, 2026
    • 4 views
    कोचिंग स्टाइल पर खुलासा: हरभजन सिंह ने आशीष नेहरा को लेकर बेबाक राय रखी