एसएसबी में 51 सब इंस्पेक्टर पदों पर भर्ती, आवेदन की आखिरी तिथि 20 अप्रैल

नई दिल्ली 

सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने सब इंस्पेक्टर के 51 पदों के लिए भर्ती निकाली है। इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 अप्रैल यानी सोमवार निर्धारित की गई। उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 30 साल निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 20 अप्रैल के आधार पर की जाएगी। एसएसबी में शामिल होने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है। एसएसबी ने सब-इंस्पेक्टर के विभिन्न 51 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

एसएसबी की ओर से जारी पदों के लिए ऑनलाइन मोड में आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 20 अप्रैल निर्धारित की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरने की सोच रहे हैं, उन्हें आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद तय समयसीमा के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करने की सलाह दी जाती है।

पदों का विवरणः
एसएसबी ने जिन 51 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं, उनमें सब इंस्पेक्टर (स्टाफ नर्स) के 10, सब इंस्पेक्टर (पायनियर) के 21 और सब इंस्पेक्टर (कंम्यूनिकेशन) के 20 पद शामिल हैं।

शैक्षणिक योग्यताः
एप्लीकेशन फॉर्म भरने वाले अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान, यूनिवर्सिटी या बोर्ड से संबंधित पद के अनुसार 12वीं उत्तीर्ण सर्टिफिकेट के साथ डिप्लोमा, किसी भी स्ट्रीम/सिविल/इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार/कंप्यूटर साइंस/ सूचना प्रौद्योगिकी इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता होना भी अनिवार्य है।

आयु सीमाः
उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 30 साल निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 20 अप्रैल के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

इतनी मिलेगी सैलेरीः
योग्य अभ्यर्थियों का चयन शारीरिक दक्षता परीक्षण (पीईटी), शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी), लिखित परीक्षा, विस्तृत चिकित्सा परीक्षण (डीएमई), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, आदि चरणों के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पद अनुसार 35,400 से 1,12,400 रुपए के बीच प्रति महीने होगी।

इस तरह भरें ऑनलाइन आवेदनः
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए, उम्मीदवार सबसे पहले सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद, जारी पद से सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद, रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें। इसके बाद, एप्लीकेशन फॉर्म को चेक कर सबमिट कर दें। लास्ट में, रजिस्ट्रेशन फॉर्म का प्रिंट आउट भविष्य के लिए निकाल लें।

admin

Related Posts

मध्य प्रदेश में नर्सिंग कॉलेजों में एडमिशन की नई व्यवस्था, कम नंबर वाले छात्रों के लिए बढ़ेंगी चुनौतियां

भोपाल  मध्य प्रदेश में नर्सिंग कॉलेजों में एडमिशन की प्लानिंग करने वाले स्टूडेंट्स के लिए खुशी की खबर है. नर्सिंग कॉलेजों में एडमिशन के लिए जनरल नर्सिंग सिलेक्शन टेस्ट यानी…

महिलाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका: सहायक नर्स मिडवाइफ के 51 पदों पर भर्ती, आवेदन की आखिरी तारीख 6 मई

 पोर्ट ब्लेयर अंडमान और निकोबार स्वास्थ्य विभाग ने महिला उम्मीदवारों के लिए सहायक नर्स मिडवाइफ (एएनएम)-समूह 'सी' (गैर-मंत्रालयी) के कुल 51 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

गुजरात को 99 रनों से हराकर मुंबई ने तोड़ी हार की लकीर, अश्वनी ने गेंद से काटा गदर

  • By admin
  • April 21, 2026
  • 1 views
गुजरात को 99 रनों से हराकर मुंबई ने तोड़ी हार की लकीर, अश्वनी ने गेंद से काटा गदर

टी20 टीम में BCCI का बड़ा बदलाव: श्रेयस अय्यर हो सकते हैं कप्तान, वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका

  • By admin
  • April 21, 2026
  • 1 views
टी20 टीम में BCCI का बड़ा बदलाव: श्रेयस अय्यर हो सकते हैं कप्तान, वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका

IPL 2026: वरुण ने वैभव का विकेट लिया, T20 में रचा ‘दोहरा शतक’, इतिहास बना

  • By admin
  • April 20, 2026
  • 3 views
IPL 2026: वरुण ने वैभव का विकेट लिया, T20 में रचा ‘दोहरा शतक’, इतिहास बना

आज मुंबई और गुजरात का मुकाबला, जानें दोनों टीमों के आंकड़े; रोहित शर्मा की फिटनेस पर MI को मिली खुशखबरी

  • By admin
  • April 20, 2026
  • 5 views
आज मुंबई और गुजरात का मुकाबला, जानें दोनों टीमों के आंकड़े; रोहित शर्मा की फिटनेस पर MI को मिली खुशखबरी

IPL के दौरान विराट और अनुष्का प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे, देखें खास तस्वीरें

  • By admin
  • April 20, 2026
  • 4 views
IPL के दौरान विराट और अनुष्का प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे, देखें खास तस्वीरें

शेफाली वर्मा ने T20 क्रिकेट में रचा इतिहास, सबसे तेज शतक लगाने वाली बनीं

  • By admin
  • April 20, 2026
  • 1 views
शेफाली वर्मा ने T20 क्रिकेट में रचा इतिहास, सबसे तेज शतक लगाने वाली बनीं