पुलिस कर रही पूछताछ, राजस्थान-सिरोही में मादक पदार्थों की तस्करी समेत जुआ खेलते छह आरोपी गिरफ्तार

सिरोही।

आबूरोड शहर पुलिस थाना के नवनियुक्त थानाधिकारी हरचंद देवासी की अगुवाई में पुलिस ने एक आवासीय मकान में जुआ खेल रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से दांव पर लगाई गई 90 हजार 200 रुपए की नकदी जब्त की गई है। इस मामले में तीन मोटर साइकिलों को भी डिटेन किया गया है।

जानकारी के अनुसार पुलिस ने केसरगंज क्षेत्र स्थित एक मकान पर दबिश दी, जहां कैलाश कुमार, यासिन शाह, फिरदौस उर्फ गुगु और आरीफ कुरैशी ताश के पत्तों से जुआ खेल रहे थे। पुलिस टीम ने पूरी जगह को घेरकर तलाशी ली और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की इस कार्रवाई से जुआरियों में हड़कंप मच गया है।

पिंडवाड़ा में बड़ी तस्करी का खुलासा
इधर जिले के पिंडवाड़ा थानाधिकारी भवानीसिंह राजावत की अगुवाई में पुलिस और डीएसटी टीम ने मालेरा तिराहा हाईवे रोड पर संयुक्त कार्रवाई की। इस कार्रवाई में पुलिस ने एक कार से 44.4 किलो डोडा पोस्त जब्त किया और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान देवाराम जाट और महावीर जाट के रूप में हुई है। जब्त किए गए डोडा पोस्त की कीमत 6.60 लाख रुपए बताई गई है। यह कार्रवाई मादक पदार्थों की तस्करी को लेकर पुलिस की लगातार चल रही मुहिम का हिस्सा है।

admin

Related Posts

राजस्थान में पर्यावरण और अर्थव्यवस्था को बढ़ावा: चंदन वनों के विकास पर जोर

जयपुर  राजस्थान की धरती अब न केवल अपने शौर्य के लिए बल्कि चंदन की खुशबू के लिए भी जानी जाएगी. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के वनों को आर्थिक रूप…

स्वर्ण नगरी जैसलमेर को मिली हवाई सौगात, हफ्ते में दो दिन चलेगी फ्लाइट

 जैसलमेर स्वर्ण नगरी जैसलमेर के लिए रविवार (3 मई) का दिन ऐतिहासिक बन गया. पहली बार समर शेड्यूल में हवाई सेवा का संचालन शुरू हुआ. इस फ्लाइट की मांग काफी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 1 views
सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 2 views
हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई

प्लेऑफ की रेस हुई रोमांचक, KKR ने SRH का विजय रथ रोका

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 3 views
प्लेऑफ की रेस हुई रोमांचक, KKR ने SRH का विजय रथ रोका

MI का प्लेऑफ समीकरण हुआ जटिल, CSK से हार के बाद हार्दिक पंड्या की टीम को क्या रणनीति अपनानी होगी?

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 2 views
MI का प्लेऑफ समीकरण हुआ जटिल, CSK से हार के बाद हार्दिक पंड्या की टीम को क्या रणनीति अपनानी होगी?

बृजभूषण सिंह पर विनेश फोगाट का गंभीर आरोप, शोषण का शिकार होने की बात कही, इस बात का सता रहा है डर

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 2 views
बृजभूषण सिंह पर विनेश फोगाट का गंभीर आरोप, शोषण का शिकार होने की बात कही, इस बात का सता रहा है डर

हाई-वोल्टेज मैच में पंजाब की पारी खत्म, गुजरात को जीत के लिए 164 रन का लक्ष्य

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 3 views
हाई-वोल्टेज मैच में पंजाब की पारी खत्म, गुजरात को जीत के लिए 164 रन का लक्ष्य