थर्ड एसी टिकट होने पर आपको फर्स्ट एसी में यात्रा करने का मौका मिल सकता है, बिना कोई अतिरिक्त चार्ज दिए

नई दिल्ली
भारतीय रेलवे हर दिन करोड़ों यात्रियों को उनकी मंजिल तक पहुंचाता है। अधिकतर लोग रिजर्वेशन करवा कर थर्ड एसी, सेकंड एसी, फर्स्ट एसी या स्लीपर कोच में यात्रा करते हैं। लेकिन बहुत कम लोगों को यह पता होता है कि अगर आपने थर्ड एसी का टिकट लिया है, तो कभी-कभी आपको फर्स्ट एसी में यात्रा करने का मौका मिल सकता है और वो भी बिना कोई अतिरिक्त चार्ज दिए।

क्या है रेलवे की ऑटोमेटिक अपग्रेडेशन स्कीम?
रेलवे की इस खास योजना को "Auto Upgradation Scheme" कहा जाता है। इसके तहत अगर किसी ऊंचे क्लास (जैसे फर्स्ट एसी) में सीटें खाली रह जाती हैं और नीचे के क्लास (जैसे थर्ड एसी) में कंफर्म या RAC टिकट वाले यात्री हैं, तो उन्हें बिना कोई एक्स्ट्रा चार्ज लिए ऊपर के क्लास में अपग्रेड किया जा सकता है।

किन यात्रियों को मिलता है फायदा?
यह सुविधा केवल कंफर्म या RAC टिकट वाले यात्रियों को ही मिलती है। वेटिंग टिकट वालों को इस योजना का लाभ नहीं मिलता। अपग्रेडेशन से पहले रेलवे आपको SMS या ईमेल से सूचना भी देता है।

क्या करना होगा बुकिंग के समय?
जब आप ट्रेन का टिकट बुक करते हैं, तो एक विकल्प आता है – "Consider for Auto Upgradation"….अगर आप इस ऑप्शन को टिक करते हैं, तभी रेलवे आपको अपग्रेड करने पर विचार करता है।

एक उदाहरण से समझिए
मान लीजिए आपने थर्ड एसी में टिकट बुक करवाई है और वह RAC में है। ट्रेन चलने से पहले अगर थर्ड एसी फुल है, लेकिन फर्स्ट एसी में कुछ सीटें खाली हैं, तो रेलवे आपको फर्स्ट एसी में शिफ्ट कर सकता है। इसके लिए आपसे कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा।

 

  • admin

    Related Posts

    बंगाल राजनीति में भूचाल: भवानीपुर सीट पर ममता बनर्जी पर भारी पड़े शुभेंदु अधिकारी

     पश्चिम बंगाल   पश्चिम बंगाल और असम समेत पांच राज्यों में नतीजों की तस्वीर लगभग साफ हो गई है। बंगाल में बीजेपी 200 से ज्यादा सीटें जीतती दिख रही है। असम…

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज विवाद में नया मोड़, यूरोप स्वतंत्र सुरक्षा ढांचा तैयार करेगा मैक्रों

    नई दिल्ली पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर जारी संकट के बीच फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने साफ कर दिया है कि यूरोप इस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    दिल्ली और चेन्नई आमने-सामने, IPL 2026 में रोमांचक मुकाबला

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 3 views
    दिल्ली और चेन्नई आमने-सामने, IPL 2026 में रोमांचक मुकाबला

    अनुष्का ने किया कमाल, इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान बनीं, इंग्लैंड-ए के खिलाफ मैदान पर उतरीं

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 3 views
    अनुष्का ने किया कमाल, इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान बनीं, इंग्लैंड-ए के खिलाफ मैदान पर उतरीं

    बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन का जवाब, कहा अगर दोष साबित हुआ तो स्वीकार करूंगा

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 2 views
    बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन का जवाब, कहा अगर दोष साबित हुआ तो स्वीकार करूंगा

    क्ले कोर्ट पर छाईं मार्टा कोस्त्युक, मैड्रिड ओपन जीतकर रैंकिंग में बड़ी छलांग

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 3 views
    क्ले कोर्ट पर छाईं मार्टा कोस्त्युक, मैड्रिड ओपन जीतकर रैंकिंग में बड़ी छलांग

    सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 1 views
    सूर्यांश की फिफ्टी बेकार, आखिरी ओवर में पंजाब से छिना जीत का मौका

    हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 3 views
    हार्दिक vs पंत: वानखेड़े में सम्मान और उम्मीदों की लड़ाई