जेमिमा रोड्रिग्स ने कहा- न्यूजीलैंड से मिली हार को भूलकर आगे बढ़ना होगा, अब प्रत्येक मैच बेहद महत्वपूर्ण बन गया है

दुबई
भारत की मध्यक्रम की बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स ने कहा कि टीम को महिला टी20 विश्व कप के पहले मैच में न्यूजीलैंड से मिली हार को भूलकर आगे बढ़ना होगा क्योंकि अब उसके लिए प्रत्येक मैच बेहद महत्वपूर्ण बन गया है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम को शुक्रवार को कीवी टीम से 58 रन की बड़ी हार का सामना करना पड़ा। भारतीय टीम अपने अगले मैच में रविवार को पाकिस्तान का सामना करेगी। रोड्रिग्स ने मैच के बाद संवाददाताओं से कहा,‘‘हमें यह मैच भूलकर आगे बढ़ना होगा क्योंकि यह विश्व कप है। हम एक मैच पर नहीं अटके रह सकते हैं। टीम को निरंतर अच्छा प्रदर्शन करना होगा जिससे उसके जज्बे का पता भी चलेगा।’’

रोड्रिग्स ने टीम को उस प्रक्रिया पर ध्यान केंद्रित करने के लिए कहा जिसके कारण उसने अतीत में कुछ अच्छी जीत हासिल की। उन्होंने कहा,‘‘हम एक टीम के रूप में वास्तव में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। हम एक प्रक्रिया का अनुसरण कर रहे हैं और एक बार में एक मैच पर ध्यान दे रहे हैं। हम जानते हैं कि अब हमारे लिए प्रत्येक मैच बेहद महत्वपूर्ण बन गया है लेकिन हम एक बार में एक मैच पर ही ध्यान देंगे और सुनिश्चित करेंगे कि हम अपनी प्रक्रिया पर कायम रहें।’’

रोड्रिग्स ने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि अगर हम ऐसा करने में सफल रहते हैं और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हैं तो हम मैच जीत सकते हैं।’’ मुंबई की इस 24 वर्षीय खिलाड़ी ने कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि भारतीय टीम न्यूजीलैंड के सामने कड़ी चुनौती पेश करेगी लेकिन वह ऐसा करने में असफल रही।

उन्होंने कहा,‘‘वे (न्यूजीलैंड) दृढ़ इरादों के साथ मैदान पर उतरे थे। हमने मौके तो बनाये, लेकिन दुर्भाग्य से हम उनका फायदा नहीं उठा पाये। लेकिन यह टूर्नामेंट अभी समाप्त नहीं हुआ है और हमें सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ खेलना होगा।’’ रोड्रिग्स ने कहा कि बल्लेबाजी क्रम में चौथे नंबर पर खेलने से उनको किसी अलग तरह की चुनौती का सामना नहीं पड़ा लेकिन उन्हें इस बात का मलाल है कि वह साझेदारी बनाने के लिए क्रीज पर ज्यादा देर तक नहीं टिक पाईं।

उन्होंने कहा,‘‘मुझे नहीं लगता कि चौथे नंबर पर खेलने से मेरी मानसिकता में खास बदलाव आएगा। मैं अपने खेल को जानती हूं और मैं किसी भी नंबर पर खेलने के लिए तैयार हूं। मुझे यह सुनिश्चित करना चाहिए था कि कुछ विकेट गिरने के बाद हम अच्छी साझेदारियां निभाएं।’’

admin

Related Posts

मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

 बेंगलुरु पूर्व तेज गेंदबाज एसएल अक्षय (SL Akshay) का रविवार को एक क्लब मैच के दौरान दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. वह सिर्फ 39 साल के थे.…

जीत के साथ दिल्ली का सफर खत्म, KKR को उसके ही गढ़ में हराकर चमके राहुल और कुलदीप

 कोलकाता इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के आखिरी लीग मैच में रविवार (24 मई) को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का सामना दिल्ली कैपिटल्स (DC) से हुआ. कोलकाता के ईडन गार्डन्स…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 2 views
मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

जीत के साथ दिल्ली का सफर खत्म, KKR को उसके ही गढ़ में हराकर चमके राहुल और कुलदीप

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 3 views
जीत के साथ दिल्ली का सफर खत्म, KKR को उसके ही गढ़ में हराकर चमके राहुल और कुलदीप

राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में बनाई जगह, पंजाब किंग्स और KKR का टूटा सपना

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 2 views
राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में बनाई जगह, पंजाब किंग्स और KKR का टूटा सपना

वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 2 views
वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 3 views
ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 2 views
प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी