मल्हारगंज में लड़की को मैसेज कर कहा नाराज दोस्‍त से बात करवा दूंगा, मिलने गई तो स्‍कार्फ से बांधकर किया रेप

इंदौर
मल्हारगंज में स्कूली छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने दो नाबालिग आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपित छात्रा को नाराज दोस्त से मिलाने के बहाने रूम पर ले गए और स्कार्फ से हाथ पैर बांध दिए। आरोपितों ने दुष्कर्म का वीडियो भी बना लिया। टीआई शिव रघुवंशी के मुताबिक पीड़िता छोटा बांगड़गा क्षेत्र निवासी 15 वर्षीय किशोरी है। 8वीं में पढ़ने वाली इस किशोरी की रेडिमेड गारमेंट्स शाप पर नौकरी करने वाले हर्षित नामक युवक से दोस्ती थी। करीब छह माह पूर्व किसी बात को लेकर हर्षित नाराज हो गया और छात्रा से बातचीत बंद कर दी। हर्षित के दोस्त(नाबालिग) इस बात को जानता था। उसने छात्रा को मैसेज कर कहा कि वह हर्षित को पुन:बात करवा देगा। वह उसकी बात मान जाएगा और दोबारा बात करेगा। 3 नवंबर को किशोरी ने छात्रा को मैसेज कर कालका माता मंदिर के समीप बुलाया।

4 नवंबर को सुबह करीब 10 बजे छात्रा ई-रिक्शा से किशोर द्वारा बताई जगह पर पहुंच गई। छात्रा को किशोर और उसका एक नाबालिग दोस्त मिला जो हर्षित से मिलाने का बोलकर स्कूटर से कावेरीनगर स्थित एक रूम पर ले गए। आरोपितों ने छात्रा के स्कार्फ से हाथ पैर और रुमाल से मुंह बांध दिया। आरोपितों ने बारी बारी से कईं बार दुष्कर्म किया।

रेप करते समय बना लिया वीडियो
आरोप है कि एक आरोपित ने उसका वीडियो भी बना लिया। छात्रा को धमकाया कि घटना के बारे में किसी को बताया तो वीडियो बहुप्रसारित कर बदनाम कर देंगे। आरोपितों ने छात्रा को जान से खत्म करने की भी धमकी दी।घटना के बाद छात्रा सहमी हुई थी। बुधवार को उसने मां को वाकया बताया और रोने लगी। रात को माता-पिता थाने पहुंचे और पीड़िता के कथन दर्ज करवा कर दोनों आरोपितों के विरुद्ध केस दर्ज करवाया।

सुसाइड नोट लिखकर युवती ने फांसी लगाई
तीन इमली क्षेत्र में 21 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवती ने सुसाइड नोट भी लिखा है। उसने बीमारी के कारण जान दी है। भंवरकुआं पुलिस के मुताबिक पूजा बहादूर कनेश चालकेट कारखाना में काम करती थी। बुधवार को दिनभर वह रूम में रही। मकान मालिक ने झांक कर देखा तो मृत मिली। पुलिस को पूजा के रूम से एक सुसाइड नोट मिला है। उसने बीमारी से परेशान होकर फांसी लगाई है। पूजा ने सुसाइड नोट में माता-पिता से माफी भी मांगी है।

 

admin

Related Posts

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम को वीडियो संदेश से किया संबोधित

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भारतीय योग परम्परा को सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़कर स्वस्थ, जागरूक एवं आध्यात्मिक रूप से समृद्ध समाज के निर्माण की दिशा में…

मंत्री डॉ. शाह बोले- आदिवासी विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर हॉस्टल सुविधाएं दे रही सरकार

जनजातीय विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा और आवासीय सुविधाएं उपलब्ध करा रही प्रदेश सरकार : मंत्री डॉ. शाह विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति, कोचिंग और आधुनिक सुविधाओं से किया जा रहा सशक्त भोपाल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

गांगुली ने चयनकर्ताओं को दी सलाह, वैभव सूर्यवंशी और आकिब नबी पर रखी बेबाक राय

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 3 views
गांगुली ने चयनकर्ताओं को दी सलाह, वैभव सूर्यवंशी और आकिब नबी पर रखी बेबाक राय

गेल मोनफिल्स की भावुक विदाई, सबालेंका ने फ्रेंच ओपन में दर्ज की दमदार शुरुआत

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
गेल मोनफिल्स की भावुक विदाई, सबालेंका ने फ्रेंच ओपन में दर्ज की दमदार शुरुआत

निशेश बसावरेड्डी का धमाका, फ्रेंच ओपन में अमेरिकी दिग्गज को हराकर दूसरी राउंड में पहुंचे

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
निशेश बसावरेड्डी का धमाका, फ्रेंच ओपन में अमेरिकी दिग्गज को हराकर दूसरी राउंड में पहुंचे

सिंगापुर ओपन: भारत के कई खिलाड़ी बाहर, सिंधू और पुरुष डबल्स ने बढ़ाया उम्मीद का दायरा

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
सिंगापुर ओपन: भारत के कई खिलाड़ी बाहर, सिंधू और पुरुष डबल्स ने बढ़ाया उम्मीद का दायरा

मेसी-रोनाल्डो-नेयमार युग का अंत? फीफा 2026 में दिखेगा आखिरी बार बड़ा सितारा कारवां

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
मेसी-रोनाल्डो-नेयमार युग का अंत? फीफा 2026 में दिखेगा आखिरी बार बड़ा सितारा कारवां

राजस्थान रॉयल्स के युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी पर टिकी नजरें, ड्रू मैकइंटायर की पोस्ट वायरल

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
राजस्थान रॉयल्स के युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी पर टिकी नजरें, ड्रू मैकइंटायर की पोस्ट वायरल