शास्त्री के कसीदे: विराट कोहली की तारीफों के पुल, शुभमन गिल को समझाया करियर बनाने का सही रास्ता

नई दिल्ली
विराट कोहली करियर के आखिरी पड़ाव पर इस अंदाज में खेल रहे हैं जैसे वो शुरुआती दौर में खेल रहे थे। रनों की वही भूख, मैदान में सब कुछ झोंक देने का वही जज्बा। फिटनेस भी वही, चपलता भी वही। निरंतरता तो लाजवाब। रविवार को जब वह न्यूजीलैंड के खिलाफ बल्लेबाजी कर रहे थे तब पूर्व कप्तान और पूर्व कोच रवि शास्त्री ने कॉमेंट्री के दौरान उनकी खूब तारीफ की। शास्त्री ने कहा कि कोहली का तो ये रूटीन है और उन्होंने उस वक्त दूसरे छोर पर बल्लेबाजी कर रहे भारत के कप्तान शुभमन गिल के लिए कहा कि उनके लिए कोहली के रूप में ब्लूप्रिंट तैयार है।
 
300 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को 39 रन के स्कोर पर रोहित शर्मा के रूप में पहला झटका लगा। हिटमैन अच्छे लय में दिख रहे थे। 2 छक्के भी लगा चुके थे लेकिन 26 के निजी स्कोर पर वह जेमिसन की गेंद पर ब्रेसवेल को कैच थमा बैठे। उसके बाद दर्शकों की शोर के बीच विराट कोहली तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे। दूसरे छोर पर कप्तान शुभमन गिल थे।गिल और कोहली के बीच शानदार शतकीय साझेदारी हुई। जब दोनों बल्लेबाजी कर रहे थे तभी कॉमेंट्री कर रहे हर्ष भोगले ने पूछा- भारत के इस आधुनिक महान क्रिकेटर से नई पीढ़ी क्या सीख सकती है? इसी के जवाब में शास्त्री ने किंग कोहली की जमकर तारीफ है।

रवि शास्त्री ने कहा, ‘एक समय पर एक ही चीज पर ध्यान। भूख। शरीर को उसकी चरम सीमा पर ले जाने की ललक। और मैंने तो अपने समय में देखा है जब मैं टीम के साथ था (बतौर कोच), वर्क एथिक्स में संभवतः कोई उनसे ऊपर नहीं है। मैंने देखा है कि वह कैसे काम करते हैं। सुबह में कितने कैच पकड़ते हैं। आउटफील्ड में कैच फिर कीपर के ग्लव में थ्रो। उनकी बैटिंग और बाकी सारी चीजें, ये तो रूटीन है बस।’ शास्त्री ने आगे कहा, ‘विराट कोहली की तरह का प्रोफेशनलिज्म प्लान से नहीं आता। ये एक सिस्टम है। ये भीतर से क्रिकेट को जीने का तरीका है…तब बैटिंग इनविजिबल प्रॉसेस का विजिबल आउटपुट बन जाता है।’

AI से तैयार इन्फोग्राफ
रवि शास्त्री ने गिल के लिए सलाह दी, 'और अगर गिल अपना करियर इस तरह का विराट बनाना चाहते हैं तो ब्लूप्रिंट पहले से तैयार है- भूख बनाए रखो, शरीर को बचाए रखो और ये सब रूटीन बना लो।'

admin

Related Posts

ग्रैंड चेस टूर में प्रगनानंद का फिरोजा से रोमांचक ड्रॉ

 बुकारेस्ट  भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रगनानंद ने शुरुआती दौर में थोड़ी मुश्किलों का सामना करने के बाद फ्रांस के अलीरेजा फिरोजा के विरुद्ध ड्रॉ खेला। यह मुकाबला यहां आयोजित सुपर चेस…

बैडमिंटन: सिंधू-लक्ष्य सेन क्वार्टर फाइनल में, सात्विक-चिराग की भी जीत

बैंकाक भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू और लक्ष्य सेन थाइलैंड ओपन सुपर 500 टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता और छठी वरीयता प्राप्त…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

ग्रैंड चेस टूर में प्रगनानंद का फिरोजा से रोमांचक ड्रॉ

  • By admin
  • May 15, 2026
  • 1 views
ग्रैंड चेस टूर में प्रगनानंद का फिरोजा से रोमांचक ड्रॉ

बैडमिंटन: सिंधू-लक्ष्य सेन क्वार्टर फाइनल में, सात्विक-चिराग की भी जीत

  • By admin
  • May 15, 2026
  • 1 views
बैडमिंटन: सिंधू-लक्ष्य सेन क्वार्टर फाइनल में, सात्विक-चिराग की भी जीत

LSG vs CSK Head to Head: प्लेऑफ की उम्मीदों के बीच चेन्नई की बड़ी परीक्षा आज

  • By admin
  • May 15, 2026
  • 2 views
LSG vs CSK Head to Head: प्लेऑफ की उम्मीदों के बीच चेन्नई की बड़ी परीक्षा आज

तिलक के बल्ले ने मचाया कहर! पंजाब को मिली लगातार पांचवीं शिकस्त

  • By admin
  • May 15, 2026
  • 2 views
तिलक के बल्ले ने मचाया कहर! पंजाब को मिली लगातार पांचवीं शिकस्त

भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, श्रीलंका दौरे पर तिलक संभालेंगे कप्तानी; वैभव को पहली बार मौका

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 3 views
भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, श्रीलंका दौरे पर तिलक संभालेंगे कप्तानी; वैभव को पहली बार मौका

मैदान से क्लासरूम तक गुरनूर कौर का जलवा, हैमर थ्रो गोल्ड मेडलिस्ट बनीं 12वीं की टॉपर

  • By admin
  • May 14, 2026
  • 2 views
मैदान से क्लासरूम तक गुरनूर कौर का जलवा, हैमर थ्रो गोल्ड मेडलिस्ट बनीं 12वीं की टॉपर