मध्य प्रदेश में नर्सिंग कॉलेजों में एडमिशन की नई व्यवस्था, कम नंबर वाले छात्रों के लिए बढ़ेंगी चुनौतियां

भोपाल
 मध्य प्रदेश में नर्सिंग कॉलेजों में एडमिशन की प्लानिंग करने वाले स्टूडेंट्स के लिए खुशी की खबर है. नर्सिंग कॉलेजों में एडमिशन के लिए जनरल नर्सिंग सिलेक्शन टेस्ट यानी जीएनएसटी की व्यवस्था खत्म करने की तैयारी की जा रही है. प्रदेश में नर्सिंग के एडमिशन सिलेक्शन टेस्ट के आधार पर न कराकर 12वीं के अंकों के आधार पर मैरिट तैयार कर कराए जाने की तैयारी की जा रही है. इसके लिए राज्य शासन नए नियमों को लेकर समीक्षा कर रही है। 

अभी कर्मचारी चयन मंडल से होती है परीक्षा
प्रदेश में नर्सिंग के एडमिशन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है. हालांकि अब राज्य शासन नर्सिंग कॉलेजों की गुणवत्ता और इनमें शिक्षा के स्टेंडर्ड को बढ़ाने और कॉलेजों में पर्याप्त छात्र संख्या को बढ़ाने के लिए नियमों में बदलाव करने जा रही है. कॉलेजों में एडमिशन की व्यवस्था को इंडियन नर्सिंग काउंसिल के नियमों के अनुसार किए जाने की तैयारी की जा रही है। 

नियमों में बदलाव को लेकर एक दिन पहले अपर मुख्य सचिव अशोक वर्णवाल ने इसको लेकर समीक्षा बैठक बुलाई, इसमें आगामी शैक्षणिक सत्र से इंडियन नर्सिंग काउंसिग की तर्ज पर एक तरह के नियम लागू करने पर विचार किया गया. अभी मध्य प्रदेश में तीन साल के जीएनएम कोर्स में एडमिशन के लिए जीएनएसटी परीक्षा के जरिए ही कॉलेजों में एडमिशन किए जाते हैं. यह परीक्षा मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा आयोजित कराई जाती है। 

अलग से नहीं देनी होगी परीक्षा
जनरल नर्सिंग सिलेक्शन टेस्ट यानी जीएनएसटी एग्जाम के लिए स्टूडेंट्स को 12 वीं परीक्षा के साथ-साथ इस परीक्षा के लिए भी तैयारी करनी पड़ती है. इसमें बेहतर नंबर आने के बाद ही सरकारी और दूसरे कॉलेजों में एडमिशन मिलता है. हालांकि यदि 12 वीं के अंकों के आधार पर एडमिशन की व्यवस्था लागू हुई तो स्टूडेंट्स को अलग से परीक्षा नहीं देनी होगी. बेहतर अंक लाने वाले स्टूडेंट्स की मैरिट बनेगी और इसके आधार पर ही कॉलेजों में एडमिशन होंगे. हालांकि इसकी व्यवस्था किस तरह की होगी, इस पर विचार किया जा रहा है. कई राज्यों में नर्सिंग कॉलेजों में एडमिशन नीट के अंकों के आधार पर ही होते हैं। 

admin

Related Posts

महिलाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका: सहायक नर्स मिडवाइफ के 51 पदों पर भर्ती, आवेदन की आखिरी तारीख 6 मई

 पोर्ट ब्लेयर अंडमान और निकोबार स्वास्थ्य विभाग ने महिला उम्मीदवारों के लिए सहायक नर्स मिडवाइफ (एएनएम)-समूह 'सी' (गैर-मंत्रालयी) के कुल 51 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी…

CBSE 12वीं का रिजल्ट कब जारी हो सकता है? पिछले 5 सालों के ट्रेंड से मिल रही हैं ये संकेत

 नई दिल्ली सीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2026 के जारी होने के बाद अब सबकी निगाहें CBSE 12वीं रिजल्ट 2026 पर टिकी हुई है. उम्मीद की जा रही है कि बोर्ड जल्द…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

पंजाब किंग्स ने लखनऊ को 54 रन से मात दी, प्रियांश और कॉनली ने तोड़े कई अहम रिकॉर्ड

  • By admin
  • April 20, 2026
  • 0 views
पंजाब किंग्स ने लखनऊ को 54 रन से मात दी, प्रियांश और कॉनली ने तोड़े कई अहम रिकॉर्ड

पंजाब का तूफानी हमला! लखनऊ के सामने रखा पहाड़ जैसा लक्ष्य, प्रियांश-कोनोली शतक से चूके

  • By admin
  • April 19, 2026
  • 4 views
पंजाब का तूफानी हमला! लखनऊ के सामने रखा पहाड़ जैसा लक्ष्य, प्रियांश-कोनोली शतक से चूके

आखिरी ओवर तक चला थ्रिल! कोलकाता ने राजस्थान को हराकर IPL 2026 में दर्ज की पहली जीत

  • By admin
  • April 19, 2026
  • 5 views
आखिरी ओवर तक चला थ्रिल! कोलकाता ने राजस्थान को हराकर IPL 2026 में दर्ज की पहली जीत

BCCI का अहम निर्णय, अगरकर का कार्यकाल 2027 तक वर्ल्ड कप के लिए होगा जारी

  • By admin
  • April 19, 2026
  • 4 views
BCCI का अहम निर्णय, अगरकर का कार्यकाल 2027 तक वर्ल्ड कप के लिए होगा जारी

IPL में आज पंजाब vs लखनऊ: PBKS ने अबतक हर मैच जीता, LSG के खिलाफ हेड-टू-हेड बराबरी पर

  • By admin
  • April 19, 2026
  • 4 views
IPL में आज पंजाब vs लखनऊ: PBKS ने अबतक हर मैच जीता, LSG के खिलाफ हेड-टू-हेड बराबरी पर

आज हो सकता है KKR का IPL 2026 से बाहर होना, एक और हार से होगा सफाया

  • By admin
  • April 19, 2026
  • 6 views
आज हो सकता है KKR का IPL 2026 से बाहर होना, एक और हार से होगा सफाया