SSC CGL 2026 नोटिफिकेशन जारी: 12,256 पदों पर भर्ती, आवेदन प्रक्रिया शुरू

SSC CGL की तैयारी में जुटे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर सामने आई है. कर्मचारी चयन आयोग SSC ने  CGL 2026 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस खबर से हजारों ग्रेजुएट्स जो नौकरी की तैयारी कर रहे थे, उन्हें राहत मिली है. इसके साथ ही आयोग ने अलग-अलग विभागों, मंत्रालयों और कार्यालयों में भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. इसके तहत कुल 12, 256 पदों पर नियुक्ति की जाएगी. ऐसे इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

इन तारीखों पर करें फोकस
आयोग ने नोटिफिकेशन में यह बात भी साफ कर दी है कि हाल में जारी हुई पदों की संख्या अस्थायी है यानी बाद में उसमें बदलाव भी किया जा सकता है. इसके तहत पदों की संख्या बढ़ाई या घटाई जा सकती है. जारी हुई पदों पर रजिस्ट्रेशन 21 मई से शुरू हो गया है जो 22 जून तक खुली रहेगी. जबकि पदों पर 23 जून तक ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान भी कर सकेंगे. इसके साथ ही अगर फॉर्म में कुछ गलती हो जाती है तो, 29 जून से 1 जुलाई तक करेक्शन विंडो के माध्यम से सबमिट किए गए आवेदन फॉर्म में सुधार किया जा सकता है.

कैसे होता है सिलेक्शन?
इन पदों पर सिलेक्शन दो चरणों में होता है. पहले टियर-1 परीक्षा का आयोजन अगस्त और सितंबर के बीच कंप्यूटर आधारित मोड में होता है. इस परीक्षा को पास करने वाले उम्मीदवार ही टियर-2 परीक्षा में शामिल होंगे.  हर साल एसएससी असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर, इंस्पेक्टर, ऑडिटर, अकाउंटेंट, जूनियर सांख्यिकी अधिकारी समेत अन्य पदों पर भर्ती करता है.

ऐसे करें आवेदन
    सबसे पहले SSC की आधिकारिक वेबसाइट https://ssc.gov.in/ पर जाएं.
    होमपेज पर एसएससी सीजीएल 2026 आवेदन लिंक पर क्लिक करें.
    अगर आपने पहले से रजिस्ट्रेशन नहीं किया है तो पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें.
    उसके बाद मांगी गई जानकारी समेत जरूरी डिटेल्स भरें.
    अब अपनी फोटो और साइन सहित स्कैन किए गए डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें.
    आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करें.
    उसके बाद अपना आवेदन सबमिट करें और आगे की जरूरत के लिए कंफर्मेशन पेज को डाउनलोड कर लें.

 

admin

Related Posts

NEET UG 2026 विवाद के बाद NTA में बड़े बदलाव, 4 वरिष्ठ अधिकारियों की नियुक्ति

देशभर में NEET UG 2026 पेपर लीक के विवाद के बाद अब नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA शुरू से लेकर अंत तक अपनी व्यवस्था मजबूत करने पर फोकस कर रहा…

भारतीय नौसेना SSC IT भर्ती 2026: 15 पदों पर आवेदन शुरू, जानें योग्यता और प्रक्रिया

भारतीय नौसेना ने शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC) एग्जीक्यूटिव ब्रांच (IT) भर्ती 2026 का ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती के तहत 15 पदों पर नियुक्ति की जाएगी. इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL 2026 Playoffs Race: हैदराबाद-बेंगलुरु मैच से तय होगा टेबल का बादशाह

  • By admin
  • May 22, 2026
  • 2 views
IPL 2026 Playoffs Race: हैदराबाद-बेंगलुरु मैच से तय होगा टेबल का बादशाह

ISL में ईस्ट बंगाल की बादशाहत, 22 साल बाद खिताब पर जमाया कब्जा

  • By admin
  • May 22, 2026
  • 3 views
ISL में ईस्ट बंगाल की बादशाहत, 22 साल बाद खिताब पर जमाया कब्जा

GT ने मचाया धमाल, चेन्नई सुपर किंग्स का प्लेऑफ सफर हुआ खत्म

  • By admin
  • May 22, 2026
  • 2 views
GT ने मचाया धमाल, चेन्नई सुपर किंग्स का प्लेऑफ सफर हुआ खत्म

विराट कोहली की फॉर्म बनाम SRH की धाकड़ बैटिंग लाइनअप पर नजर

  • By admin
  • May 21, 2026
  • 3 views
विराट कोहली की फॉर्म बनाम SRH की धाकड़ बैटिंग लाइनअप पर नजर

टीम इंडिया में ओपनिंग बदलाव की तैयारी, यशस्वी जायसवाल बन सकते हैं बैकअप ओपनर

  • By admin
  • May 21, 2026
  • 3 views
टीम इंडिया में ओपनिंग बदलाव की तैयारी, यशस्वी जायसवाल बन सकते हैं बैकअप ओपनर

1983 वर्ल्ड कप सेलिब्रेशन बिल पर विवाद, पूर्व क्रिकेटरों ने बताई सच्चाई

  • By admin
  • May 21, 2026
  • 2 views
1983 वर्ल्ड कप सेलिब्रेशन बिल पर विवाद, पूर्व क्रिकेटरों ने बताई सच्चाई