लूट ले गए मोटर साइकिल, राजस्थान-अलवर में बाइक टकराने पर अपराधियों ने की मारपीट

अलवर.

अलवर शहर में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि बाइक की आमने-सामने टक्कर हो जाने पर युवक के साथ मारपीट कर उसकी बाइक ही लूटकर फरार हो गए। पीड़ित यश सैनी निवासी बल्लू वाला कुआं चव्हाण पहाड़ी ने बताया, वह वंडर मॉल में अकाउंटेंट का कार्य करता है और दीपावली के अगले दिन उसके साथ मारपीट का मामला हुआ है।

घटना शहर कोतवाली थाना अंतर्गत एसएमडी सर्किल और नांगली सर्किल के बीच में हुई है। जहां दो युवक अपनी बाइक पर बैठकर एसएमडी सर्किल से नांगली सर्किल की ओर आ रहे थे। तभी रांग साइड से इन फील्ड मोटर साइकिल पर तीन युवक सवार होकर आ रहे थे। दोनों बाइकों में भिड़ंत हो गई, जिसमें दोनों नीचे गिर गए। उसके बाद तीन लोगों ने मिलकर दो युवकों के साथ मारपीट की और साथ में वह उनकी बाइक लेकर फरार हो गए। इस घटना के बाद पीड़ित ने कोतवाली थाने में शिकायत दी है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। अब पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस यह जांच कर रही है कि इन फील्ड बाइक किसकी है और इसे कौन चला रहा था। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि ये तीनों युवक कहां के हैं और मोटर साइकिल ले जाकर उसका इन लोगों ने क्या किया।

admin

Related Posts

पांचना बांध पर फिर टकराव, कोर्ट की डेडलाइन से प्रशासन अलर्ट

 करौली राजस्थान के करौली जिले में स्थित पांचना बांध का विवाद एक बार फिर ज्वालामुखी की तरह फूट पड़ा है. करीब दो दशकों से सूखी पड़ी नहरों में पानी छोड़ने…

WhatsApp फ्रॉड केस: DP बदलकर कंपनी को लगाया करोड़ों का चूना, हवाला तक पहुंचा नेटवर्क

जयपुर राजस्थान पुलिस की साइबर यूनिट ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतरराज्यीय साइबर अपराधियों के एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जिसने महज एक व्हाट्सएप मैसेज के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

2036 ओलंपिक से पहले भारत को सुधार की चेतावनी, डोपिंग पर रिपोर्ट

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 0 views
2036 ओलंपिक से पहले भारत को सुधार की चेतावनी, डोपिंग पर रिपोर्ट

SRH की जीत का सिलसिला थमा, कोलकाता ने घरेलू मैदान पर दी शिकस्त, प्लेऑफ की रेस हुई और रोमांचक

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 1 views
SRH की जीत का सिलसिला थमा, कोलकाता ने घरेलू मैदान पर दी शिकस्त, प्लेऑफ की रेस हुई और रोमांचक

पंजाब के खिलाफ गुजरात का बड़ा फैसला, टॉस जीतकर किया ये चयन, देखें पूरी टीम सूची

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 1 views
पंजाब के खिलाफ गुजरात का बड़ा फैसला, टॉस जीतकर किया ये चयन, देखें पूरी टीम सूची

मानस धामने का धमाका: ATP चैलेंजर फाइनल में पहली बार बनाई जगह

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 2 views
मानस धामने का धमाका: ATP चैलेंजर फाइनल में पहली बार बनाई जगह

वानखेड़े में हाईस्कोरिंग मैच की उम्मीद: MI बनाम LSG हेड-टू-हेड में लखनऊ आगे

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 2 views
वानखेड़े में हाईस्कोरिंग मैच की उम्मीद: MI बनाम LSG हेड-टू-हेड में लखनऊ आगे

जैमीसन के व्यवहार पर IPL सख्त: सजा के बाद फर्ग्यूसन उतरे समर्थन में

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 2 views
जैमीसन के व्यवहार पर IPL सख्त: सजा के बाद फर्ग्यूसन उतरे समर्थन में