‘राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय मानकों पर हो रहा परीक्षण’, राजस्थान-कृषि सचिव ने मृदा-बीज परीक्षण प्रयोगशालाओं का किया निरीक्षण

जयपुर।

शासन सचिव कृषि एवं उद्यानिकी श्री राजन विशाल ने दुर्गापुरा स्थित कृषि विभाग की कीट नियंत्रण, मृदा परीक्षण, बीज परीक्षण, कीटनाशी अवशेष परीक्षण, जैव उर्वरक तथा समन्वित कीट प्रबंधन प्रयोगशालाओं का निरीक्षण किया। शासन सचिव ने प्रयोगशालाओं की समस्त गतिविधियों जैसे नमूना प्राप्त करना, कोडिंग, परीक्षण इत्यादि गतिविधियों की विस्तृत रूप से जानकारी ली।

उन्होंने प्रयोगशालाओं में राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय मानकों व एनएबीएल मानकों के अनुसार कार्य करने एवं सजगता व तत्परता से कार्य निष्पादन हेतु निर्देशित किया। उन्होंने विश्लेषण कार्य समय पर पूरा कर परीक्षण रिपोर्ट आदान निरीक्षकों एवं मुख्यालय की गुण नियंत्रण शाखा को तथा अमानक नमूनों की विश्लेषण रिपोर्ट निरीक्षकों एवं मुख्यालय को प्राथमिकता से भिजवाने के निर्देश दिए जिससे राज्य के कृषकों को गुणवत्ता युक्त कृषि आदानों की आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके। निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त निदेशक कृषि रसायन श्री एच एस मीना , संयुक्त निदेशक कृषि श्री अजय कुमार पचौरी सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

admin

Related Posts

राजस्थान में पर्यावरण और अर्थव्यवस्था को बढ़ावा: चंदन वनों के विकास पर जोर

जयपुर  राजस्थान की धरती अब न केवल अपने शौर्य के लिए बल्कि चंदन की खुशबू के लिए भी जानी जाएगी. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के वनों को आर्थिक रूप…

स्वर्ण नगरी जैसलमेर को मिली हवाई सौगात, हफ्ते में दो दिन चलेगी फ्लाइट

 जैसलमेर स्वर्ण नगरी जैसलमेर के लिए रविवार (3 मई) का दिन ऐतिहासिक बन गया. पहली बार समर शेड्यूल में हवाई सेवा का संचालन शुरू हुआ. इस फ्लाइट की मांग काफी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 1 views
सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई

प्लेऑफ की रेस हुई रोमांचक, KKR ने SRH का विजय रथ रोका

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
प्लेऑफ की रेस हुई रोमांचक, KKR ने SRH का विजय रथ रोका

MI का प्लेऑफ समीकरण हुआ जटिल, CSK से हार के बाद हार्दिक पंड्या की टीम को क्या रणनीति अपनानी होगी?

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 2 views
MI का प्लेऑफ समीकरण हुआ जटिल, CSK से हार के बाद हार्दिक पंड्या की टीम को क्या रणनीति अपनानी होगी?

बृजभूषण सिंह पर विनेश फोगाट का गंभीर आरोप, शोषण का शिकार होने की बात कही, इस बात का सता रहा है डर

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 2 views
बृजभूषण सिंह पर विनेश फोगाट का गंभीर आरोप, शोषण का शिकार होने की बात कही, इस बात का सता रहा है डर

हाई-वोल्टेज मैच में पंजाब की पारी खत्म, गुजरात को जीत के लिए 164 रन का लक्ष्य

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 3 views
हाई-वोल्टेज मैच में पंजाब की पारी खत्म, गुजरात को जीत के लिए 164 रन का लक्ष्य