पूर्वी भारत में सात से नौ अप्रैल के बीच में आंधी तूफान व बिजली कड़कने की चेतावनी जारी, इन राज्यों में होगी बारिश

नई दिल्ली
कई राज्यों में भीषण गर्मी शुरू हो गई है। गुजरात, राजस्थान, में 5 से 9 अप्रैल, मध्य प्रदेश में 7-9 अप्रैल, दक्षिणी पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 7 और 8 अप्रैल को हीटवेव की चेतावनी जारी की गई है। इस बीच, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में आठ अप्रैल से नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस दस्तक देने जा रहा है। इसकी वजह से जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में 8-11 अप्रैल के बीच बारिश होगी। आंधी तूफान व तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है। इसके अलावा, जम्मू कश्मीर, लद्दाख में 9 अप्रैल को ओले गिरेंगे।

इसके अलावा, पूर्वी भारत में सात से नौ अप्रैल के बीच में आंधी तूफान व बिजली कड़कने की चेतावनी जारी हुई है। पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो छत्तीसगढ़, रायलसीमा, मध्य महाराष्ट्र, उत्तरी इंटीरियर कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल में आंधी तूफान व बारिश होगी।

गर्मी के बीच कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। केरल, माहे, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु में पांच और छह अप्रैल, अंडमान और निकोबार में पांच और छह अप्रैल, पूर्वोत्तर भारत में पांच से नौ अप्रैल, बिहार, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झरखंड में सात से नौ अप्रैल के बीच बारिश होगी और 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। असम, मेघालय में पांच और छह अप्रैल, बिहार में आठ अप्रैल को ओले गिरेंगे। वहीं, केरल, माहे, तमिलनाडु में पांच और छह अप्रैल, साउथ इंटीरियर कर्नाटक में पांच, असम में जोरदार बारिश होने वाली है।

उत्तर पश्चिम भारत में 5-8 अप्रैल के बीच तीन से पांच डिग्री तापमान बढ़ जाएगा, लेकिन फिर 9-10 अप्रैल को दो से तीन डिग्री तक पारा गिरेगा। मध्य भारत में पांच से सात अप्रैल के बीच पारा तीन से पांच डिग्री तक बढ़ने की संभावना है। वहीं, गुजरात में पांच और छह अप्रैल को अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है।

  • admin

    Related Posts

    ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट क्या है? जानें इस पर क्यों हो रहा है इतना विवाद

    नई दिल्ली हिंद महासागर में भू-राजनीतिक हलचलें तेज हैं और इसी बीच भारत सरकार का 'ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट' चर्चा के केंद्र में है। लगभग 72,000 करोड़ रुपये (करीब 9 अरब…

    पश्चिम एशिया में हालात बिगड़े, अमेरिका-ईरान टकराव के बीच शांति की कूटनीतिक कोशिशें तेज

     नई दिल्ली पश्चिम एशिया में सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है। ईरान ने सोमवार को अमेरिकी सेना को चेतावनी दी है कि यदि वे होर्मुज में प्रवेश करते हैं,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    दिल्ली और चेन्नई आमने-सामने, IPL 2026 में रोमांचक मुकाबला

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 0 views
    दिल्ली और चेन्नई आमने-सामने, IPL 2026 में रोमांचक मुकाबला

    अनुष्का ने किया कमाल, इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान बनीं, इंग्लैंड-ए के खिलाफ मैदान पर उतरीं

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 1 views
    अनुष्का ने किया कमाल, इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान बनीं, इंग्लैंड-ए के खिलाफ मैदान पर उतरीं

    बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन का जवाब, कहा अगर दोष साबित हुआ तो स्वीकार करूंगा

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 1 views
    बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन का जवाब, कहा अगर दोष साबित हुआ तो स्वीकार करूंगा

    क्ले कोर्ट पर छाईं मार्टा कोस्त्युक, मैड्रिड ओपन जीतकर रैंकिंग में बड़ी छलांग

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 3 views
    क्ले कोर्ट पर छाईं मार्टा कोस्त्युक, मैड्रिड ओपन जीतकर रैंकिंग में बड़ी छलांग

    सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 1 views
    सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

    हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 3 views
    हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई