किसानों के कल्याण को ध्यान में रखकर बना है बजट: कृषि मंत्री कंषाना

भोपाल
किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री श्री एदल सिंह कंषाना ने प्रदेश के बजट वर्ष 2025-26 पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि राज्य सरकार द्वारा किसानों के कल्याण को ध्यान में रखकर बजट तैयार किया गया है। बजट में मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के अंतर्गत 5220 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। अटल कृषि ज्योति योजना के अंतर्गत 13909 करोड रुपए का प्रावधान किया गया है। किसानों की सुविधा के लिए 5 हॉर्स पावर के कृषि पंपों, थ्रेसरों तथा एक बत्ती कनेक्शन को निशुल्क विद्युत प्रदाय की प्रतिपूर्ति के अंतर्गत 5299 करोड रुपए का प्रावधान किया गया है। मुख्यमंत्री कृषक फसल उपार्जन सहायता योजना के अंतर्गत 1000 करोड़, समर्थन मूल्य पर किसानों से फसल उपार्जन पर बोनस का भुगतान के अंतर्गत 1000 करोड़, मुख्यमंत्री कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत 850 करोड रुपए सहित कई प्रावधान किए गए हैं।

मंत्री श्री कंसाना ने कहा कि राज्य सरकार किसानों के कल्याण के लिए कोई कमी नहीं छोड़ना चाहती है। खेती को लाभ का धंधा बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है। किसान कल्याण मिशन अंतर्गत किसानों की आय में वृद्धि करने के लिए पूरी कोशिश की जा रही है। प्रदेश में सिंचाई सुविधाओं का निरंतर विस्तार किया जा रहा है।

 

  • admin

    Related Posts

    पीएम स्कूल में गड़बड़ियों का खेल? खुद पर जांच, खुद ही नोटिस देने पर उठे सवाल

    बड़वानी जिले के एक पीएम  स्कूल में प्रशासनिक प्रक्रियाओं को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। मामला ऐसा है कि जहां जांच भी “खुद” हो रही है और नोटिस…

    “Sociyo Communications के ‘मीडिया संवाद’ में उठा मुद्दा—फेक कंटेंट और नैरेटिव का बढ़ता असर”

    भोपाल भोपाल में Sociyo Communications के ‘मीडिया संवाद’ में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के मुख्य सलाहकार के. ए. बद्रीनाथ का संबोधन, डीपफेक व एजेंडा-आधारित नैरेटिव पर जताई गंभीर चिंता विश्व…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    दिल्ली और चेन्नई आमने-सामने, IPL 2026 में रोमांचक मुकाबला

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 1 views
    दिल्ली और चेन्नई आमने-सामने, IPL 2026 में रोमांचक मुकाबला

    अनुष्का ने किया कमाल, इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान बनीं, इंग्लैंड-ए के खिलाफ मैदान पर उतरीं

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 2 views
    अनुष्का ने किया कमाल, इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान बनीं, इंग्लैंड-ए के खिलाफ मैदान पर उतरीं

    बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन का जवाब, कहा अगर दोष साबित हुआ तो स्वीकार करूंगा

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 1 views
    बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन का जवाब, कहा अगर दोष साबित हुआ तो स्वीकार करूंगा

    क्ले कोर्ट पर छाईं मार्टा कोस्त्युक, मैड्रिड ओपन जीतकर रैंकिंग में बड़ी छलांग

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 3 views
    क्ले कोर्ट पर छाईं मार्टा कोस्त्युक, मैड्रिड ओपन जीतकर रैंकिंग में बड़ी छलांग

    सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 1 views
    सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

    हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 3 views
    हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई