देश के करोड़ों किसानों का इंतजार हुआ लम्बा, क्योकि पीएम किसान सम्मान योजना की 20वीं किस्त आज नहीं आएगी खाते में

नई दिल्ली 
देश के करोड़ों किसानों का इंतजार बढ़ गया है। पिछले काफी समय से लगभग हर किसान जानना चाहता था कि पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त कब आएगी? उम्‍मीद जताई जा रही थी क‍ि आज ब‍िहार के सीवान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खाते में पैसा ट्रांसफर कर सकते हैं। लेक‍िन ऐसा नहीं हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 20 जून, शुक्रवार को बिहार के सिवान से पीएम आवास योजना के तहत शहरी गरीबों को पैसा ट्रांसफर क‍िया लेक‍िन पीएम क‍िसान योजना पर कोई ऐलान नहीं क‍िया।

सूत्रों से म‍िली जानकारी के मुताब‍िक आज पीएम मोदी ऐसा कोई ऐलान नहीं करेंगे। पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत साल में 6000 रुपये मिलते हैं, जो 2-2 हजार की तीन किस्तों में भेजे जाते हैं। बिहार के सिवान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करीब 5900 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात दी है। इनमें पीएम आवास योजना-शहरी के अंतर्गत 53666 शहरी गरीबों के खाते में 540 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए हैं। इसके अलावा 6000 से ज्यादा गरीबों को पक्के घर की चाबी भी दी गई है।
 
इन कामों के ल‍िए अभी भी है वक्‍त
अगर आप उन किसानों में शामिल हैं, ज‍िन्‍होंने सैचुरेशन ड्राइव के तहत बताए गए काम नहीं कराए हैं तो आपके खाते में पैसा आने से पहले ही अटक सकता है।केंद्र सरकार ने सैचुरेशन ड्राइव चलाकर 31 मई से पहले तक तीन काम करने के निर्देश दिए थे। अगर आपने वह नहीं किए हैं तो हो सकता है कि पीएम किसान सम्मान योजना की 20वीं किस्त अटक जाए। पीएम किसान योजना की 19वीं किस्त के बाद ही यह साफ कर दिया गया था कि अगली किस्त के लिए फार्मर रजिस्ट्री जरूरी होगी। अगर आपने फार्मर आईडी नहीं बनवाया है तो यह एक कारण हो सकता है।

इसके अलावा अगर आपने आपने पीएम किसान खाते का ई-केवाईसी नहीं किया है तो भी आपका पैसा अटक सकता है। बैंक खाते का आधार कार्ड से सही ढंग से लिंक न होना, जमीन के रिकॉर्ड अपडेट न होना या बैंक अकाउंट एक्टिव न होना भी बड़ी वजह बन सकती है। हालांकि अगर किसी तकनीकी कारण से आपके खाते में पैसा नहीं आता है तो अगली बार वह आपको जुड़कर मिल सकता है।

कब आएगी पीएम किसान की 21वीं किस्त
वित्त वर्ष 2025-26 में यह पहली किस्त है, जो किसानों के खाते में आई है। एक वित्त वर्ष में 3 किस्तें ट्रांसफर की जाती हैं। अब अगली किस्त 1 अगस्त से 30 सितंबर के बीच आएगी। इसके बाद दिसंबर से फरवरी के बीच अगली किस्त आएगी।

 

admin

Related Posts

हरिपाड़ में चेन्निथला का जलवा, 23 हजार से ज्यादा वोटों से दर्ज की जीत

केरल केरल में 140 सीटों वाली विधानसभा चुनाव में मतों की गिनती जारी है। कांग्रेस के दिग्गज नेता रमेश चेन्निथला ने हरिपाड़ (Haripad) विधानसभा सीट से 23,000 से अधिक वोटों…

नारेबाजी के बीच ममता का संदेश—निराश न हों, हर बूथ पर डटे रहें, जीत हमारी होगी

कोलकत्ता पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम की तस्वीर अब धीरे-धीरे साफ हो रही है। दोपहर 1 बजे तक की काउंटिंग में बीजेपी जबरदस्त बहुमत हासिल कर ली है। बीजेपी 191 सीटों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 1 views
सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई

प्लेऑफ की रेस हुई रोमांचक, KKR ने SRH का विजय रथ रोका

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
प्लेऑफ की रेस हुई रोमांचक, KKR ने SRH का विजय रथ रोका

MI का प्लेऑफ समीकरण हुआ जटिल, CSK से हार के बाद हार्दिक पंड्या की टीम को क्या रणनीति अपनानी होगी?

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 2 views
MI का प्लेऑफ समीकरण हुआ जटिल, CSK से हार के बाद हार्दिक पंड्या की टीम को क्या रणनीति अपनानी होगी?

बृजभूषण सिंह पर विनेश फोगाट का गंभीर आरोप, शोषण का शिकार होने की बात कही, इस बात का सता रहा है डर

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 2 views
बृजभूषण सिंह पर विनेश फोगाट का गंभीर आरोप, शोषण का शिकार होने की बात कही, इस बात का सता रहा है डर

हाई-वोल्टेज मैच में पंजाब की पारी खत्म, गुजरात को जीत के लिए 164 रन का लक्ष्य

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 3 views
हाई-वोल्टेज मैच में पंजाब की पारी खत्म, गुजरात को जीत के लिए 164 रन का लक्ष्य