आमने-सामने की जंग में बराबर हैं चेन्नई और पंजाब, क्या अपने पहले होम मैच में कमाल दिखा पाएंगे संजू सैमसन

  चेन्नई
आईपीएल 2026 आज का मैच चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाना है। सीएसके वर्सेस पीबीकेएस मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसे चेपॉक के मैदान के नाम से भी जाना जाता है। चेन्नई वर्सेस पंजाब मुकाबले का टॉस भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे होगा, जबकि मुकाबला आधे घंटे बाद यानी साढ़े 7 बजे शुरू होगा। चेन्नई की टीम पलटवार करना चाहेगी। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 8 विकेट से मिली हार ने उनके नेट रन रेट को काफी नुकसान पहुंचाया है। सीएसकी की नजरें पहली जीत पर होगी। वहीं पंजाब किंग्स लगातार दूसरी जीत दर्ज करना चाहेगी।
श्रेयस अय्यर और एमएस धोनी की होगी वापसी?

एमएस धोनी ने ट्रेनिंग तो शुरू कर दी है, मगर उनकी वापसी पर अभी भी काले बादल मंडरा रहे हैं। लेकिन CSK को डेवाल्ड ब्रेविस के रूप में बड़ा बूस्ट मिल सकता है। गायकवाड़ ने साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी के खेलने को लेकर कोई पक्का वादा नहीं किया, लेकिन ब्रेविस ने मेन ग्रुप से दूर नेट्स में बैटिंग की और आराम से दिखे।

वहीं श्रेयस अय्यर के खेलने को लेकर किसी भी चिंता को असिस्टेंट कोच ब्रैड हैडिन ने गेम से पहले दूर कर दिया था। PBKS के लिए अच्छी बात यह है कि उनके कप्तान की कोई हड्डी नहीं टूटी है। असल में, प्रैक्टिस सेशन के दौरान वह जबरदस्त दिखे और कई गेंदें स्टैंड तक पहुंचाई।

संजू सैमसन का सीएसके के लिए पहला होम मैच
चेन्नई सुपर किंग्स के विकेट कीपर बल्लेबाज संजू सैमसन का यह चेपॉक के स्टेडियम पर पहला होम मैच होगा। हालांकि इस मैदान पर उनके आंकड़े निराशाजनक रहे हैं। संजू सैमसन का चेपॉक में औसत सिर्फ 13.16 और स्ट्राइक रेट 105.33 है।

CSK vs PBKS हेड टू हेड
चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स का हेड टू हेड रिकॉर्ड टक्कर का रहा है। दोनों टीमों ने एक दूसरे के खिलाफ 16-16 मैच जीते हैं। हालांकि पिछले कुछ समय से पंजाब ने अपना दबदबा दिखाया है। उन्होंने पिछले 7 में से 6 मैच चेन्नई के खिलाफ जीते हैं।

admin

Related Posts

विराट कोहली की फॉर्म बनाम SRH की धाकड़ बैटिंग लाइनअप पर नजर

हैदराबाद डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम जब शुक्रवार को हैदराबाद में अपने आखिरी आईपीएल लीग मैच में आमने-सामने होंगी तो दोनों की कोशिश शीर्ष…

टीम इंडिया में ओपनिंग बदलाव की तैयारी, यशस्वी जायसवाल बन सकते हैं बैकअप ओपनर

 नई दिल्ली  भारत के दिग्गज सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा की फिटनेस को लेकर बड़ी समस्या सामने आ रही है। उनकी फिटनेस की वजह से वर्ल्ड कप 2027 में खेलना भी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

विराट कोहली की फॉर्म बनाम SRH की धाकड़ बैटिंग लाइनअप पर नजर

  • By admin
  • May 21, 2026
  • 3 views
विराट कोहली की फॉर्म बनाम SRH की धाकड़ बैटिंग लाइनअप पर नजर

टीम इंडिया में ओपनिंग बदलाव की तैयारी, यशस्वी जायसवाल बन सकते हैं बैकअप ओपनर

  • By admin
  • May 21, 2026
  • 3 views
टीम इंडिया में ओपनिंग बदलाव की तैयारी, यशस्वी जायसवाल बन सकते हैं बैकअप ओपनर

1983 वर्ल्ड कप सेलिब्रेशन बिल पर विवाद, पूर्व क्रिकेटरों ने बताई सच्चाई

  • By admin
  • May 21, 2026
  • 2 views
1983 वर्ल्ड कप सेलिब्रेशन बिल पर विवाद, पूर्व क्रिकेटरों ने बताई सच्चाई

फीफा वर्ल्ड कप 2026 की टेलीकास्ट पर संकट, DD Sports भी पीछे हटा

  • By admin
  • May 21, 2026
  • 3 views
फीफा वर्ल्ड कप 2026 की टेलीकास्ट पर संकट, DD Sports भी पीछे हटा

लक्ष्य सेन और प्रणय हुए बाहर, मालविका बंसोड़ ने दर्ज की शानदार जीत

  • By admin
  • May 21, 2026
  • 3 views
लक्ष्य सेन और प्रणय हुए बाहर, मालविका बंसोड़ ने दर्ज की शानदार जीत

Arsenal Wins 2026 EPL Title Following Manchester City’s Slip-up

  • By admin
  • May 21, 2026
  • 2 views
Arsenal Wins 2026 EPL Title Following Manchester City’s Slip-up