आग लगने से चालक की मौत, राजस्थान-जालोर में नीलगाय को बचाने में ओवरब्रिज पुलिया से टकराई कार

जालोर/सांचौर.

जिले में रानीवाड़ा थाना क्षेत्र के रानीवाड़ा-मालवाड़ा रोड पर शुक्रवार देर रात तेज गति से अनियंत्रित कार ओवरब्रिज से टकरा गई, जिसमें एक दर्दनाक हादसा सामने आया। इसमें असंतुलित होकर एक कार पुलिया से टकरा गई। कार की टक्कर इतनी तेज थी कि देखते ही देखते कार में भीषण आग लग गई, जिसमें चालक की मौके पर मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, पशु को बचाने के चक्कर में तेज गति से कार अनियंत्रित हो गई। ऐसे में ओवरब्रिज से जा टकराई। पुलिस के अनुसार, घटना करीब रात एक बजे के आसपास की बताई जा रही है, जिसमें नीलगाय को बचाने के चक्कर में यह हादसा सामने आया। रानीवाड़ा थाना क्षेत्र के वणधर गांव निवासी राजू सिंह रानीवाड़ा से जोधपुर की तरफ जा रहा था। इस दौरान रानीवाड़ा मालवाड़ा रोड पर ओवरब्रिज पुलिया पर अचानक पशु को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई, जिसमें कार चालक राजू सिंह की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। इधर, टक्कर इतनी तेज थी कि आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे। उसके बाद कार में लगी भीषण आग पर काबू पाने का प्रयास किया। सड़क हादसे की सूचना मिलते ही रानीवाड़ा पुलिस भी मौके पर पहुंची और 108 एंबुलेंस भी मौके पर पहुंची। पुलिस एवं एंबुलेंस कर्मियों ने मशक्कत के बाद कार चालक राजू सिंह को कर से बाहर निकाल कर राजकीय अस्पताल रानीवाड़ा लाया गया। घटना में कार चालक राजू सिंह की मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने मृतक के शव को राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया, जहां से पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया गया। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक राजू सिंह रानीवाड़ा से जोधपुर की तरफ जा रहा था। इस दौरान अचानक पशु के आने से बचने के चक्कर में कार असंतुलित होकर पुलिया से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में आग लग गई। मौके पर पहुंचे आसपास के ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद कार में लगी आग पर काबू पाया। फिलहाल, पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा कर परिजनों को घटना की सूचना दी, पोस्टमॉर्टम के बाद शव को सुपुर्द किया जाएगा।

admin

Related Posts

राजस्थान हेल्थ स्कीम विवाद सुलझा, मरीजों को बड़ी राहत, बकाया भुगतान का भरोसा

जयपुर राजस्थान के लाखों सरकारी कर्मचारियों, पेंशनभोगियों और आम मरीजों के लिए गुरुवार की सुबह राहत की खबर लेकर आई है. पिछले कई दिनों से चल रहा मेडिकल गतिरोध अब…

‘ऑपरेशन सहयोग’ की सफलता: शातिर चोर दबोचा गया, करोड़ों की चोरी का पर्दाफाश

 जयपुर एक राज्य में चोरी करना और दूसरे राज्य में जाकर छिप जाना, अपराधियों का यह पुराना पैंतरा इस बार काम नहीं आया. महाराष्ट्र के नागपुर में हुई करोड़ों रुपये…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

विराट कोहली की फॉर्म बनाम SRH की धाकड़ बैटिंग लाइनअप पर नजर

  • By admin
  • May 21, 2026
  • 3 views
विराट कोहली की फॉर्म बनाम SRH की धाकड़ बैटिंग लाइनअप पर नजर

टीम इंडिया में ओपनिंग बदलाव की तैयारी, यशस्वी जायसवाल बन सकते हैं बैकअप ओपनर

  • By admin
  • May 21, 2026
  • 3 views
टीम इंडिया में ओपनिंग बदलाव की तैयारी, यशस्वी जायसवाल बन सकते हैं बैकअप ओपनर

1983 वर्ल्ड कप सेलिब्रेशन बिल पर विवाद, पूर्व क्रिकेटरों ने बताई सच्चाई

  • By admin
  • May 21, 2026
  • 2 views
1983 वर्ल्ड कप सेलिब्रेशन बिल पर विवाद, पूर्व क्रिकेटरों ने बताई सच्चाई

फीफा वर्ल्ड कप 2026 की टेलीकास्ट पर संकट, DD Sports भी पीछे हटा

  • By admin
  • May 21, 2026
  • 3 views
फीफा वर्ल्ड कप 2026 की टेलीकास्ट पर संकट, DD Sports भी पीछे हटा

लक्ष्य सेन और प्रणय हुए बाहर, मालविका बंसोड़ ने दर्ज की शानदार जीत

  • By admin
  • May 21, 2026
  • 3 views
लक्ष्य सेन और प्रणय हुए बाहर, मालविका बंसोड़ ने दर्ज की शानदार जीत

Arsenal Wins 2026 EPL Title Following Manchester City’s Slip-up

  • By admin
  • May 21, 2026
  • 2 views
Arsenal Wins 2026 EPL Title Following Manchester City’s Slip-up