सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

अहमदाबाद

 आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मैच खेला गया, जिसमें आखिरी ओवर में गुजरात की टीम ने 4 विकेट से जीत दर्ज की। इस मैच में भले ही पंजाब की टीम ने सिर्फ 163 रन बोर्ड पर लगाए। लेकिन गुजरात को जीत हासिल करने में आखिरी ओवर तक जोर लगाना पड़ा। आखिरी ओवर में गुजरात की टीम को जीत के लिए 11 रन की जरूरत थी और मार्कस स्टोइनिस की 5वीं गेंद पर वाशिंगटन सुंदर ने छक्का लगाकर मैच खत्म कर दिया।

गुजरात ने आखिरी ओवर में जीता मुकाबला
गुजरात के लिए इस मैच में ओपनिंग करने आए साई सुदर्शन ने 41 गेंद पर 57 रन की पारी खेली। वहीं नाबाद 40 रन की पारी खेलकर वाशिंगटन सुंदर ने अपनी टीम की जीत को तय किया। इसके अलावा 26 रन जोस बटलर और 15 रन की पारी निशांत सिद्धू ने खेली। वहीं पंजाब के लिए अर्शदीप सिंह और विजयकुमार वैशाख ने 2-2 विकेट हासिल किए।

पंजाब का टॉप ऑर्डर फेल
पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ जीत के लिए 164 रन का टारगेट रखा था। टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स ने 9 विकेट खोकर 163 रन बनाए। इस टीम को पहले ही ओवर की दूसरी गेंद पर प्रियांश आर्य (2) और तीसरी गेंद पर कूपर कोनोली (0) के रूप में लगातार दो झटके लगे। किंग्स ने महज 2 रन तक अपने 2 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद प्रभसिमरन सिंह ने मोर्चा संभालने की कोशिश की।

टिक नहीं पाए पंजाब के बल्लेबाज
प्रभसिमरन ने कप्तान श्रेयस अय्यर (19) के साथ दूसरे विकेट के लिए 29 गेंदों में 33 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 35 के स्कोर तक पहुंचाया। प्रभसिमरन 15 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद टीम ने 47 के स्कोर तक अपने 5 विकेट खो दिए। यहां से मार्कस स्टोइनिस ने सूर्यांश शेडगे के साथ 44 गेंदों में 79 रन जुटाकर टीम को 126 के स्कोर तक पहुंचाया।

सूर्यांश ने ठोकी फिफ्टी
सूर्यांश 29 गेंदों में 5 छक्कों और 3 चौकों के साथ 57 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जबकि स्टोइनिस ने 31 गेंदों में 6 बाउंड्री के साथ 40 रन की पारी खेली। इस पारी में मार्को यानसेन ने 20 रन का योगदान दिया। विपक्षी खेमे से जेसन होल्डर ने 24 रन देकर 4 विकेट हासिल किए, जबकि मोहम्मद सिराज और कगिसो रबाडा ने 2-2 विकेट निकाले। राशिद खान ने 1 विकेट हासिल किया।

admin

Related Posts

हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई

मुंबई  मुंबई इंडियंस (एमआई) और लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के बीच सोमवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 47वां मुकाबला वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों ही टीमें प्लेऑफ…

प्लेऑफ की रेस हुई रोमांचक, KKR ने SRH का विजय रथ रोका

कोलकाता  कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2026 की प्लेऑफ की रेस में खुद को मजबूती से बनाए रखते हुए सनराइजर्स हैदराबाद को उनके घर में 7 विकेट से करारी शिकस्त…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 1 views
सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 1 views
हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई

प्लेऑफ की रेस हुई रोमांचक, KKR ने SRH का विजय रथ रोका

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 2 views
प्लेऑफ की रेस हुई रोमांचक, KKR ने SRH का विजय रथ रोका

MI का प्लेऑफ समीकरण हुआ जटिल, CSK से हार के बाद हार्दिक पंड्या की टीम को क्या रणनीति अपनानी होगी?

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 2 views
MI का प्लेऑफ समीकरण हुआ जटिल, CSK से हार के बाद हार्दिक पंड्या की टीम को क्या रणनीति अपनानी होगी?

बृजभूषण सिंह पर विनेश फोगाट का गंभीर आरोप, शोषण का शिकार होने की बात कही, इस बात का सता रहा है डर

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 2 views
बृजभूषण सिंह पर विनेश फोगाट का गंभीर आरोप, शोषण का शिकार होने की बात कही, इस बात का सता रहा है डर

हाई-वोल्टेज मैच में पंजाब की पारी खत्म, गुजरात को जीत के लिए 164 रन का लक्ष्य

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 3 views
हाई-वोल्टेज मैच में पंजाब की पारी खत्म, गुजरात को जीत के लिए 164 रन का लक्ष्य