नाइजीरिया की विश्वविद्यालय का रूल,बिना ब्रा के कॉलेज में नहीं दी जा रही है एंट्री

अबुजा

नो ब्रा, नो एंट्री…अब आप सोच रहे होंगे कि भला यह क्या है, तो बता दें कि यह नाइजीरिया के एक विश्वविद्यालय का नया नियम है, जिसने सभी को हैरत में डाल दिया है। यहां कॉलेज में एंट्री देने से पहले छात्राओं के ब्रेस्ट छूकर महिला स्टाफ यह चेक कर रही हैं कि उन्होंने ब्रा पहनी है या नहीं? बेशक हम समझ सकते हैं कि यह पढ़ने-सुनने में आपको अजीब लग रहा होगा। लेकिन, नाइजीरिया की ओलाबिसी ओनाबान्जो यूनिवर्सिटी में वाकई ऐसा हुआ है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और कॉलेज को इसके लिए काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। इस वीडियो की तीखी आलोचना हो रही है और इसे उत्पीड़न और छात्राओं के अधिकारों और उनकी प्राइवेसी का हनन बताया जा रहा है। चलिए, आपको बताते हैं क्या है पूरी खबर।

नाइजीरिया की ओलाबिसी ओनाबांजो यूनिवर्सिटी (OOU) का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने सबको हैरान कर दिया है. इस 10 सेकंड की क्लिप में कुछ छात्राएं लाइन में खड़ी हैं और महिला स्टाफ उन्हें एग्जाम हॉल में जाने से पहले यह चेक करने के लिए छू रही हैं कि उन्होंने ब्रा पहनी है या नहीं? वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोगों ने इसे निजता और आत्मसम्मान का अपमान कहा. कई लोगों ने इसे छात्राओं के साथ ज़्यादती और शर्मनाक व्यवहार बताया. इस नियम का छात्र संघ के अध्यक्ष ने बचाव भी किया है. 

'नो ब्रा, नो एंट्री' रूल

OOU के छात्र संघ के अध्यक्ष मुइज़ ओलाटुनजी ने इस नियम को सही ठहराया. उन्होंने बचाव में कहा कि यह कोई नया रूल नहीं है और इसका मकसद है कि यूनिवर्सिटी में एक सही और ध्यान न भटकाने वाला माहौल बना रहे. हालांकि उन्होंने यह बात मानी कि इस नियम को लागू करने के और भी बेहतर और सही तरीका होना चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि यूनिवर्सिटी चाहती है कि छात्राएं ऐसी ड्रेस न पहनें जिससे मेल स्टूडेंट्स का ध्यान उनकी ओर आकर्षित हो.

छात्र संघ ने की बातचीत की पेशकश

हालांकि छात्र संघ ने इस मामले में यूनिवर्सिटी प्रशासन से बातचीत करने के लिए कहा है. ओलाटुनजी ने कहा कि वे ऐसे ऑप्शन पर बात करना चाहते हैं, जो जो ड्रेस कोड को लागू करते हुए भी छात्रों की गरिमा बनाए रखें. लेकिन सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इसे बेहूदगी की हद और गंभीर अपमान बताया.

सोशल मीडिया पर भड़के यूजर्स

इस वीडियो के वायरल होते ही लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. जहां एक यूजर ने कहा 'ड्रेस कोड लागू करना है तो उसके और भी सम्मानजनक तरीके हो सकते हैं, न कि ऐसा शर्मनाक व्यवहार.' वहीं दूसरे ने कमेंट किया ' यह बेवकूफी की हद है.'

यूनिवर्सिटी ने साधी चुप्पी

अब तक यूनिवर्सिटी प्रशासन ने इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है. इस चुप्पी ने नाराज़गी और अटकलों को और बढ़ा दिया है. लोग पूछ रहे हैं कि क्या एक छात्रा की पढ़ाई से ज़्यादा ज़रूरी उसकी ब्रा है? क्या इस तरह की तलाशी से छात्राओं की गरिमा को ठेस नहीं पहुंचती?

यूनिवर्सिटी में है यह ड्रेस पॉलिसी

बता दें कि ओलाबिसी ओनाबान्जो यूनिवर्सिटी में ऐसे किसी भी पहनावे पर रोक है जो छात्रों के बीच यौन उत्तेजना पैदा कर सके। इस पॉलिसी को यूनिवर्सिटी में सालों से फॉलो किया जा रहा है।

admin

Related Posts

रुझानों में बीजेपी का दबदबा, बंगाल में ममता दीदी को मिली बड़ी चुनौती

नई दिल्ली पश्चिम बंगाल और असम समेत पांच राज्यों में अब तस्वीर धीरे-धीरे साफ हो रही है। बंगाल में बीजेपी बहुमत के आंकड़े के पार चल रही है और टीएमसी…

Water Crisis in Mumbai: 5-6 मई को BMC की सप्लाई बंद, जानिए कौन-कौन से इलाके रहेंगे सूखे

मुंबई मुंबई नगर निगम (BMC) ने शहर के पानी सप्लाई सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। अमर महल में तैयार नए वॉटर टनल को मुख्य लाइन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 1 views
सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 1 views
हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई

प्लेऑफ की रेस हुई रोमांचक, KKR ने SRH का विजय रथ रोका

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 2 views
प्लेऑफ की रेस हुई रोमांचक, KKR ने SRH का विजय रथ रोका

MI का प्लेऑफ समीकरण हुआ जटिल, CSK से हार के बाद हार्दिक पंड्या की टीम को क्या रणनीति अपनानी होगी?

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 2 views
MI का प्लेऑफ समीकरण हुआ जटिल, CSK से हार के बाद हार्दिक पंड्या की टीम को क्या रणनीति अपनानी होगी?

बृजभूषण सिंह पर विनेश फोगाट का गंभीर आरोप, शोषण का शिकार होने की बात कही, इस बात का सता रहा है डर

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 2 views
बृजभूषण सिंह पर विनेश फोगाट का गंभीर आरोप, शोषण का शिकार होने की बात कही, इस बात का सता रहा है डर

हाई-वोल्टेज मैच में पंजाब की पारी खत्म, गुजरात को जीत के लिए 164 रन का लक्ष्य

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 3 views
हाई-वोल्टेज मैच में पंजाब की पारी खत्म, गुजरात को जीत के लिए 164 रन का लक्ष्य