‘रामायण’ में रणबीर कपूर का डबल रोल, राम और परशुराम के किरदार में दिखेंगे

मुंबई 

नितेश तिवारी की 'रामायण' का टीजर रिलीज हो चुका है. फिल्म में रणबीर कपूर प्रभु राम की भूमिका निभा रहे हैं. पर टीजर रिलीज होने के बाद एक्टर ने फिल्म में डबल रोल की पुष्टि की है. ये पढ़कर थोड़ा हैरान हुए होंगे, लेकिन यही सच है। 

रणबीर ने कंफर्म किया डबल रोल 
रणबीर कपूर ने नितेश तिवारी की 'रामायण' में डबल रोल को कंफर्म किया है. वो राम के किरदार के अलावा भगवान परशुराम के रूप में भी दिखाई देंगे, जो राम से पहले विष्णु के अवतार थे. हालांकि, फिल्म में परशुराम का रोल कुछ देर का ही होगा। 

टीजर रिलीज के बाद Collider को दिए इंटरव्यू में रणबीर ने बताया कि उन्होंने राम और परशुराम के अलग-अलग स्वभाव को बॉडी लैंग्वेज और आवाज से निभाया है. टीजर लॉन्च के दौरान उन्होंने कहा कि भगवान विष्णु के अलग-अलग अवतार हुए. भगवान राम एक अवतार थे और भगवान परशुराम, राम से पहले का अवतार थे। 

रणबीर ने आगे कहा, भगवान राम का रोल निभाने का मौका मिला, तो परशुराम का रोल निभाना भी शानदार रहा. एक्टर के तौर पर बॉडी लैंग्वेज के अलावा, अगर आप किरदारों की आध्यात्मिकता और भावनाओं को गहराई से समझ लें, तो सब कुछ वहीं से शुरू हो जाता है. रामायण की शूटिंग से एक साल पहले मैंने इन्हीं किरदारों को समझने की कोशिश की. वो कौन हैं, वो किस चीज के लिए खड़े हुए थे और उनका मकसद क्या था। 

फिल्म के टीजर में राम और परशुराम के भिड़ंत का संकेत है, जैसा कि महाकाव्य में है – सीता से शादी के बाद अयोध्या लौटते वक्त राम की मुलाकात पशुराम से होती है. कथा के अनुसार, परशुराम, राम को युद्ध के लिए ललकारते हैं, लेकिन लड़ाई नहीं होती, क्योंकि उन्हें पता चलता है कि राम भी विष्णु का अवतार हैं। 

रणबीर कपूर भगवान राम बनेंगे, साईं पल्लवी माता सीता, केजीएफ स्टार यश रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दूबे लक्ष्मण. काजल अग्रवाल मंदोदरी और रकुल प्रीत सिंह शूर्पणखा का रोल निभाएंगी. अरुण गोविल, कुणाल कपूर, अदिनाथ कोठारे, शीबा चड्ढा और इंदिरा कृष्णन भी फिल्म का हिस्सा है।  

admin

Related Posts

‘बार्बी गर्ल’ फेम बैंड Aqua ने लिया लाइव परफॉर्मेंस से संन्यास, 30 साल बाद बड़ा फैसला

पॉपुलर सांग 'बार्बी गर्ल' को दुनिया भर के फैंस ने काफी प्यार दिया था। इसके साथ ही डेनमार्क के यूरोडांस समूह 'एक्वा' एक ब्रांड के तौर पर उभरा था। मगर…

‘स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे’ में जेंडाया का अनुभव, टॉम हॉलैंड के साथ सेट को बताया घर जैसा

हॉलीवुड स्टार जेंडाया और टॉम हॉलैंड फिल्मी दुनिया के मशहूर कपल हैं। दोनों पार्टनर होने के साथ-साथ को स्टार्स भी हैं। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

WFI को दिल्ली हाई कोर्ट की फटकार, कहा- खिलाड़ी का मां बनना अपराध नहीं

  • By admin
  • May 22, 2026
  • 2 views
WFI को दिल्ली हाई कोर्ट की फटकार, कहा- खिलाड़ी का मां बनना अपराध नहीं

उनाई एमरी का कमाल, एस्टन विला को दिलाया 44 साल बाद बड़ा यूरोपीय खिताब

  • By admin
  • May 22, 2026
  • 3 views
उनाई एमरी का कमाल, एस्टन विला को दिलाया 44 साल बाद बड़ा यूरोपीय खिताब

सानिया मिर्जा बोलीं- क्ले कोर्ट भारतीय खिलाड़ियों के लिए चुनौतीपूर्ण, फिर भी उम्मीद कायम

  • By admin
  • May 22, 2026
  • 2 views
सानिया मिर्जा बोलीं- क्ले कोर्ट भारतीय खिलाड़ियों के लिए चुनौतीपूर्ण, फिर भी उम्मीद कायम

अंतरराष्ट्रीय मंच पर मजबूत हुई पारुल चौधरी, लंबी दूरी की दौड़ में भारत की नई उम्मीद

  • By admin
  • May 22, 2026
  • 2 views
अंतरराष्ट्रीय मंच पर मजबूत हुई पारुल चौधरी, लंबी दूरी की दौड़ में भारत की नई उम्मीद

IPL 2026 Playoffs Race: हैदराबाद-बेंगलुरु मैच से तय होगा टेबल का बादशाह

  • By admin
  • May 22, 2026
  • 2 views
IPL 2026 Playoffs Race: हैदराबाद-बेंगलुरु मैच से तय होगा टेबल का बादशाह

ISL में ईस्ट बंगाल की बादशाहत, 22 साल बाद खिताब पर जमाया कब्जा

  • By admin
  • May 22, 2026
  • 3 views
ISL में ईस्ट बंगाल की बादशाहत, 22 साल बाद खिताब पर जमाया कब्जा