महिलाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका: सहायक नर्स मिडवाइफ के 51 पदों पर भर्ती, आवेदन की आखिरी तारीख 6 मई

 पोर्ट ब्लेयर
अंडमान और निकोबार स्वास्थ्य विभाग ने महिला उम्मीदवारों के लिए सहायक नर्स मिडवाइफ (एएनएम)-समूह 'सी' (गैर-मंत्रालयी) के कुल 51 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। ऑनलाइन करें आवेदनः
एएनएम के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 16 अप्रैल से शुरू हो चुकी है। अप्लाई करने की अंतिम तिथि 6 मई निर्धारित की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन करने की सोच रही हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय लास्ट डेट तक अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म भर सकती हैं।

शैक्षणिक योग्यता चैक करेंः
आवेदन करने वाली अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान से सीनियर सेकेंडरी परीक्षा (12वीं कक्षा) उत्तीर्ण होना चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास वैध एएनएम प्रशिक्षण प्रमाण पत्र के साथ एएनएम प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम उत्तीर्ण होना आवश्यक है।

आयु सीमाः
उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 38 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 6 मई के आधार पर की जाएगी। आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

इतनी मिलेगी सैलेरीः
योग्य अभ्यर्थियों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 25,500 से 81,100 रुपए के बीच प्रतिमाह होगी।

आवेदन शुल्कः
एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय अभ्यर्थियों को अपने वर्ग के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में करना होगा, जो 25 रुपए तय किया गया है। आरक्षित श्रेणी से आने वाली कैंडिडेट्स को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है।

इन स्टेप्स से करें आवेदनः
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले अधिसूचना में दिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए दिए गए सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें।
फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें। लास्ट में आवेदन पत्र का प्रिंट आउट भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित निकालकर रख लें।

admin

Related Posts

CBSE 12वीं का रिजल्ट कब जारी हो सकता है? पिछले 5 सालों के ट्रेंड से मिल रही हैं ये संकेत

 नई दिल्ली सीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2026 के जारी होने के बाद अब सबकी निगाहें CBSE 12वीं रिजल्ट 2026 पर टिकी हुई है. उम्मीद की जा रही है कि बोर्ड जल्द…

MP पुलिस बैंड भर्ती 2026: आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ने के बाद अब इस तारीख तक करें अप्लाई

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस ने आरक्षक (बैंड) के 679 पदों पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार पहले आवेदन की अंतिम तिथि…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

पंजाब का तूफानी हमला! लखनऊ के सामने रखा पहाड़ जैसा लक्ष्य, प्रियांश-कोनोली शतक से चूके

  • By admin
  • April 19, 2026
  • 2 views
पंजाब का तूफानी हमला! लखनऊ के सामने रखा पहाड़ जैसा लक्ष्य, प्रियांश-कोनोली शतक से चूके

आखिरी ओवर तक चला थ्रिल! कोलकाता ने राजस्थान को हराकर IPL 2026 में दर्ज की पहली जीत

  • By admin
  • April 19, 2026
  • 3 views
आखिरी ओवर तक चला थ्रिल! कोलकाता ने राजस्थान को हराकर IPL 2026 में दर्ज की पहली जीत

BCCI का अहम निर्णय, अगरकर का कार्यकाल 2027 तक वर्ल्ड कप के लिए होगा जारी

  • By admin
  • April 19, 2026
  • 4 views
BCCI का अहम निर्णय, अगरकर का कार्यकाल 2027 तक वर्ल्ड कप के लिए होगा जारी

IPL में आज पंजाब vs लखनऊ: PBKS ने अबतक हर मैच जीता, LSG के खिलाफ हेड-टू-हेड बराबरी पर

  • By admin
  • April 19, 2026
  • 4 views
IPL में आज पंजाब vs लखनऊ: PBKS ने अबतक हर मैच जीता, LSG के खिलाफ हेड-टू-हेड बराबरी पर

आज हो सकता है KKR का IPL 2026 से बाहर होना, एक और हार से होगा सफाया

  • By admin
  • April 19, 2026
  • 5 views
आज हो सकता है KKR का IPL 2026 से बाहर होना, एक और हार से होगा सफाया

आरसीबी की हार में 5 विलेन का हाथ, स्टार खिलाड़ी ने फैंस का दिल तोड़ा

  • By admin
  • April 19, 2026
  • 2 views
आरसीबी की हार में 5 विलेन का हाथ, स्टार खिलाड़ी ने फैंस का दिल तोड़ा