आईपीएल 2025 के ऑक्शन में अनसोल्ड रहे शार्दुल ठाकुर की टूर्नामेंट शुरू होने से पहले किस्मत चमक सकती है

नई दिल्ली
आईपीएल 2025 के ऑक्शन में अनसोल्ड रहे भारतीय ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर की टूर्नामेंट शुरू होने से पहले किस्मत चमक सकती है। दरअसल, उन्हें ऋषभ पंत की अगुवाई वाली लखनऊ सुपर जाएंट्स की ओर से सीजन 18 में खेलने का मौका मिल सकता है। मिडिया रिपोर्ट के अनुसार, शार्दुल बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहसिन खान की जगह लेंगे, जो एसीएल की चोट और उसके बाद पिंडली में खिंचाव के कारण बाहर हो गए हैं।

ना तो टीम की ओर से और ना ही आईपीएल की ओर से इसके पुष्टि की गई है, मगर रिपोर्ट में कहा गया है कि शार्दुल को पहले ही इस फैसले के बारे में सूचित कर दिया गया है और वह दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपने शुरुआती मैच के लिए टीम के साथ विशाखापत्तनम जाएंगे।

शार्दुल ठाकुर के एलएसजी में शामिल होने से टीम के बॉलिंग अटैक को मजबूती मिलेगी। लखनऊ की टीम फिलहाल अपने चोटिल गेंदबाजों से परेशान चल रही है। फ्रैंचाइजी के पास अभी तक पूरी तरह से फिट तेज गेंदबाजों का ग्रुप नहीं है। घुटने की चोट से उबरने के बाद से आवेश खान टीम से नहीं जुड़े हैं, जबकि आकाश दीप और मयंक यादव बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में बने हुए हैं।

विशेषकर मयंक को लगातार चोटों से जूझना पड़ रहा है, जिसके कारण वह पिछले साल अक्टूबर से किसी भी प्रतिस्पर्धी मैच में भाग नहीं ले पाए हैं। मयंक के रिहैब में कई तरह की परेशानियां रही हैं, जिसमें साइड स्ट्रेन से लेकर हैमस्ट्रिंग की समस्या, उसके बाद बाईं ओर की पीठ की चोट और अब दाईं ओर की समस्या शामिल है। हालांकि उन्होंने नेट्स में कम गति से गेंदबाजी करना फिर से शुरू कर दिया है, लेकिन उनकी मैच फिटनेस एक बड़ी चिंता बनी हुई है। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि भले ही मयंक को आईपीएल टीम में शामिल होने के लिए सीओई से मंजूरी मिल जाए, लेकिन पूरे टूर्नामेंट का वर्कलोड संभालना एक बड़ी चुनौती होगी।

  • admin

    Related Posts

    IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

    मुंबई इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 69वां मुकाबला मुंबई इंडियंस (MI) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच खेला जाएगा। MI का इस संस्करण ये आखिरी मुकाबला होगा। वहीं, RR…

    सचिन की तारीफ करते हुए बोले जो रूट, ‘उनका लंबा करियर और प्रदर्शन अविश्वसनीय’

    नई दिल्ली टेस्ट क्रिकेट में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का सबसे बड़ा रिकॉर्ड अब खतरे में नजर आने लगा है. इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज जो रूट जिस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 2 views
    IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

    सचिन की तारीफ करते हुए बोले जो रूट, ‘उनका लंबा करियर और प्रदर्शन अविश्वसनीय’

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 2 views
    सचिन की तारीफ करते हुए बोले जो रूट, ‘उनका लंबा करियर और प्रदर्शन अविश्वसनीय’

    लीग स्टेज का आखिरी मैच, KKR और DC के बीच कांटे की टक्कर तय

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 2 views
    लीग स्टेज का आखिरी मैच, KKR और DC के बीच कांटे की टक्कर तय

    दिल्ली हाईकोर्ट ने विनेश फोगाट को दी बड़ी जीत, चयन ट्रायल में शामिल होने की मंजूरी

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 2 views
    दिल्ली हाईकोर्ट ने विनेश फोगाट को दी बड़ी जीत, चयन ट्रायल में शामिल होने की मंजूरी

    टी20 क्रिकेट में पारी ब्रेक घटाकर 15 मिनट करने पर विचार, ICC कर सकती है नियमों में संशोधन

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 2 views
    टी20 क्रिकेट में पारी ब्रेक घटाकर 15 मिनट करने पर विचार, ICC कर सकती है नियमों में संशोधन

    एफआईएच प्रो लीग से पहले पाकिस्तान हॉकी टीम में विवाद, आर्थिक संकट और असमंजस बढ़ा

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 3 views
    एफआईएच प्रो लीग से पहले पाकिस्तान हॉकी टीम में विवाद, आर्थिक संकट और असमंजस बढ़ा