आज बंद हो रही है MP में 7500 पदों की आवेदन विंडो, 8वीं पास अभ्यर्थियों के लिए आखिरी दिन

भोपाल 

मध्य प्रदेश में पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 29 सितंबर 2025 निर्धारित की गई है। इस भर्ती के जरिए कुल 7500 रिक्त पदों पर नियुक्तियां होंगी। जो भी अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए पात्र हैं और अभी तक फॉर्म नहीं भर पाए हैं, वे तुरंत मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के बाद यदि किसी अभ्यर्थी से कोई गलती हो गई है, तो उसे 4 अक्तूबर 2025 तक ठीक किया जा सकता है।

शैक्षणिक योग्यता

सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए, मान्यता प्राप्त संस्था या मंडल से 10वीं या 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। वहीं, अनुसूचित जनजाति (ST) के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता कम से कम 8वीं कक्षा या इसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों को यह सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन में उपलब्ध सभी विवरण, योग्यता और शैक्षणिक मानदंडों को अवश्य चेक करें।

आयु सीमा

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 33 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। उम्मीदवारों की आयु की गणना 29 सितंबर 2025 को आधार मानकर की जाएगी।

30 अक्तूबर को होगी लिखित परीक्षा

लिखित परीक्षा 30 अक्तूबर 2025 से आयोजित की जाएगी। परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित की जाएंगी – सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक और दोपहर 2:30 से शाम 4:30 बजे तक। उम्मीदवारों को सुबह की पाली के लिए 8:30 बजे से पहले और शाम की पाली के लिए दोपहर 1:30 बजे से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना सुनिश्चित करना होगा। परीक्षा से पहले उम्मीदवारों को महत्वपूर्ण निर्देश पढ़ने के लिए 10 मिनट का समय दिया जाएगा।

परीक्षा केंद्र

यह लिखित परीक्षा 30 अक्तूबर 2025 से शुरू होकर प्रदेश के 11 प्रमुख शहरों- भोपाल, इंदौर, जबलपुर, खंडवा, नीमच, रीवा, रतलाम, सागर, सतना, सीधी और उज्जैन में आयोजित की जाएगी।

आवेदन शुल्क

आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग के लिए 500 रुपये है। जबकि एससी, एसटी, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए 250 रुपये रखा गया है। मध्यप्रदेश के मूल निवासी दिव्यांगजन को 200 रुपये शुल्क देना होगा। वहीं, विभागीय परीक्षा में शामिल होने वाले SC, ST, OBC और EWS अभ्यर्थियों के लिए शुल्क 100 रुपये तय किया गया है।

आवेदन प्रक्रिया

    सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
    अब हिंदी या अंग्रेजी भाषा का चयन करें।
    होमपेज पर "Online Form – Police Constable Recruitment Test – 2025" पर क्लिक करें।
    प्रोफाइलिंग पर जाकर मांगी गई जानकारी भरकर पंजीकरण करें।
    लॉगिन के माध्यम से अन्य विवरण भरकर फॉर्म पूरा करें।
    वर्ग अनुसार निर्धारित शुल्क जमा करें।
    फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

 

admin

Related Posts

Agniveer Recruitment 2026: 1 जून से शुरू होगी ऑनलाइन परीक्षा, तैयारी में जुटे अभ्यर्थी

अग्निवीर सेना भर्ती: ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम 1 से 12 जून तक होगी अग्निवीर भर्ती की ऑनलाइन परीक्षा परीक्षा केंद्रों पर होगा क्लर्क व स्टोर कीपर का टाइपिंग टेस्ट, एडमिट…

SSC CGL 2026 नोटिफिकेशन जारी: 12,256 पदों पर भर्ती, आवेदन प्रक्रिया शुरू

SSC CGL की तैयारी में जुटे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर सामने आई है. कर्मचारी चयन आयोग SSC ने  CGL 2026 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

टीम इंडिया के ऑलराउंडर विजय शंकर ने छोड़ा क्रिकेट, इमोशनल पोस्ट से चौंके फैंस

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
टीम इंडिया के ऑलराउंडर विजय शंकर ने छोड़ा क्रिकेट, इमोशनल पोस्ट से चौंके फैंस

विराट-हेड विवाद के बाद वायरल हुआ ट्रेविस हेड का रहस्यमयी इंस्टाग्राम पोस्ट

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 1 views
विराट-हेड विवाद के बाद वायरल हुआ ट्रेविस हेड का रहस्यमयी इंस्टाग्राम पोस्ट

लगातार हार से दबाव में पंजाब, घर में जीत के साथ विदाई चाहेगी लखनऊ

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 2 views
लगातार हार से दबाव में पंजाब, घर में जीत के साथ विदाई चाहेगी लखनऊ

हैदराबाद ने RCB को हराकर बढ़ाई प्लेऑफ की टेंशन, लेकिन बेंगलुरु रही टॉप पर; SRH स्टार ने बनाया नया IPL रिकॉर्ड

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 3 views
हैदराबाद ने RCB को हराकर बढ़ाई प्लेऑफ की टेंशन, लेकिन बेंगलुरु रही टॉप पर; SRH स्टार ने बनाया नया IPL रिकॉर्ड

CSK की टीम में अगले साल दिखेंगे नए चेहरे? इन 5 खिलाड़ियों पर लटक रही तलवार

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 1 views
CSK की टीम में अगले साल दिखेंगे नए चेहरे? इन 5 खिलाड़ियों पर लटक रही तलवार

WFI को दिल्ली हाई कोर्ट की फटकार, कहा- खिलाड़ी का मां बनना अपराध नहीं

  • By admin
  • May 22, 2026
  • 2 views
WFI को दिल्ली हाई कोर्ट की फटकार, कहा- खिलाड़ी का मां बनना अपराध नहीं