प्रदेश की प्रगति को गति देगा सर्वहितकारी बजट : मंत्री सिंह

भोपाल
मध्यप्रदेश को विकसित, समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाने के संकल्प को साकार करने की दिशा में 2025-26 का बजट एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह ने इसे सर्वसमावेशी और दूरदर्शी बताते हुए कहा कि यह बजट प्रदेश की अर्थव्यवस्था को वर्ष 2047 तक 2 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचाने के लक्ष्य को मजबूत करेगा। बजट में अधोसंरचना, औद्योगिक विकास, कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और रोजगार सृजन जैसे प्रमुख क्षेत्रों को प्राथमिकता दी गई है। लोक निर्माण विभाग के लिए इस वर्ष के बजट में 13,643 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जो कि पिछले वर्ष की तुलना में 3,468 करोड़ रुपये या लगभग 34% अधिक है।

प्रस्तुत बजट में राशि 6558 करोड़ रूपये के 790 सड़क निर्माण कार्य, राशि 1227 करोड़ रूपये के पुल निर्माण कार्य, राशि 259 करोड़ रूपये के 88 सड़क मजबूतीकरण कार्य, राशि 683 करोड़ रूपये के नवीन मुख्य जिला मार्गों के उन्नयन कार्य एवं म.प्र. सड़क विकास निगम के 16 निर्माण कार्य सम्मिलित है।

मंत्री श्री सिंह ने इस जन हितैषी और प्रगतिशील बजट के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और वित्त एवं उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह बजट प्रदेश में आर्थिक सशक्तिकरण और आधारभूत संरचना के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

मंत्री श्री सिंह ने निविदा शर्तों में बदलाव, औचक निरीक्षण प्रणाली, अतिरिक्त परफॉर्मेंस गारंटी एवं प्री-क्वालिफिकेशन मानदंडों में संशोधन की जानकारी देते हुए कहा, “हमारा उद्देश्य लोक निर्माण से लोक कल्याण के ध्येय वाक्य को चरितार्थ करते हुए राज्य में निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को नए आयाम पर ले जाना है।”

 

  • admin

    Related Posts

    बीजेपी कार्यसमिति में 106 सदस्य तय, ओरछा बैठक से पहले 30% विशेष आमंत्रित सदस्य, संतुलन बनाना चुनौतीपूर्ण

    भोपाल  बीजेपी की प्रस्तावित प्रदेश कार्यसमिति बैठक से पहले संगठन में बड़ा बदलाव तय माना जा रहा है। इस बार कार्यसमिति का आकार काफी छोटा किया जा रहा है, जिससे…

    पाकिस्तान से धमकी के बावजूद नाजिया इलाही खान का बयान- मैं डरने वाली नहीं, संघर्ष जारी रहेगा

    खरगोन  सुप्रीम कोर्ट की वकील और भाजपा की फायरब्रांड नेता नाजिया इलाही खान को पाकिस्तान से जान से मारने की धमकी मिली है। उन्होंने खुद इसका खुलासा किया है, जिसके…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    अनुष्का ने किया कमाल, इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान बनीं, इंग्लैंड-ए के खिलाफ मैदान पर उतरीं

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 1 views
    अनुष्का ने किया कमाल, इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान बनीं, इंग्लैंड-ए के खिलाफ मैदान पर उतरीं

    बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन का जवाब, कहा अगर दोष साबित हुआ तो स्वीकार करूंगा

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 1 views
    बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन का जवाब, कहा अगर दोष साबित हुआ तो स्वीकार करूंगा

    क्ले कोर्ट पर छाईं मार्टा कोस्त्युक, मैड्रिड ओपन जीतकर रैंकिंग में बड़ी छलांग

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 2 views
    क्ले कोर्ट पर छाईं मार्टा कोस्त्युक, मैड्रिड ओपन जीतकर रैंकिंग में बड़ी छलांग

    सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 1 views
    सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

    हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 3 views
    हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई

    प्लेऑफ की रेस हुई रोमांचक, KKR ने SRH का विजय रथ रोका

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 3 views
    प्लेऑफ की रेस हुई रोमांचक, KKR ने SRH का विजय रथ रोका