मध्य प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी की पहली बैठक अब 19 नवंबर को नहीं होगी, आगे बढ़ी डेट, दो दिन तक चलेगा मंथन

भोपाल
मध्य प्रदेश कांग्रेस की नई टीम की बैठक टल गई है। प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी की पहली बैठक 19 नवंबर को होने वाली थी, लेकिन इसकी तारीखों में अब बदलाव किया गया है। कांग्रेस की दो दिन तक होने वाली इस मीटिंग में संगठन को मजबूत करने समेत कई मुद्दों पर मंथन होगा। एमपी कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित होने के बाद 19 नवंबर को पहली बैठक होनी थी। लेकिन पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार समेत कांग्रेस के कई नेता महाराष्ट्र और झारखंड चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। इसे देखते हुए मीटिंग को टाल दिया गया है। अब यह बैठक 21 और 22 नवंबर होगी।
 
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष 21 नवंबर को विशेष आमंत्रित सदस्यों के साथ बैठक करेंगे। इस मीटिंग में पूर्व सीएम कमलनाथ, दिग्विजय सिंह और विवेक तन्खा समेत पार्टी के कई दिग्गज नेता शामिल होंगे। नई प्रदेश कार्यकरणी को अगले 3 महीने का टास्क दिया जाएगा। साथ ही दिग्गज नेताओं के दौरे पर भी तय किए जाएंगे। कांग्रेस दो फेज में संगठन को मजबूत करेगी। पहले चरण में ग्रामीण अंचलों तो वहीं दूसरे फेस में महानगरों पर फोकस रहेगा।

गौरतलब है कि लंबे समय के बाद मध्य प्रदेश कांग्रेस की नई कार्यकारिणी का ऐलान हुआ है। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी की नई टीम में 177 नेताओं को जिम्मेदारी दी गई। इसमें 17 उपाध्यक्ष बनाए गए है, 71 जनरल सेक्रेटरी बनाए गए है। 40 विशेष आमंत्रित सदस्य बनाये गए, वहीं 33 स्थाई आमंत्रित सदस्य बनाए गए है। एग्जीक्यूटिव कमेटी के 16 सदस्य बनाए गए है। वहीं सूची आने के बाद से अब तक पूर्व विधायक कल्पना वर्मा समेत छह लोगों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

  • admin

    Related Posts

    मंत्री डॉ. शाह बोले- आदिवासी विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर हॉस्टल सुविधाएं दे रही सरकार

    जनजातीय विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा और आवासीय सुविधाएं उपलब्ध करा रही प्रदेश सरकार : मंत्री डॉ. शाह विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति, कोचिंग और आधुनिक सुविधाओं से किया जा रहा सशक्त भोपाल…

    प्रदेश के स्टार्टअप्स को मिलेगा बड़ा मंच, मंत्री काश्यप बोले- वैश्विक स्तर तक पहुंचाएगी सरकार

    स्टार्टअप्स को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध : मंत्री काश्यप मंत्री काश्यप से युवा उद्यमी रत्नेश ने की सौजन्य भेंट युवा उद्यमी द्वारा फ्रांस को 46 हजार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    गांगुली ने चयनकर्ताओं को दी सलाह, वैभव सूर्यवंशी और आकिब नबी पर रखी बेबाक राय

    • By admin
    • May 27, 2026
    • 3 views
    गांगुली ने चयनकर्ताओं को दी सलाह, वैभव सूर्यवंशी और आकिब नबी पर रखी बेबाक राय

    गेल मोनफिल्स की भावुक विदाई, सबालेंका ने फ्रेंच ओपन में दर्ज की दमदार शुरुआत

    • By admin
    • May 27, 2026
    • 2 views
    गेल मोनफिल्स की भावुक विदाई, सबालेंका ने फ्रेंच ओपन में दर्ज की दमदार शुरुआत

    निशेश बसावरेड्डी का धमाका, फ्रेंच ओपन में अमेरिकी दिग्गज को हराकर दूसरी राउंड में पहुंचे

    • By admin
    • May 27, 2026
    • 2 views
    निशेश बसावरेड्डी का धमाका, फ्रेंच ओपन में अमेरिकी दिग्गज को हराकर दूसरी राउंड में पहुंचे

    सिंगापुर ओपन: भारत के कई खिलाड़ी बाहर, सिंधू और पुरुष डबल्स ने बढ़ाया उम्मीद का दायरा

    • By admin
    • May 27, 2026
    • 2 views
    सिंगापुर ओपन: भारत के कई खिलाड़ी बाहर, सिंधू और पुरुष डबल्स ने बढ़ाया उम्मीद का दायरा

    मेसी-रोनाल्डो-नेयमार युग का अंत? फीफा 2026 में दिखेगा आखिरी बार बड़ा सितारा कारवां

    • By admin
    • May 27, 2026
    • 2 views
    मेसी-रोनाल्डो-नेयमार युग का अंत? फीफा 2026 में दिखेगा आखिरी बार बड़ा सितारा कारवां

    राजस्थान रॉयल्स के युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी पर टिकी नजरें, ड्रू मैकइंटायर की पोस्ट वायरल

    • By admin
    • May 27, 2026
    • 2 views
    राजस्थान रॉयल्स के युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी पर टिकी नजरें, ड्रू मैकइंटायर की पोस्ट वायरल