आईपीएल में वाइड गेंदों को लेकर कई बार विवाद की स्थिति आई, IPL 2025 में क्या-क्या बदल गया, इड के लिए हॉक आई

नई दिल्ली
आईपीएल के नए सीजन का आगाज बस एक दिन बाद ही हो जाएगा। इससे पहले आईपीएल के नियमों में काफी बदलाव भी हुआ है। अब गेंदबाज गेंद पर लार लगा सकते हैं। इसके अलावा दूसरी पारी में नई गेंद का इस्तेमाल और वाइड गेंदों के लिए हॉक आई का इस्तेमाल शामिल हैं।  

वाइड बॉल के लिए हॉकआई
आईपीएल में वाइड गेंदों को लेकर कई बार विवाद की स्थिति आई है। अगर आपको याद है मुंबई और चेन्नई के मैच में कीरेन पोलार्ड ने जमकर विरोध किया था। तब अंपायरों से भी उनकी बहस हुई है। अब ऐसी नौबत न आए, इसके लिए वाइड बॉल के लिए हॉक आई टेक्नीक का यूज होगा। इसका इस्तेमाल करके अंपायर खिलाड़ी के ऊपर से जाने वाली गेंद और ऑफ स्टंप के बाहर जाने वाली गेंद के बारे में फैसला कर सकेंगे।

हट गया साल्विया बैन
आईपीएल 2025 में एक और अहम बदलाव जो आया है वह है साल्विया बैन से प्रतिबंध हटना। असल में गेंदबाज गेंद को चमकाने के लिए थूक का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन कोरोना आने के बाद साल 2022 में आईसीसी ने ऐसा करना प्रतिबंधित कर दिया। इसके पीछे वजह क्रिकेटरों को कोरोना संक्रमण से बचाना था। अब सभी कप्तानों की सहमति मिलने के बाद बीसीसीआई ने आईपीएल में इस नियम को हटा दिया है।

दूसरी पारी में दूसरी नई गेंद
आईपीएल के कई मैचों में ओस एक अहम भूमिका निभाती है। इसके चलते कई बार दूसरी पारी में गेंदबाजी करने वाली टीम को नुकसान उठाना पड़ता है। गेंद ओस से गीली हो जाने के चलते गेंदबाजों का इस पर नियंत्रण नहीं रह जाता है और बल्लेबाज रन जुटा लेते हैं। आईपीएल में इस फैक्टर से निपटने के लिए दूसरी पारी के 11वें ओवर में नई गेंद के इस्तेमाल का प्रावधान किया जा रहा है। एक बीसीसीआई अधिकारी के मुताबिक यह नियमों में बदलाव नहीं हैं। यह मैच खेल रही दोनों टीमों और अंपायरों की सहमति से लिया जाने वाला फैसला होगा। दूसरी गेंद बिल्कुल नई नहीं होगी, बल्कि इसे घिसकर पुराना बनाया जाएगा। यह नियम भी रात वाले मैचों में लागू होगा।

ओवर रेट के लिए कप्तानों पर बैन नहीं
अभी तक ओवर रेट के लिए कप्तानों पर प्रतिबंध लगता था। लेकिन इस आईपीएल सीजन में ओवर रेट के लिए कप्तानों पर प्रतिबंध नहीं लगेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी जगह कप्तानों को डिमेरिट प्वॉइंट्स दिए जाएंगे। हां, बहुत ज्यादा स्थिति खराब होने पर बैन भी लगाया जा सकता है। 2024 के सीजन में ऋषभ पंत और हार्दिक पांड्या को इस तरह के बैन का सामना करना पड़ा था। पंत तो आरसीबी के खिलाफ एक बेहद अहम मुकाबला खेलने से चूक गए थे।

  • admin

    Related Posts

    IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

    मुंबई इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 69वां मुकाबला मुंबई इंडियंस (MI) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच खेला जाएगा। MI का इस संस्करण ये आखिरी मुकाबला होगा। वहीं, RR…

    सचिन की तारीफ करते हुए बोले जो रूट, ‘उनका लंबा करियर और प्रदर्शन अविश्वसनीय’

    नई दिल्ली टेस्ट क्रिकेट में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का सबसे बड़ा रिकॉर्ड अब खतरे में नजर आने लगा है. इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज जो रूट जिस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 2 views
    IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

    सचिन की तारीफ करते हुए बोले जो रूट, ‘उनका लंबा करियर और प्रदर्शन अविश्वसनीय’

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 2 views
    सचिन की तारीफ करते हुए बोले जो रूट, ‘उनका लंबा करियर और प्रदर्शन अविश्वसनीय’

    लीग स्टेज का आखिरी मैच, KKR और DC के बीच कांटे की टक्कर तय

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 2 views
    लीग स्टेज का आखिरी मैच, KKR और DC के बीच कांटे की टक्कर तय

    दिल्ली हाईकोर्ट ने विनेश फोगाट को दी बड़ी जीत, चयन ट्रायल में शामिल होने की मंजूरी

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 2 views
    दिल्ली हाईकोर्ट ने विनेश फोगाट को दी बड़ी जीत, चयन ट्रायल में शामिल होने की मंजूरी

    टी20 क्रिकेट में पारी ब्रेक घटाकर 15 मिनट करने पर विचार, ICC कर सकती है नियमों में संशोधन

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 2 views
    टी20 क्रिकेट में पारी ब्रेक घटाकर 15 मिनट करने पर विचार, ICC कर सकती है नियमों में संशोधन

    एफआईएच प्रो लीग से पहले पाकिस्तान हॉकी टीम में विवाद, आर्थिक संकट और असमंजस बढ़ा

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 3 views
    एफआईएच प्रो लीग से पहले पाकिस्तान हॉकी टीम में विवाद, आर्थिक संकट और असमंजस बढ़ा