दक्षिण अफ्रीका ने आयरलैंड के खिलाफ श्रृंखला में 2-0 से अजेय बढ़त हासिल की

अबू धाबी
युवा बल्लेबाज ट्रिस्टन स्टब्स के करियर के पहले शतक और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में आयरलैंड को 174 रन से करारी शिकस्त देकर तीन मैच की श्रृंखला में 2-0 से अजेय बढ़त हासिल की। आयरलैंड ने इससे पहले टी20 श्रृंखला बराबर की थी लेकिन वनडे में उसकी एक नहीं चली।

अपना छठा वनडे मैच खेल रहे 24 वर्षीय स्टब्स ने 81 गेंद पर नाबाद 112 रन बनाए जिसमें आठ चौके और तीन छक्के शामिल हैं। उनकी इस शानदार पारी से दक्षिण अफ्रीका में पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 343 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में आयरलैंड की टीम 30.3 ओवर में 169 रन पर आउट हो गई। उसकी तरफ से 11वें नंबर के बल्लेबाज क्रेग यंग ने सर्वाधिक 29 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से मध्यम गति के गेंदबाज लिज़ाद विलियम्स सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 36 रन देखकर तीन विकेट हासिल किये। दक्षिण अफ्रीका के प्रत्येक गेंदबाज ने कम से कम एक विकेट जरूर लिया।

दक्षिण अफ्रीका की पारी का आकर्षण स्टब्स का शानदार शतक रहा लेकिन उसके अन्य बल्लेबाजों ने भी उपयोगी योगदान दिया। कप्तान तेम्बा बावुमा ने बाईं कोहनी में चोट लगने के कारण रिटायर्ड हर्ट होने से पहले 35 रन बनाए। वह इसके बाद मैदान पर नहीं उतरे और उनकी जगह रासी वान डेर डुसेन ने टीम की कमान संभाली। वान डेर डुसेन के 35 और रयान रिकेल्टन के 40 रन की मदद से दक्षिण अफ्रीका अच्छी स्थिति में पहुंच गया। इसके बाद स्टब्स ने जिम्मेदारी संभाली। उन्हें काइल वेरिन ( 67) और वियान मुल्डर (43) का अच्छा साथ मिला। दक्षिण अफ्रीका ने बुधवार को पहला मैच 139 रन से जीता था। श्रृंखला का तीसरा और अंतिम मैच सोमवार को खेला जाएगा।

admin

Related Posts

IPL में श्रेयस अय्यर पर बैन? BCCI ने उठाया कदम, 2 मैचों में 2 बार किया ‘महाब्लंडर’

चेन्नई  इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में जीत के बावजूद पंजाब किंग्स (PBKS) के कप्तान श्रेयस अय्यर पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) का शिकंजा कसता नजर आ रहा है. टीम…

श्रेयस की कप्तानी में पंजाब की जीत, CSK को उनके घर में हराया

 चेन्नई इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के मैच नंबर-7 में शुक्रवार (3 अप्रैल) को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का सामना पंजाब किंग्स (PBKS) से हुआ. चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL में श्रेयस अय्यर पर बैन? BCCI ने उठाया कदम, 2 मैचों में 2 बार किया ‘महाब्लंडर’

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 0 views
IPL में श्रेयस अय्यर पर बैन? BCCI ने उठाया कदम, 2 मैचों में 2 बार किया ‘महाब्लंडर’

श्रेयस की कप्तानी में पंजाब की जीत, CSK को उनके घर में हराया

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 1 views
श्रेयस की कप्तानी में पंजाब की जीत, CSK को उनके घर में हराया

ईरान के मैचों को अमेरिका की जगह मैक्सिको में कराने का मामला फीफा विश्व कप में अनसुलझा, विवाद जारी

  • By admin
  • April 4, 2026
  • 2 views
ईरान के मैचों को अमेरिका की जगह मैक्सिको में कराने का मामला फीफा विश्व कप में अनसुलझा, विवाद जारी

लॉयन्स vs टाइटन्स फाइनल में हुआ बड़ा ड्रामा, 10 ओवर फेंककर मैदान से गायब हुए स्वानपोल; अब करियर पर संकट

  • By admin
  • April 3, 2026
  • 2 views
लॉयन्स vs टाइटन्स फाइनल में हुआ बड़ा ड्रामा, 10 ओवर फेंककर मैदान से गायब हुए स्वानपोल; अब करियर पर संकट

MI vs DC,हार्दिक की पलटन में शामिल हुआ कीवी स्पिनर, क्या गजनफर की जगह सैंटनर को मिलेगी प्लेइंग इलेवन में जगह

  • By admin
  • April 3, 2026
  • 3 views
MI vs DC,हार्दिक की पलटन में शामिल हुआ कीवी स्पिनर, क्या गजनफर की जगह सैंटनर को मिलेगी प्लेइंग इलेवन में जगह

आमने-सामने की जंग में बराबर हैं चेन्नई और पंजाब, क्या अपने पहले होम मैच में कमाल दिखा पाएंगे संजू सैमसन

  • By admin
  • April 3, 2026
  • 2 views
आमने-सामने की जंग में बराबर हैं चेन्नई और पंजाब, क्या अपने पहले होम मैच में कमाल दिखा पाएंगे संजू सैमसन