ग्रैंड चेस टूर में प्रगनानंद का फिरोजा से रोमांचक ड्रॉ

 बुकारेस्ट

 भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रगनानंद ने शुरुआती दौर में थोड़ी मुश्किलों का सामना करने के बाद फ्रांस के अलीरेजा फिरोजा के विरुद्ध ड्रॉ खेला। यह मुकाबला यहां आयोजित सुपर चेस क्लासिक्स के पहले राउंड में खेला गया, जो ग्रैंड चेस टूर का पहला क्लासिकल इवेंट है।

फिरोजा ने काले मोहरों से क्वीन गैंबिट डिक्लाइंड ओपनिंग अपनाई, जिससे मुकाबला शुरुआत में काफी शांत नजर आया। शुरुआती चरण में तीन छोटे मोहरों की अदला-बदली हुई और ऐसा लग रहा था कि मुकाबला आसानी से ड्रॉ की ओर बढ़ रहा है।

प्रगनानंद ने किया कड़ा मुकाबला
हालांकि, प्रगनानंद ने जटिल स्थिति बनाने का फैसला किया और मजबूत सेंटर के बदले क्वींस साइड पर काले मोहरों को जुड़े हुए पास्ड प्यादे लेने दिए। ईरानी मूल के फ्रांसीसी खिलाड़ी फिरोजा ने मिडिल गेम में शानदार चालें चलीं और भारतीय खिलाड़ी के किंग साइड पर दबाव बना दिया। स्थिति इतनी पेचीदा हो गई थी कि इंसानी दिमाग के लिए हर बेहतरीन चाल ढूंढ पाना लगभग असंभव था।

35वीं चाल में हुई एक गलती के बाद मुकाबला बराबरी के रुख और प्यादों वाले एंडगेम में पहुंच गया। हालांकि प्रगनानंद एक प्यादा पीछे थे, लेकिन अंतत: मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ। यह दिन का सबसे लंबा मुकाबला रहा, जो 60 चालों तक चला।

वाशिए और अनीश गिरी के बीच भी रोमांचक मुकाबला
वहीं, फ्रांस के मैक्सिम वाशिए-लग्रेव और नीदरलैंड्स के अनीश गिरी के बीच भी रोमांचक मुकाबला ड्ऱॉ रहा। सफेद मोहरों से खेले गए कैटलन ओपनिंग में फ्रांसीसी खिलाड़ी को ज्यादा बढ़त नहीं मिली और कुछ अदला-बदली के बाद मुकाबला संतुलित स्थिति में पहुंच गया। गिरी के पास कुछ मौके थे, लेकिन उन्होंने सुरक्षित खेलते हुए 32 चालों में ड्रॉ स्वीकार कर लिया।

admin

Related Posts

विश्व कप हीरो ईशान किशन को बिहार सरकार ने किया सम्मानित, खेल प्रतिभाओं को मिला बड़ा संदेश

पटना भारतीय क्रिकेट टीम के विस्फोटक विकेटकीपर-बल्लेबाज और बिहार के लाल ईशान किशन ने अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से एक बार फिर पूरे सूबे का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया…

IPL 2026,शुभमन गिल की GT फॉर्म में, KKR को जीत के लिए करना होगा बड़ा कमाल

कोलकाता इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 60वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खेला जाएगा। प्लेऑफ के लिहाज से ये मुकाबला महत्वपूर्ण है। GT…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

विश्व कप हीरो ईशान किशन को बिहार सरकार ने किया सम्मानित, खेल प्रतिभाओं को मिला बड़ा संदेश

  • By admin
  • May 15, 2026
  • 1 views
विश्व कप हीरो ईशान किशन को बिहार सरकार ने किया सम्मानित, खेल प्रतिभाओं को मिला बड़ा संदेश

IPL 2026,शुभमन गिल की GT फॉर्म में, KKR को जीत के लिए करना होगा बड़ा कमाल

  • By admin
  • May 15, 2026
  • 0 views
IPL 2026,शुभमन गिल की GT फॉर्म में, KKR को जीत के लिए करना होगा बड़ा कमाल

ग्रैंड चेस टूर में प्रगनानंद का फिरोजा से रोमांचक ड्रॉ

  • By admin
  • May 15, 2026
  • 2 views
ग्रैंड चेस टूर में प्रगनानंद का फिरोजा से रोमांचक ड्रॉ

बैडमिंटन: सिंधू-लक्ष्य सेन क्वार्टर फाइनल में, सात्विक-चिराग की भी जीत

  • By admin
  • May 15, 2026
  • 1 views
बैडमिंटन: सिंधू-लक्ष्य सेन क्वार्टर फाइनल में, सात्विक-चिराग की भी जीत

LSG vs CSK Head to Head: प्लेऑफ की उम्मीदों के बीच चेन्नई की बड़ी परीक्षा आज

  • By admin
  • May 15, 2026
  • 2 views
LSG vs CSK Head to Head: प्लेऑफ की उम्मीदों के बीच चेन्नई की बड़ी परीक्षा आज

तिलक के बल्ले ने मचाया कहर! पंजाब को मिली लगातार पांचवीं शिकस्त

  • By admin
  • May 15, 2026
  • 2 views
तिलक के बल्ले ने मचाया कहर! पंजाब को मिली लगातार पांचवीं शिकस्त