रेलवे में बड़ी भर्ती: ग्रेजुएट पास करें आवेदन, 8,875 पद खाली

मुंबई 

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है. रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने 2025 तक एनटीपीसी (NTPC) के लिए 8,875 पदों पर भर्ती निकाली है. इनमें से 5,817 पद ग्रेजुएट पास और 3,058 पद अंडर ग्रेजुएट पास युवाओं के लिए हैं. स्नातक स्तर पर सबसे ज्यादा भर्तियां मालगाड़ी प्रबंधक (Goods Guard) के लिए हैं, जिनकी संख्या 3,423 है. इसके अलावा जूनियर अकाउंट्स असिस्टेंट-कम-टाइपिस्ट (921 पद) और स्टेशन मास्टर (615 पद) भी शामिल हैं.

रेलवे में ग्रेजुएट पोस्ट में भर्ती के जरिए सीनियर क्लर्क-कम-टाइपिस्ट (638 पद), चीफ कमर्शियल-कम-टिकट सुपरवाइजर (161 पद) और मेट्रो रेलवे में ट्रैफिक असिस्टेंट (59 पद) के पदों पर भर्ती की जाएगी. स्नातक स्तर (12वीं पास) उम्मीदवारों के लिए सबसे ज्यादा पद कमर्शियल-कम-टिकट क्लर्क (2,424 पद) के हैं. इसके अलावा अकाउंट्स क्लर्क-कम-टाइपिस्ट (394 पद), जूनियर क्लर्क-कम-टाइपिस्ट (163 पद) और ट्रेन क्लर्क (77 पद) की भी वैकेंसी है. रेलवे बोर्ड ने सभी जोन और यूनिट्स को निर्देश दिया है कि भर्ती में SC, ST, OBC और EWS के लिए आरक्षण नियम सही तरीके से लागू किए जाएं.

आरआरबी एनटीपीसी 2025 भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें

    आधिकारिक वेबसाइट www.rrbcdg.gov.in पर जाएं.
    होमपेज पर उपलब्ध हाइलाइट किए गए लिंक टैब पर क्लिक करें.
    अपनी ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर के साथ पंजीकरण करें.
    अपना व्यक्तिगत विवरण, शिक्षा, पद और परीक्षा क्षेत्र भरें.
    नियमों के अनुसार अपना फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें.
    आवेदन शुल्क ऑनलाइन भुगतान करें और फॉर्म जमा करें.
    अपने रिकॉर्ड की एक प्रति सहेजें या प्रिंट करें.

जानें कितना लगेगा आवेदन शुल्क
आरआरबी एनटीपीसी 2025 के लिए आवेदन शुल्क श्रेणी के अनुसार भिन्न होता है:सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवार: 500
एससी, एसटी, दिव्यांग, महिला और भूतपूर्व सैनिक उम्मीदवार: 250 रुपये

आरआरबी एनटीपीसी 2025 परीक्षा पैटर्न
परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाएगी:

सीबीटी-1 (स्क्रीनिंग टेस्ट):
कुल प्रश्न: 100
सामान्य जागरूकता: 40
गणित: 30
सामान्य बुद्धि एवं तर्कशक्ति: 30
अवधि: 90 मिनट
निगेटिव मार्क्स- प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक

सीबीटी-2 (पोस्ट-विशिष्ट परीक्षण):
कुल प्रश्न: 120
सामान्य जागरूकता: 50
गणित: 35
सामान्य बुद्धि एवं तर्कशक्ति: 35
अवधि: 90 मिनट
नकारात्मक अंकन: प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक

admin

Related Posts

Agniveer Recruitment 2026: 1 जून से शुरू होगी ऑनलाइन परीक्षा, तैयारी में जुटे अभ्यर्थी

अग्निवीर सेना भर्ती: ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम 1 से 12 जून तक होगी अग्निवीर भर्ती की ऑनलाइन परीक्षा परीक्षा केंद्रों पर होगा क्लर्क व स्टोर कीपर का टाइपिंग टेस्ट, एडमिट…

SSC CGL 2026 नोटिफिकेशन जारी: 12,256 पदों पर भर्ती, आवेदन प्रक्रिया शुरू

SSC CGL की तैयारी में जुटे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर सामने आई है. कर्मचारी चयन आयोग SSC ने  CGL 2026 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

टीम इंडिया के ऑलराउंडर विजय शंकर ने छोड़ा क्रिकेट, इमोशनल पोस्ट से चौंके फैंस

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 1 views
टीम इंडिया के ऑलराउंडर विजय शंकर ने छोड़ा क्रिकेट, इमोशनल पोस्ट से चौंके फैंस

विराट-हेड विवाद के बाद वायरल हुआ ट्रेविस हेड का रहस्यमयी इंस्टाग्राम पोस्ट

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 0 views
विराट-हेड विवाद के बाद वायरल हुआ ट्रेविस हेड का रहस्यमयी इंस्टाग्राम पोस्ट

लगातार हार से दबाव में पंजाब, घर में जीत के साथ विदाई चाहेगी लखनऊ

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 1 views
लगातार हार से दबाव में पंजाब, घर में जीत के साथ विदाई चाहेगी लखनऊ

हैदराबाद ने RCB को हराकर बढ़ाई प्लेऑफ की टेंशन, लेकिन बेंगलुरु रही टॉप पर; SRH स्टार ने बनाया नया IPL रिकॉर्ड

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 3 views
हैदराबाद ने RCB को हराकर बढ़ाई प्लेऑफ की टेंशन, लेकिन बेंगलुरु रही टॉप पर; SRH स्टार ने बनाया नया IPL रिकॉर्ड

CSK की टीम में अगले साल दिखेंगे नए चेहरे? इन 5 खिलाड़ियों पर लटक रही तलवार

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 1 views
CSK की टीम में अगले साल दिखेंगे नए चेहरे? इन 5 खिलाड़ियों पर लटक रही तलवार

WFI को दिल्ली हाई कोर्ट की फटकार, कहा- खिलाड़ी का मां बनना अपराध नहीं

  • By admin
  • May 22, 2026
  • 2 views
WFI को दिल्ली हाई कोर्ट की फटकार, कहा- खिलाड़ी का मां बनना अपराध नहीं